icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जंतर मंतर हिंसा: स्पेशल सेल को FIR जांच सौंप, बड़ी साजिश की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर हिंसा मामला.. सूत्रों के मुताबिक... दिल्ली पुलिस ने हिंसा के पीछे साजिश की जांच की FIR 20 जुलाई को ही दर्ज की थी। यह FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी इस FIR के कंटेंट में कुछ राजनीतिक पार्टियों के भी नाम हैं यह FIR लोकल पुलिस से स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दी गई है FIR में आपराधिक साजिश की धारा है इस FIR की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है यानि लार्जर कॉन्सपिरेसी की जांच स्पेशल सेल कर रही है हिंसा से जुड़ी बाकी FIR दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई हैं उनकी जांच क्राइम ब्रांच करेगी कुछ FIR जैसे पत्रकारों पर हमले और बिना परमिशन के ड्रोन उड़ाने जैसी FIR की जांच लोकल पुलिस के पास है
0
0
Report

श्रवण कुमार की हार के बाद जनता का जनादेश स्वीकार, समीक्षा की तैयारी

Patna, Bihar:मंत्री श्रवण कुमार का बांकीपुर विधानसभा चुनाव में करारी हार पर कहा जनता का जो जनादेश है उसको सबको स्वीकार करना चाहिए और कल भी मैंने कहा था कि जनता का जो जनादेश है उसको हम लोग स्वीकार करेंगे। लेकिन आशा के विपरीत रिजल्ट देखने को मिला इसकी समीक्षा की जाएगी और जेडीयूवीपी समीक्षा करेगी तब डाल अपना अपना समीक्षा करेगी उसके साथ-साथ एनडीए भी समीक्षा करेगी और आगे समीक्षा के बाद क्या करना है किस तरह से चलना है किस तरह से काम करना है इसके बारे में भी डिटेल दिया जाएगा। जनता महान है जनता जो निर्णय ले लेती है उसके ऊपर टीका टिप्पणी करने की कोई गुंजाइश नहीं है। सरकार पहली बार कोई चुनाव नहीं आ रही है पहले भी चुनाव हारी है। हम लोगों ने जो काम किया है हर व्यक्ति के लिए काम की हर परिवार के लिए काम किया है हर धर्म जाति के लिए काम किया है अब चूक कहां हुई है जब समीक्षा करेंगे तब पता चलेगा। हर होने के बाद कई तरह के कारण ढूंढे जाते हैं जब तक इसकी समीक्षा नहीं हो जाती है तब तक उन कर्म तक पहुंचा नहीं जा सकता है थोड़ा वक्त लगेगा तब सही चीज बता पाएंगे किस कारण से चूक हुई है
0
0
Report
Advertisement

मां मुंडेश्वरी मंदिर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज बनाने के लिए बिहार का बड़ा कदम

Khajuria Khurd, Bihar:विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने विशेषज्ञों की टीम के साथ किया निरीक्षण, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा वियो - बिहार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने विशेषज्ञ टीम और जिला प्रशासन के साथ प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर का दौरा किया। हेलीकॉप्टर से पटना से मां मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला पहुंचे वहां से वाहन मार्ग से मुंडेश्वरी धाम गए। वहां दर्शन करने के बाद फिर हेलीकॉप्टर से पूरे मुंडेश्वरी धाम के पहाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर के ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि छठवीं शताब्दी का यह प्राचीन मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे विशेषज्ञों के अनुसार तीन बार पुनर्निर्मित किया जा चुका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नियमों के दायरे में रहते हुए परिसर में बिखरे प्राचीन भगनावशेषों को सहेजने और पुनस्र्थापित करने की योजना है। विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि हमारी दूरगामी योजना अगले 5 से 7 वर्षों में इस क्षेत्र को 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट' का दर्जा दिलाने की है। बनारस-कोलकाता एक्सप्रेसवे से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण यहाँ देश-विदेश से पर्यटकों का आवागमन काफी बढ़ सकता है। इससे न केवल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि पूरे कैमूर जिले का आर्थिक व सामाजिक उत्थान होगा। इस योजना के तहत इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिर न्यास समिति, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से काम किया जाएगा। इसके अंतर्गत अधौरा की प्रागैतिहासिक कलाकृतियों, तेलहाड़ कुंड और करकटगढ़ जैसे आसपास के प्राकृतिक व पर्यटन स्थलों को भी इस एकीकृत विकास मॉडल से जोड़ा जाएगा। ऐस दौरान उनके साथ कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, प्रसिद्ध पुरातत्वविद डॉ. के.के. मोहम्मद, डॉ. शरद सान्याल, प्रोफेसर अनिल कुमार, अधीषण पुरातत्वविद हरिओम जी कैमूर डीएम नितिन सिंह तथा जिला प्रशासन, DFO और DDC सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

