Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtak124001

अंगदान जागरूकता मुहिम: गजेंद्र फौगाट बने ब्रांड एंबेसडर!

RTRAJ TAKIYA
Jul 15, 2025 13:02:01
Rohtak, Haryana
घर-घर तक चलाएंगे अंगदान जागरूकता मुहिम: कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल विख्यात कलाकार गजेंद्र फौगाट को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर रोहतक _ अब समय की मांग है कि अंगदान के प्रति हर घर तक जागरूकता फैलाई जाए क्योंकि जिस हिसाब से लोगों के जीवन को बचाने के लिए विभिन्न अंगों की जरूरत पड रही है उसके अनुसार अंगदान बहुत कम है। इसके चलते हर साल लाखों लोगों को अपना जीवन अंगों के अभाव में खोना पड रहा है। प्रदेश में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन सोटो द्वारा  मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के ओसीडी एंड विख्यात कलाकार गजेंद्र  फौगाट को अंगदान जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह कहना है पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल का। वें इस संबंध में मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।  वीओ -1-पीजीआई के कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल ने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक में स्थित स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन सोटो ने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने प्रमुख गायक गजेंद्र फौगाट को ब्रांड एंबेसडर बनाया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में अंगदान के बारे में लोगों को जागरूक करना है। डाॅ.एच.के. अग्रवाल ने कहा कि अंगदान एक ऐसा कार्य है जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। ब्रेन डेड होने पर अंगदान करने वाला व्यक्ति अपने अंगों के जरिए 8 लोगों का जीवन बचा सकता है। लेकिन देश में अंगदान की कमी के कारण लाखों लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। वीओ-2-मुख्यमंत्री के ओएसडी व विख्यात कलाकार गजेंद्र फौगाट ने उन्हें इस अभियान का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाने पर सोटो टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़ने के व्यक्तिगत कारण भी हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में कई ऐसी घटनाएं हुई जिनके कारण ऑर्गन ट्रांसप्लांट की आवश्यकता महसूस हुई पर उस समय ऐसी सुविधा हरियाणा में नहीं थी। आज यहाँ पर ऐसी सुविधा के होने के कारण बहुत सी जानें बचेंगी। गजेंद्र फौगाट ने बताया कि वे जल्द ही इस विषय पर एक ऑडियो विजुअल गीत भी बनाएंगे। इसके अलावा एक शार्ट फिल्म भी बनाने पर विचार किया जा रहा है जिनमे वास्तविक मरीजों व उनसे जुड़े अनुभवों को चित्रित किया जाएगा।इसके अलावा 3 अगस्त को राष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट डे के अवसर पर एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करने पर विचार हुआ है, जिसे जल्द ही मूर्तरूप देकर आयोजन को तैयारी करेंगे।  वॉक थ्रू -गजेन्द्र फोगाट ,ओएसडी मुख्यमंत्री के साथ राज टाकिया ज़ी मीडिया रोहतक 
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top