Back
स्वतंत्रता दिवस पर बाइक स्टंट करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
HSHITESH SHARMA
Aug 17, 2025 09:18:13
Durg, Chhattisgarh
एंकर- स्वतंत्रता दिवस की आड़ में बीच सड़क पर बाइकर्स द्वारा बाइक में स्टंट करते हुए और बड़े-बड़े डीजे लगाकर लोगों में दहशत फैलाने वाले कुछ लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की है.वी/ओ-1 दरअसल 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय पर्व का फायदा उठाकर कुछ स्टंट बाज बाइकर्स सड़क के बीच सड़क स्टंट बाजी करते हुए लोगों को दहशत में डाल रहे थे तो वही बिना परमिशन के ही बड़े-बड़े डीजे लगा करके यात्राएं निकाली जा रही थी इसके बाद पुलिस ने एक अभियान चलाकर स्टंट बाज बाइकर्स के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की तो वही तीन डीजे पर भी कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है फिलहाल दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी तरह का कोई प्रदर्शन या डीजे का उपयोग करते हैं तो जिला प्रशासन से इसकी परमिशन लेने के साथ साथ तमाम नियम अधिनियम का पालन करते हुए डीजे बजाने की अपील की है.बाइट- सत्य प्रकाश तिवारी सीएसपी पुलिस प्रवक्ता
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Anupshahar, Uttar Pradesh:
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की एमए संस्कृत परीक्षा में डीपीबीएस महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। डोली शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टेविका शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह ने छात्राओं की सफलता को उनकी मेहनत और संस्कृत के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की यह परंपरा रही है कि विद्यार्थी शिक्षा और संस्कृति दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि दोनों छात्राओं ने अपने सतत परिश्रम और विषय के प्रति गहन रुचि से यह उपलब्धि हासिल की है। विभाग के सहायक आचार्य सोहन आर्य ने बताया कि टेविका शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट-जेआरएफ में भी सफलता प्राप्त की है।
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowAug 17, 2025 12:01:59Paradeep, Odisha:
Slug - Chori
Dt - 17/08/2025
Place - Paradip
Format - Avb
Anchor - ପାରାଦୀପ ଉପକଣ୍ଠ ନୂଆଗଡ ଗାଁରେ ବଡଧରଣର ଚୋରି,ଘରେ ସମସ୍ତେ ଶୋଇଥିବା ବେଳେ ଆଲମାରୀ ତାଡି ୫୦ଲକ୍ଷର ସୁନା ଗହଣା ସହ ଟଙ୍କା ଚୋରି କରି ନେଇଗଲ ଦୁର୍ବୃତ୍ତ,ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ଲକ୍ ଥାନା ପୋଲିସ ପହଞ୍ଚି ସନ୍ଧାନୀ କୁକୁର ଓ ସାଇଣ୍ଟିଫିକ୍ ଟିମ୍ ନେଇ ଚାଲିଛି ତଦନ୍ତ।ନୂଆଗଡ ଗ୍ରାମର ଅଭୟ କୁମାର ବେହେରା ଓ ତାଙ୍କ ପତ୍ନୀ ଏକ ମେଡିକାଲ କାମରେ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଯାଇଥିବା ବେଳେ ଘରର କୋଠରୀ ବନ୍ଦ ଥିଲା । ଘରର ଅନ୍ୟ ସଦସ୍ୟମାନେ ଅଲଗା କୋଠରୀ ରେ ଶୋଇଥିବା ବେଳେ ବିଳମ୍ବିତ ରାତିର ସୁଯୋଗ ନେଇ କିଛି ଦୁର୍ବୃତ୍ତ ଘରର ଝରକା ଭାଙ୍ଗି ଗଡରେଜ୍ ତାଡି ପାଖାପାଖି ୫୦ହଜାର ଟଙ୍କାର ସୁନାଗହଣା ସହ ନଗଦ ଦଶହଜାର ଟଙ୍କା ଚୋରି କରିନେଇଥିଲେ ଦୁର୍ବୃତ୍ତ। ସକାଳୁ ପରିବାର ଲୋକେ ଜାଣିବା ପରେ ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ।ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ଲକ୍ ଥାନା ପୋଲିସ , ଆଡିସନାଲ୍ ଏସପି ପହଞ୍ଚିବା ସହ ସନ୍ଧାନୀ କୁକୁର ଓ ସାଇଣ୍ଟିଫିକ୍ ଟିମ୍ କୁ ନେଇ ଚାଲିଛି ତଦନ୍ତ।
ବାଇଟ -୧-
ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowAug 17, 2025 12:01:37Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
बरेली ब्रेकिंग
योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण का अखलेश यादव पर हमला
लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा का वोट कटा
कन्नौज लोकसभा में 10 से 15 बूथ पर ऐसे वोटर मिले जिनका गलत तरीके से वोटर लिस्ट में नाम
कन्नौज में इसका सीधा फायदा सपा मुखिया अखलेश यादव को हुआ
वोटर लिस्ट का गहन परीक्षण होना चाहिए नगर निगम और पंचायत की वोटर लिस्ट एक होनी चाहिए
वृद्धावस्था पेंशन के लिए फैमिली आईडी साफ्टवेयर से लाभार्थियों की पहचान होगी
बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री असीम अरुण ने कहा ।
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowAug 17, 2025 12:01:130
Report
KBKuldeep Babele
FollowAug 17, 2025 12:01:03Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
