Back
बेगूसराय में मुहर्रम पर पुलिस का अलर्ट, फ्लैग मार्च का आयोजन!
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। विधि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह चौकस है। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों की टीम ने बेगूसराय के विभिन्न इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च बेगूसराय के नगर थाना से निकल गई जहां में मार्केट होते हुए जीडी कॉलेज के रास्ते होकर ट्रैफिक चौक पहुंचा।इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में की गई है। इस दौरान पुलिस प्रशासन व अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने विभिन्न संवेदनशील जगहों का मुआयना भी किया। इस दौरान डीएसपी ने कहा कि मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी। संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही पर्व के दिन पुलिस की गश्ती भी रहेगी। इस फ्लैग मार्च में नगर थाना अध्यक्ष लोहिया नगर थाना अध्यक्ष मुफस्सिल थाना अध्यक्ष, रतनपुर थाना अध्यक्ष, सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए।
बाइट सुबोध कुमार डीएसपी सदर 1
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement