Back
फलसूण्ड में पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: महंत प्रतापपुरी ने किया रक्तदान अभियान
SDShankar Dan
Sept 17, 2025 12:47:27
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-पोकरण
खबर की लोकेशन-फलसूण्ड
रिपोर्टर-शंकर दान
मोबाइल-9799069952
विधायक महंत प्रतापपुरी के सानिध्य में मनाया गया पीएम मोदी का 75वां जन्मदिवस
फलसूण्ड, जैसलमेर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी के सानिध्य में हुई। विधायक महंत ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फलसूण्ड से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अस्पताल पहुंचने पर महंत प्रतापपुरी का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद विधायक महंत ग्राम पंचायत भवन पहुंचे, जहां अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
ग्राम पंचायत भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आमजन की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। संबोधन में विधायक ने कहा कि “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े जैसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। रक्तदान जैसे कार्य से अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। अक्सर रक्त के अभाव में मरीजों को कठिनाई झेलनी पड़ती है, इसलिए सभी को इस पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए।”
इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह राठौड़, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अशोक शर्मा, सरपंच रतनसिंह जोधा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हजारी कुमावत सहित भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट – महंत प्रतापपुरी, विधायक पोकरण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAMIT SONI
FollowSept 17, 2025 14:33:112
Report
AMAbhishek Mathur
FollowSept 17, 2025 14:32:590
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowSept 17, 2025 14:32:470
Report
SKSHIV KUMAR
FollowSept 17, 2025 14:32:35Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:MID PTC- अजगर की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी...मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ऑपरेशन अजगर चलाया
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 17, 2025 14:31:280
Report
MMMohammad Muzammil
FollowSept 17, 2025 14:31:180
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowSept 17, 2025 14:30:550
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 17, 2025 14:30:420
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 17, 2025 14:30:310
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 17, 2025 14:30:140
Report
2
Report
0
Report
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 17, 2025 14:20:550
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 17, 2025 14:20:400
Report