एंकर।जबलपुर के सिहोरा में करोड़ों की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों से 183000 नगद एक कट्टा चार मोबाइल और कारतूस भी जप्त किए गए हैं। आरोपियों के नाम रईस लोधी, सोनू बर्मन,विकास चक्रवर्ती और हेमराज बताए जा रहे हैं बताया जा रहा है की रईस लोधी पूरे मामले का सरगना है जिसने कि बाहर से आरोपियों को लाकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल जबलपुर पुलिस लुटेरों के काफी करीब पहुंच चुकी है शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा कर रहे हैं गौरतलब है कि जबलपुर के सिहोरा स्थित इसाफ फाइनेंस बैंक में इन आरोपियों ने लगभग 15 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया था और यहां से लगभग 14 किलो 800 ग्राम सोना ले उड़े थे। कट्टा की नोक पर यह पूरी वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद से यह पूरा मामला जबलपुर पुलिस के लिए चुनौती चुनौती बना हुआ था हालांकि देखने वाली बात यह है कि बाकी आरोपियों को जबलपुर पुलिस कब तक गिरफ्तार कर उनसे लूटा सोना जप्त कर पाती है
बाइट सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी जबलपुर
0
Report
RKRohit Kumar
FollowAug 17, 2025 12:00:45Sheikhpura, Bihar:
शेखपुरा में हरूहर नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम रहा है। लेकिन वहां रहने वाले लोगों की परेशानी में कोई कमी नहीं आती दिख रही है। आज भी सैकड़ो घर पानी से भरे हैं जिसके कारण लोगों को छत पर शरण लेने की मजबूरी बनी हुई है । जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड के कोयला गांव की महिलाओं ने कहा कि पिछले एक माह से गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरूहर नदी अपने पूरे उफान पर है और खेत में लगे मक्का और धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। जबकि रहने खाने की भी दिक्कत है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह का मदद अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि गलियों और घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई लाभ तक नहीं दिया जा रहा है।टाल क्षेत्र के नाविक ने कहा कि सीओ द्वारा नाव ले लेते है लेकिन नाविकों को उसके उचित पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है ऐसे में बरसात के दिनों में जिला प्रशासन की मदद के बाद उचित लाभ और मजदूरी भी नहीं मिलता है ऐसे में नाविक अपना नाव जिला प्रशासन को नहीं देना चाहते हैं।जब इस संबंध में घाट कुम्भा प्रखंड के सीओ आनंद विश्वास से बहा की स्थिति और जिला प्रशासन द्वारा क्या व्यवस्था किया गया है इस पर मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बताने में असमर्थता जताते हुए बताया कि डीएम द्वारा मीडिया के सामने कुछ किसी भी तरह का बयान देना पर रोक लगा दिया गया है ।लेकिन ऑफ द रिकॉर्ड उन्होंने बताया कि 15 गांव जलमग्न है जबकि 14 नाव का परिचालन किया जा रहा है जबकि 2000 प्लास्टिक सीट भी बाटे जाने की बात कही है।जबकि महिलाओं ने जिला प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें किसी तहर का लाभ नहीं दिया गया।सिर्फ मवेशियों खे लिए चारा दिया गया।जबकि पूरी फसल चौपट हो गई है।गौरतलब है कि घाटकुसम्भा प्रखंड के पांच पंचायत के 30 गांव प्रभावित है लेकिन जिला प्रशासन महज 15 गांव को जलमग्न मान रही है लेकिन जिला प्रशासन के 15 गांवों में भी महज 14 नाव का परिचालन किया जा रहा ।ऐसे में जिला प्रशासन के तैयारियों पर सवाल खुद ब खुद उठ रहा है।
वाईट - शोभा देवी ग्रामीण महिला कोयला
वाईट कारू सहनी - नाविक घाट कुसुंभा
0
Report
Gawa, Bihar:
शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल जी सम्मिलित हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोरेलाल कुशवाहा और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा जी ने किया। चेवाड़ा उप प्रमुख रामजनम पासवान, शिवम सिंह व रामप्रसाद दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल जी का चेवाड़ा चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
जितेन्द्र नाथ पटेल, राहुल कुमार, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, भुनेश्वर कुशवाहा ने चेवाड़ा चौक स्थित भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।जितेन्द्र नाथ पटेल और राहुल कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित
2
Report
PJPurshottam Joshi
FollowAug 17, 2025 11:51:01Tonk, Rajasthan:
