Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirsa125055

कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल: सरकार के खिलाफ नारेबाजी!

VKVIJAY KUMAR
Jul 09, 2025 08:04:54
Sirsa, Haryana
एंकर रीड - ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज कर्मचारियों ने अपनी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को शुरू करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सबसे पहले आज सुबह हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 2:20 पर चलने वाली सिरसा से चंडीगढ़ बस को रोककर हड़ताल का बिगुल बजा दिया। इस हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस नहीं मिलने के कारण यात्री निराश नजर आये। वॉयस 01 - सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य मदन लाल , अशोक कुमार और दर्शना रानी ने बताया कि सरकार को बार-बार चेताने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जा रहा है। उसी रोष स्वरूप कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बस को रोककर हड़ताल की शुरुआत की गई। उन्होंने सरकार को चेतावनी व अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की जल्द से जल्द मांगों को माना जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। बाइट - मदन लाल , अशोक कुमार , दर्शना रानी। वॉयस 02 आपको बता दें कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में से - देश प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए स्थाई कानून बनाया जाए । पुरानी पेंशन बहाल हो ,सभी जन सेवाओं के विभाग को सरकार निजी हाथो मे बेचना सरकार बंद करे व सरकारी खाली पडे पदों पर स्थाई भर्ती ,श्रम कानूनों को तोड़ना बंद करने सहित अलग अलग विभागीय यूनियन की राज्य और केंद्रीय स्तरीय अलग अलग अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top