Back
पटना में पुलिस ने 4800 बोतल कफ सिरप बरामद, लाखों की कीमत!
VKVIKRANT KUMAR
Sept 19, 2025 04:31:56
Patna, Bihar
पटना से बड़ी खबर सामने आई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज स्थित मुकेश सागर ट्रांसपोर्ट में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर 4800 बोतल (लगभग 480 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। बरामद की गई इस बड़ी खेप की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह कफ सिरप नशे के तौर पर धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है और इसकी अवैध तस्करी से अपराध जगत को आर्थिक मदद मिलती है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए छानबीन जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान जिले में लगातार जारी रहेंगे ताकि नशे की अवैध सप्लाई और खपत पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।
बाइट - संजय कुमार, थाना प्रभारी, मालसलामी थाना
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 19, 2025 06:30:080
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 19, 2025 06:29:511
Report
AAAkshay Anand
FollowSept 19, 2025 06:29:320
Report
AAASHISH AMBADE
FollowSept 19, 2025 06:29:150
Report
PDPradyut Das
FollowSept 19, 2025 06:28:510
Report
0
Report
RSRahul shukla
FollowSept 19, 2025 06:27:150
Report
MMMohammad Muzammil
FollowSept 19, 2025 06:24:560
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 19, 2025 06:21:290
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowSept 19, 2025 06:20:230
Report
MDMritunjay Das
FollowSept 19, 2025 06:20:150
Report
CDChittaranjan Das
FollowSept 19, 2025 06:19:072
Report
CDChampak Dutta
FollowSept 19, 2025 06:18:080
Report