Back
सहारनपुर में पुलिस-गोकश मुठभेड़: गोली लगी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
NJNEENA JAIN
Sept 24, 2025 14:01:48
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date....24.9.2025
Name.... Neena jain
location... saharanpur
anchor....सहारनपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की काउंटर फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामला सहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्र का है। बुधवार को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिलेभर में चल रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार कांबिंग कर रही है।बेहट पुलिस टीम मंडोरा तिराहे पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पिठौड़ी मंडोरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश नहीं रुके और फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरने के बाद भी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश परवेज उर्फ बिल्ला पुत्र भूरा निवासी पाज रायपुर थाना बेहट के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। घायल परवेज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार परवेज शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ गोकशी और गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही फरार बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे
बाइट.... वैभव पांडे क्षेत्राधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
4
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 24, 2025 16:17:220
Report
AZAmzad Zee
FollowSept 24, 2025 16:17:130
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 24, 2025 16:17:040
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 24, 2025 16:16:44Noida, Uttar Pradesh:2409ZN_MAN DUCK
MAN RIDDING A DUCK
NOTE - NOT FOR SOCIAL MEDIA
0
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 24, 2025 16:16:33Noida, Uttar Pradesh:2409ZN_floods Bali
Flash floods Bali
NOTE - NOT FOR SOCIAL MEDIA
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowSept 24, 2025 16:16:240
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 24, 2025 16:16:13Noida, Uttar Pradesh:2409ZN_man cling pole
A man clings to an electric pole in the flooded Tons River near Sudhowala, Dehradun.
NOTE - NOT FOR SOCIAL MEDIA
0
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowSept 24, 2025 16:15:510
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 24, 2025 16:15:400
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 24, 2025 16:15:32Noida, Uttar Pradesh:2409ZN_passengers AC
passengers in 1st AC coach caught stealing bedsheets and towels
NOTE - NOTFOR SOCIAL MEDIA
0
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 24, 2025 16:15:220
Report