हापुड़ में इनामी बदमाश इस्तकार की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर पकड़ा गया

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के थाना पिलखुवा में पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. ​गिरफ्तार बदमाश की पहचान इस्तकार निवासी अमरोहा के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से फरार चल रहा था. बताया जा रहा है कि ​इस्तकार 15 दिसंबर 2025 को पिलखुवा क्षेत्र में एक कलेक्शन एजेंट से हुई 85 लाख रुपये की लूट में शामिल था. ​इस वारदात में शामिल 10 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन इस्तकार लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. जिसके चलते अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन द्वारा बदमाश इसत्कार पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. सीओ पिलखुवा दुर्गेश चंद्र ने बताया कि देर रात ​स्वाट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना पिलखुवा लाया गया. ​थाने में अभियुक्त ने पेट में तेज दर्द का बहाना बनाया, जिसके बाद पुलिस टीम उसे मेडिकल जांच के लिए सीएचसी पिलखुवा ले जा रही थी. तभी ​रास्ते में जीएस फाटक के पास मौका पाकर बदमाश ने सब इंस्पेक्टर की सरकारी पिस्टल छीन ली. ​पिस्टल छीनते ही उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और खेतों की तरफ भाग निकला. ​पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और​आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. ​पुलिस ने मौके से अभियुक्त को दोबारा दबोच लिया और उसके कब्जे से छीनी गई पिस्टल, 9 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया. ​घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास जैसे आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. ​पुलिस अब आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है. बाइट - दुर्गेश चंद्र, सीओ पिलखुवा हापुड़
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर व्यापारी से करोड़ों की साइबर ठगी: फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिये लूट

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर - व्यापारी से एक करोड़ 63 लाख रुपए की ठगी.. शेयर मार्केट में मुनाफा का लालच देकर की ठगी. रिटर्न मांगते ही व्यापारी का मोबाइल किया ब्लॉक.. ऑटोमोबाइल कारोबारी को शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा देने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक करोड़ 63 लाख से ठगी कर ली.. फर्जी ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने व्यापारी से कराया करोड़ो रूपए का निवेश.... निकासी के समय टैक्स व चार्ज के नाम पर रकम रोकी.. व्यापारी ने क्राइम ब्रांच में आरोपियों के खिलाफ कराया मामला दर्ज.. व्यापारी मनीष जैन की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज .. मामला 22 अप्रैल 2026 को व्यापारी ने शुरुआत में 5 लाख और फिर 10 लाख रुपए की छोटी रकम से निवेश किया था.. ऐप पर अच्छा मुनाफा दिखाया लेकिन जब राशि निकालने का समय आया तो ठगो ने व्यापारी के नंबर को ब्लॉक किया...
0
0
Report
Advertisement

विधानसभा स्थगित: विपक्ष के हंगामे से सियासी तकरार तेज

Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा की कार्यवाही शुरूसदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष का हंगमा जारी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का बयान विपक्ष आस्था की बात किस मुंह से करता है-सुरेश खन्ना 1990 में उनकी आस्था सपना देखी है-सुरेश खन्ना राम भक्तों पर इन्होंने गोलियां चलवाई-सुरेश खन्ना जो दोषी पाए गए उनको सजा दी जा रही है-सुरेश खन्ना इस विषय पर चर्चा नहीं हो सकती-सुरेश खन्ना मैंने कहा था मंदिर चलो तब आप लोग नहीं चले थे-सतीश महाना आज आपको मंदिर की चिंता हो रही है-सतीश महाना मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है-सुरेश खन्ना मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है-सुरेश खन्ना SIT अपनी रिपोर्ट लगातार प्रस्तुत कर रही है-सुरेश खन्ना यह गलत प्रचार करते हैं भ्रम फैलाते हैं-सुरेश खन्ना योगी की सरकार अपराधियों पर कर एक्शन लेती है-सुरेश खन्ना दोपहर 12:20 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
0
0
Report

झाबुआ के किसानों ने फसल बीमा नहीं मिलने पर पैदल मार्च कर ज्ञापन की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:यह झाबुआ जिले से बड़ी खबर है, जहां फसल बीमा राशि नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।.petलावद क्षेत्र के बनी और रूपगढ़ गांव के किसान मंगलवार सुबह 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े। किसानों का कहना है कि कई बार आवेदन और शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि सैटेलाइट सर्वे के नाम पर लापरवाही बरती गई और कई पात्र किसानों को बीमा राशि नहीं मिली। किसान अपने साथ राशन और पानी की व्यवस्था भी लेकर चले हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे कलेक्टर कार्यालय पर ही धरना देंगे। किसान नेता सुरेश सेप्टा ने बताया कि सभी किसान झाबुआ पहुंचकर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को ज्ञापन सौंपेंगे और जल्द से जल्द फसल बीमा राशि दिलाने की मांग करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा के DM शेखर आनंद का साइकिल यात्रा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर जोर

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा डीएम शेखर आनंद अलग ही अंदाज में दिखे। मंगलबार की अहले सुबह डीएम शेखर आनंद अचानक साईकिल से जिला का भ्रमण पर निकल गए। डीएम शेखर आनंद अपने आवास से एनएच 333 ए पर साईकिल से फर्राटा भरते हुए बरबीघा, शेखोंपुरसराय और शेखोंपुरसराय - शेखपुरा पथ होते हुए कुल 45 किलोमीटर दूरी कर सफर तय कर जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान डीएम आम लोगो से उनकी समस्या और खेती बाड़ी की जानकारी लिया। डीएम के अचानक साइक्लिंग से लोग में चर्चा का विषय है। आमतौर पर गाड़ियों से सफर करने वाले डीएम के रुतबे से अलग एनएच पर साइक्लिंग से सफर करने की डीएम के इस कार्य की लोग सराहना करते नजर आए। डीएम के साथ उनके सुरक्षा गार्ड और फिजिकल टीचर भी साइक्लिंग किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान सहित अन्य योजनाओं की सफलता के लिए लोगों से फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आज जमाने में युवा शारीरिक गतिविधि कम हुई और मोबाइल फोन में समय ज्यादा देते हैं ऐसे में समय निकल कर साइक्लिंग की अपील किया ताकि फिटनेस के साथ पर्यावरण की बेहतरी हो सके। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग शरीर को फिट रखने के लिए एक बेहतर माध्यम है।
0
0
Report

अनंत सिंह बोले, बांकीपुर उपचुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर वोटिंग

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *जदयू के विधायक अनंत सिंह ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के जीत कहा* उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार अगर मुख्यमंत्री रहते तो ऐसा नहीं होता उन्होंने कहा कि बिल्कुल ठीक रहते तो नहीं होता जनता में इस बात का मैसेज किया है कि नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिला लेकिन उन्हें हटा दिया गया यह गलत हुआ जनता यह समझ रही है कि उन्हें हटाया गया है जनता इससे नाराज है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम हमें पता है ऐसी बात नहीं है उन्होंने खुद मुख्यमंत्री का पद छोड़ा है जनता यह समझता है कि जिस तरीके से हटाया गया बैठाया गया या गलत हुआ है या नहीं होना चाहिएथा बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जो लोग जीते हैं उनको जनता ने वोट किया वह जीते हैं जिनको जनता ने वोट नहीं किया वह हर हैं सीधी बात है जनता मालिक होता है और जनता ही फैसला लेती है नीतीश कुमार के दिल्ली में जदयू कार्यालय का निरीक्षण और एक्टिव होने पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल कोई दिक्कत नहीं है वह जहां रहेंगे जहां जाएंगे जहां चुनाव लड़ेंगे हम लोग पूरी तरह उनके साथ हैं और रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top