Back
दानिश आजाद अंसारी ने कीर्तिवर्धन सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया!
AKAtul Kumar Yadav
FollowJul 09, 2025 12:34:49
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मनकापुर कोट में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वही बलरामपुर में छांगुर बाबा के खिलाफ की जा रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक पारदर्शी व्यवस्था एक अच्छी व्यवस्था लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। खासतौर पर समाज में एक सकारात्मक का माहौल रहे जो भी लोग समाज की स्थिति और परिस्थिति को समाज की व्यवस्थाओं को अव्यवस्थित करने के लिए प्रयासरत हैं। उनके विरुद्ध हमारे प्रदेश की सरकार गंभीरता से कम कर रही है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से उत्तर प्रदेश की सारी व्यवस्थाएं चल रही है। जांच चल रही है निश्चित तौर पर समाज की जो स्थिति है वह अच्छे से व्यवस्थित रहे यह हमारे योगी सरकार की प्राथमिकता है।
वीओ- वही बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे विवाद पर राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बिहार में जिस तरीके से जनता ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाने का फैसला किया है। इस फैसले से कांग्रेस पार्टी और तमाम विपक्षी दल के लोग परेशान हैं। जनता ने एक स्वर में एक मत में हमारे मोदी सरकार के नेतृत्व को चुना है कांग्रेस पार्टी को एक सिरे से नकार दिया है। आने वाले विधानसभा में बिहार में कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिलने वाली है यह कांग्रेस पार्टी के नेता भी जानते हैं। इसीलिए जनता को गुमराह और भ्रमित करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। वही महाराष्ट्र में हो रहे भाषा विवाद को लेकर के कहा कि आज हमारा पूरा भारत देश संविधान से चलने वाला देश है लोकतंत्र से चलने वाला देश है। भारत देश की यही खूबसूरती है कि अलग-अलग जाति और मजहब के लोग अलग-अलग भाषाई लोग रहते हैं। जिस तरीके से अलग-अलग फूल एक बगीचे को खूबसूरत बनाते हैं उसी तरीके से हमारी भाषा भी भारत को खूबसूरत बनाती है।
बाइट- दानिश आजाद अंसारी- राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश।
Visual
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement