Back
प्रतापगढ़ में ऑपरेशन सिंदूर थीम गरबा: देशभक्ति ने दिल जीता
HUHITESH UPADHYAY
Sept 26, 2025 06:16:22
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 2609ZRJ_PRTP_NAVRATRI_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजा गरबा महोत्सव : देशभक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ नवरात्रि उत्सव के अवसर पर एरिया पति कॉलोनी में नव शक्ति गरबा पैनल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव इस बार अपनी अनोखी देशभक्ति थीम ऑपरेशन सिंदूर के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना। पारंपरिक गरबा को देशप्रेम की भावना से जोड़ते हुए आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने हर दर्शक के मन को गहराई तक छू लिया। गुरुवार रात हुए आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में तिरंगा थामकर गरिमा और अनुशासन के साथ गरबा करती हुईं नजर आईं। जैसे ही देशभक्ति गीतों की धुन पर कदमताल शुरू हुई, पूरा पांडाल राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और कलात्मक सजावट से सजाया गया था, जिसने माहौल को और भव्य बना दिया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों सुखदेव, राजगुरु और भगत सिंह की झांकियों ने सबका ध्यान खींचा और उनके बलिदान को जीवंत कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, भारतीय सैनिकों की वर्दी पहने नन्हे-मुन्ने बच्चों की उपस्थिति ने लोगों की आंखें नम कर दीं। इसके अलावा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकियों ने वीरता और पराक्रम की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य किया।
दर्शकों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बताते हुए आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और देशप्रेम का सशक्त संदेश भी फैलाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammad Khan
FollowSept 26, 2025 08:30:530
Report
DTDinesh Tiwari
FollowSept 26, 2025 08:30:430
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 26, 2025 08:30:330
Report
SDShankar Dan
FollowSept 26, 2025 08:30:200
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowSept 26, 2025 08:30:090
Report
SSandeep
FollowSept 26, 2025 08:29:221
Report
0
Report
0
Report
PGPiyush Gaur
FollowSept 26, 2025 08:22:230
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowSept 26, 2025 08:22:150
Report
PGPiyush Gaur
FollowSept 26, 2025 08:22:100
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowSept 26, 2025 08:21:500
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 26, 2025 08:21:230
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 26, 2025 08:21:130
Report
MMMohammad Muzammil
FollowSept 26, 2025 08:21:030
Report