Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Charkhi Dadri127308

कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल न होने पर शायराना संदेश!

PKPushpender Kumar
Jul 09, 2025 06:04:35
Charkhi Dadri, Haryana
हड़ताल में कर्मचारियों के शामिल नहीं होने पर सांझा मोर्चा ने शायराना अंदाज में दिया कर्मचारियों को संदेश यूं ही नहीं कोई बेवफा होता, कुछ तो मजबूरियां रही होंगी बेवफाई की ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देश व्यापी हड़ताल का चरखी दादरी में मिलाजुला असर : रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम भी बेअसर रहा, बसें चली तो कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया चरखी दादरी। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों की देश व्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। जहां सरकारी विभागों के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर दिखाई दिए वहीं रोडवेज का चक्का जाम का कोई असर नहीं था। सुबह से ही सभी रूटों पर बसें चल रही हैं। हालांकि रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि उनकी मांगों को लेकर वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे। चरखी दादरी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। जिले में रोडवेज के चक्का जाम का ऐलान किया गया था लेकिन चक्का जाम पूरी तरह से बेअसर है और बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। वहीं हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज बंद है। रोडवेज कर्मचारी नेता सतेंद्र व सुरेश कुमार की अगुवाई में कर्मियों ने दादरी बस स्टैंड परिसर में धरना देकर रोष जताया। उन्होंने इस दौरान नारेबाजी कर रोष जताया और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दादरी में अभी तक असर देखने को नहीं मिला है। बैंक खुले रहेंगे लेकिन कामकाज नहीं होगा। वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठन दोपहर रोज गार्डन में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। इनपुट : बस स्टैंड से बसें निकलती, बस स्टैंड पर तैनात पुलिस कर्मी, धरना पर बैठे कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते शाटस बाइट : सुरेश कुमार, कर्मचारी नेता सतेंद्र, कर्मचारी नेता
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top