एंकर-टोंक MCH अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ और अस्पताल में इंटरनशिप के लिए आई छात्रा उमेमा के बीच हिजाब पहनने की बात हो लेकर हुए विवाद का वीडियो अब ज़िले भर के तमाम सोशल मिडिया प्लेटफार्मस पर वायरल हो रहा है.. वीडियो में लेडी डॉक्टर स्टूडेंट को हिजाब पहनकर अस्पताल में नहीं आने की बात कह रही है जबकि स्टूडेंट हिजाब उतारने से मना कर रही है... इस विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद टोंक के मुस्लिम समाज और कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने भी वीडियो में लेडी डॉक्टर द्वारा की जा रही बातचीत और स्टूडेंट से ज़बरदस्ती उसका हिजाब उतरवाने की बात को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है... कांग्रेस नेता और मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों ने आज MCH अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर विनोद परवेरिया से मुलाक़ात करते हुए मामले में लेडी डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा... इस दौरान शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव भी मय पुलिस बल के मौके पर मौजूद रहे....मामले मे मिडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने लेडी डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय और कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है... वहीं मामले में अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर विनोद परवेरिया ने उच्च अधिकारयों को प्रकरण से अवगत कराने के साथ ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है....मामले में कोतवाल भंवर लाल वैष्णव का कहना है की जो वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है उसकी जाँच की जा रही है... साथ ही उन्होंने कहा है की पुलिस की साइबर सेल ऐसे तमाम मामलों पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है किसी भी तरह की विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी उन्होंने चेतावनी दी है... हालांकि वायरल वीडियो की जी राजस्थान पुष्टि नहीं करता है।
बाइट 01-ओसाफ खान, कांग्रेस पूर्व पदाधिकारी
बाइट02-आशीफ, कांग्रेसी नेता
बाइट 02-डॉक्टर विनोद परवेरिया, MCH प्रभारी
4
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowAug 17, 2025 11:50:52Hoshiarpur, Punjab:
ब्यास दरिया में आए उफान के कारण हिमाचल के कई गांव प्रभावित।
कांगड़ा जिला के गांव मंड बहादपुर में लोगों के घर पानी में बहे। हजारों एकड़ फसल पानी में डूबी। लोग घरों से हुए बेघर।
पोंग डैम से लगातार भारी मात्रा में पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जा रहा है जिस कारण ब्यास दरिया नजदीक हिमाचल प्रदेश के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। हिमाचल के जिला कांगड़ा के गांव मंड बहादपुर में ब्यास दरिया ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए कई हजार एकड़ फसल और कई घरों को अपने आप में समा लिया। लोग घरों से बेघर होकर सड़क किनारे रहने को मजबूर है। जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि एक एक कर के 10 घर अभी तक पानी में समा चुके है और जल्द ही बाकी घर भी डूब जायेंगे। लोगों का कहना है कि 2023 में भी हमारे घर पानी में बह गए थे और अब 2025 में नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने हिमाचल सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं लोगों कहना है कि यदि ब्यास को चैनल लाइज किया जाए तो बहुत हद तक बढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।
One to one
3
Report
AOAjay Ojha
FollowAug 17, 2025 11:49:22Banswara Rural, Rajasthan:
नॉट - इस खबर के वीओ और फोटो साथ में अटैच है ।
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238
एंकर - बांसवाड़ा जिले की आनंदपुरी थाना पुलिस ने गैंगरेप मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में बताया कि घर से सामान खरीदने निकली एक युवती को रास्ते में तीन युवकों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना रोते हुए बताई। परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विजयपाल पिता दलजी, बहादुर पिता इलुदा और पंकज पिता सोहन के रूप में की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
वीओ - आरोपी
3
Report
AOAjay Ojha
FollowAug 17, 2025 11:49:02Banswara Rural, Rajasthan:
नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है ।
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238
एंकर - बांसवाड़ा शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया ठीकरिया स्थित मिल कॉलोनी में एक 25 वर्षीय दो बच्चों की मां ने अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय इसके दो बच्चे घर पर मौजूद थे, बच्चों ने जब माँ को लटका देखा तो पड़ोसियों को इसकी सूचना दी, पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो महिला लटकी हुई मिली, इस पर पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पति को मिल से बुलाया। पुलिस ने शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है वहीं मृतक महिला के पियर पक्ष को भी इसकी सूचना दी है,मृतका बिहार की रहने वाली है और इसका पति बांसवाड़ा शहर में स्थित एक मील में मजदूरी करता है,पुलिस नें मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
वीओ - शव
बाइट - अब्दुल हकीम - जांच अधिकारी राजतालाब थाना
3
Report
RKRakesh Kumar
FollowAug 17, 2025 11:48:49Delhi, Delhi:
विसुअल्स -- सभी आरोपी विसुअल, दोनों थानों के शॉट, डीसीपी ऑफिस शॉट,
दोहरे हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा।
यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दिनों सामने आए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है दयालपुर और खजूरी खास थाना पुलिस की टीमों के साथ विशेष स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
11 अगस्त की सुबह खजूरी खास थाना पुलिस को गली नंबर 26, सी ब्लॉक में एक व्यक्ति के शव की सूचना मिली पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा मृतक की पहचान 33 वर्षीय रजी अहमद के रूप में हुई जो खजूरी खास के हरकेश मार्केट का निवासी था हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई
अगले ही दिन 12 अगस्त की दोपहर दयालपुर थाना क्षेत्र के न्यू चौहानपुर की माता वाली गली में एक मकान के बंद रसोईघर से सड़ी-गली हालत में एक और शव बरामद हुआ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिसकी पहचान लोनी निवासी 37 वर्षीय शमी आलम के रूप में हुई जांच में पता चला कि दोनों हत्याएं आपस में जुड़ी हुई हैं और मृतक आपस में रिश्ते में जीजा-साला हैं
पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों की हत्या एक ही गैंग ने की है दयालपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा जिनकी पहचान सोनिया विहार निवासी 24 वर्षीय विक्की तोमर और लोनी निवासी 19 वर्षीय अशफाक के रूप में हुई.
पूछताछ से उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और शमी आलम की हत्या कर दी गई शव को रसोईघर में बंद कर आरोपी भाग निकले
वहीं खजूरी खास पुलिस की टीम ने अलग कार्रवाई कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया उनकी पहचान लोनी निवासी फैजान उर्फ खाली (22) और मोहम्मद मसूम उर्फ छोटू (25) के रूप में हुई पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि शमी आलम की हत्या के बाद उन्हें डर था कि राजी पुलिस को सच बता देगा इसलिए उन्होंने राजी की भी हत्या कर दी
पुलिस ने बताया कि दोनों घटनास्थलों से फॉरेंसिक टीम की मदद से अहम सबूत जुटाए गए हैं और आगे की जांच जारी है चारों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
rakesh chawla
north east delhi
9999186003
इस मामले में पुलिस द्वारा जानकारी
*Twin murder case solved by teams of PS Dayalpur, PS Khajuri Khas and Spl. Staff/NED. Four accused persons arrested.*
On 11.08.2025, in the morning hours, information regarding a person lying in Gali No. 26, C-Block, was received at PS Khajuri Khas. Police team along with forensic experts, processed the crime scene, collected exhibits, and sent the body of the deceased to GTB Hospital for post-mortem examination. The deceased was identified as Raji Ahmed (33 years), S/o Mohd. Barik, R/o Gali No. 01, Harkesh Market, Khajuri Khas.
Accordingly, a case under Section 103(1) BNS was registered at PS Khajuri Khas and multiple teams were deployed to trace and arrest the accused involved in the crime.
Multiple, deployed teams worked immensely and identified the suspected accused involved in murder. Meanwhile, in the afternoon, of 12.08.2025, decomposed body of an unidentified male person was recovered from a locked kitchen on the first floor of a house in Mata Vali Gali, New Chauhanpur. The body was shifted to GTB Hospital for PME after forensic examination of the spot leading to registration of a case under Section 103(1) BNS at PS Dayalpur. Considering the gravity of offence, Special Staff/NE District was also roped in. Through continued technical surveillance, analysis of CCTV footage, and local intelligence, the deceased was identified as Shami Alam (37 years), S/o Mohd. Sharif, R/o Azad Enclave, Pooja Colony, Loni, UP.
During investigation of both the cases it is found that both the cases are connected, as Raji Ahmad and Shami Alam are brother in law and on further investigation teams found that suspected accused are similar in both the murders.
On further course of investigation, the teams arrested two accused persons:
1. Vickey Tomar (24 years), S/o Kishan Tomar, R/o Sonia Vihar, Delhi
2. Ashfaq (19 years), S/o Late Sagir, R/o Rajdhani Enclave, Kasim Vihar, Loni, UP
On sustained interrogation, the arrested persons confessed to their involvement and disclosed that on the fateful night they, along with the deceased Shami Alam, his brother-in-law Rajji, and two other persons, had gathered for a party at the said kitchen in Dayalpur which was taken on rent by Raji. During party, Raji asked them to recover the amount he had loaned to Shami Alam and left from there. During the recovery process, the group assaulted Shami Alam, resulting in his death. Thereafter, they locked the body inside the kitchen and fled the spot.
Both crime scenes were processed with help of crime and FSL team, exhibits related with crime have been collected.
Meanwhile, another team of PS Khajuri Khas, through rigorous efforts, arrested two accused involved in the murder of Raji Ahmed. They were identified as:
1. Faizaan @ Khali (22 years), S/o Md. Muneem, R/o Qasim Vihar, Loni, UP
2. Mohd. Masoom @ Chotu (25 years), S/o Md. Firoz, R/o Qasim Vihar, Loni, UP
During interrogation, they revealed that after murdering Shami Alam in Dayalpur, they proceeded to Khajuri, fearing that Raji might reveal their involvement to the police, they conspired and murdered Raji as well to cover up their crime.
Further investigation in both cases is underway.
5
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowAug 17, 2025 11:48:42Jashpur Nagar, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग जशपुर -
सौतेले भाई ने पत्नी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई पर किया लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला,
मारपीट से घायल बुजुर्ग को कराया गया अस्पताल में भर्ती,
उपचार के दौरान बुजुर्ग पूषा राम की हुई मौत,
मामूली विवाद में वृद्ध दंपत्ति ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम,
हत्या के आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार,
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल,
कांसाबेल थानाक्षेत्र के अम्बाधार गांव की घटना।
बाइट - अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर।
3
Report
CSCharan Singh
FollowAug 17, 2025 11:48:35Delhi, Delhi:
रिपोर्ट -- चरणसिंह सहरावत
लोकेशन -- द्वारका,
स्टोरी :-- हरियाणा की बेटी मनीषा के साथ हुई घटना को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में निर्भया की मां आशा देवी ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी बेटी निर्भया के साथ अमानवीय घटना हुई थी, उसी तरह आज भी बेटियां दरिंदगी का शिकार हो रही हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आशा देवी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सैनी और पुलिस विभाग से विशेष आग्रह किया कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी भी तरह की देरी न करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में इंसाफ मिलने तक वे पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी रहेंगी।
टिकटेक -- चरणसिंह सहरावत
7
Report
KSKULWANT SINGH
FollowAug 17, 2025 11:48:10Yamuna Nagar, Haryana:
एंकर- यमुनानगर के काठगढ़ गांव में एक मकान पानी की भेंट चढ़ गया। मकान में रखा लाखों का सामान भी पानी में बह गया। गरीब परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।
वीओ- यमुनानगर में चारों तरफ पानी की तबाही मची हुई है। सरस्वती उद्गम स्थल के नजदीक बसे काठगढ़ गांव में भी पानी से काफी नुकसान हुआ। गांव का एक घर धीरे-धीरे पानी की भेंट चढ रहा है। गरीब परिवार ने बमुश्किल पूंजी जमा कर आशिराना बनाया था जो श्यामूवाला डैम टूटने से गांव में आए पानी की भेंट चढ़ गया। इस नुकसान से परिवार बिलख-बिलख कर रो रहा है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।
बाइट- नीटू, पीड़ित परिवार
बाइट- मुनेश, पीड़ित परिवार
Last वीओ- अभी तक प्रशासन ने परिवार की सुध नहीं ली है। ग्रामीण भी इस गरीब परिवार की मदद की गुहार लगा रहे हैं।
6
Report