Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ramzan के आख़िरी जुमे पर जमा़ मस्जिद Srinagar के दरवाज़े बंद, Mirwaiz को घर में नजरबंद
WMWaqar Manzoor
Mar 13, 2026 09:50:15
Anjuman Auqaf Jama Masjid has strongly condemned the continued closure of the historic Jama Masjid on the occasion of Jumatul Vida, the last Friday of the holy month of Ramzan, when tens of thousands of devotees traditionally gather from towns and villages to offer congregational prayers and supplications. The Auqaf said that authorities once again locked the gates of the historic mosque from all sides and placed Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq under house arrest, preventing him from delivering the sermon and leading the prayers on this sacred occasion. The management expressed deep anguish that for the seventh consecutive year, Muslims have been denied the opportunity to offer Jumatul Vida prayers at the Valley’s central congregational mosque. It said that such restrictions not only hurt the religious sentiments of the people but also amount to denying worshippers their fundamental right to pray in the house of Allah. The Auqaf also noted that this approach of the authorities has resulted in the arbitrary closure of Jama Masjid multiple times throughout the year, reflecting continued insecurities and what it termed an unjustified policy of restrictions on religious practices. Reacting to the development, Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq said that on the last Friday of the holy month of Ramzan, when tens of thousands gather from towns and villages for prayers and supplication at the historic Jama Masjid Srinagar, its gates have once again been locked. He said that for the seventh consecutive year, the rulers have denied Muslims the right to offer prayers at Jama Masjid on this auspicious day. Mirwaiz added that just as Israel has forcibly shut the gates of Masjid al-Aqsa during Ramzan, a similar painful reality is being witnessed here. “Our hearts bleed,” he said, adding that it is deeply shameful that the houses of Allah are being locked against the faithful.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
Mar 13, 2026 10:51:42
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में चोरी के गहनों का ‘व्यापारी’ निकला 50 हजार का इनामी,सर्राफ की दुकान से चलता था लूट का धंधा हरदोई पुलिस ने आखिरकार उस ‘ईमानदार सर्राफ’ का असली चेहरा बेनकाब कर दिया,जिसकी दुकान पर सोना-चांदी नहीं बल्कि चोरी और लूट के गहनों का कारोबार चमकता था। शाहाबाद थाना क्षेत्र की मलकापुर लूटकांड से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुकीम को स्वाट,एसओजी और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।बरेली के पशुपति नाथ मंदिर क्षेत्र का रहने वाला यह आरोपी पुलिस की नजर में काफी समय से था।गिरफ्तारी के समय उसके पास से 5 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है。 दरअसल 10 फरवरी 2026 को मलकापुर गांव में अनीस खां के घर 4–5 बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर करीब 30 हजार रुपये नकद और आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गईं। जांच की परतें खुलीं तो पता चला कि लूटे गए गहनों का असली ‘खरीदार’ कोई आम शख्स नहीं बल्कि बरेली का सर्राफ मुकीम है, जो चोरी के आभूषण खरीदकर उनका हुलिया बदल देता था और फिर बाजार में खपा देता था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुकीम लंबे समय से इस धंधे में लगा था और चोरी के गहनों को सोने की तरह चमकाकर बेचने में माहिर था।शाहाबाद की इस वारदात में भी उसने लूट के आभूषण खरीदकर उन्हें गलवाकर बेच दिया और उससे मिली रकम अपने पास रख ली।पुलिस ने उस रकम में से कुछ धन बरामद किया है。 गौरतलब है कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है,जबकि मुकीम की गिरफ्तारी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।आरोपी का आपराधिक इतिहास भी कम लंबा नहीं है मुजफ्फरनगर और बरेली समेत कई जिलों में उसके खिलाफ चोरी और अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने इस ‘सोने के सौदागर’ को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली है。
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Mar 13, 2026 10:50:21
Mainpuri, Uttar Pradesh:ईरान–इजराइल युद्ध की खबरों के बीच मैनपुरी में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। लोगों में यह संदेश फैल गया कि आने वाले दिनों में गैस और पेट्रोल की किल्लत हो सकती है। इसी डर के चलते जिले की कई गैस एजेंसियों पर अचानक भारी भीड़ लग गई। लोग सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए और कई लोग अतिरिक्त सिलेंडर का स्टॉक भी करने लगे, यही नहीं सिलेंडर मिलने में देरी होने पर लोग प्रदर्शन करने लगे, जिससे जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और सभी को सेलेण्डर दिलवाने के अलावा एजेंसी संचालक को भी निर्देशित किया कि वो सभी को पर्ची उपलब्ध कराये, जिससे लोगों को अपना नंबर आने का पता रहें। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने साफ किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले की तरह गैस की सप्लाई लगातार आ रही है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस का स्टॉक न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके।
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Mar 13, 2026 10:49:14
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत ग्राम देवलगांव में शादी के बाद दुल्हन को पैदल घर ले जा रहे दूल्हे और बारातियों में उस समय चीख पुकार मच गई जब नाचते-गाते दूल्हा-दुल्हन के पीछे चल रही स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई और सामने खड़े लोगों पर चढ़ गई। नशे और लापरवाही की इस घटना ने खुशियों के मौके को दर्दनाक हादसे में बदल दिया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ । लेकिन दुल्हन सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम देवलगांव निवासी संजय पारधी की शादी ग्राम मिरिया में संपन्न हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद जब बारात वापस देवलगांव पहुंची तो घराती और बराती दूल्हा-दुल्हन के सामने नाच-गाकर रहे थे। इसी दौरान बारात में शामिल स्कार्पियो वाहन चालक शंकर मेश्राम का वाहन से नियंत्रण छूट गया और स्कार्पियो ने दूल्हा-दुल्हन समेत करीब एक दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। वाहन लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद गुस्साए घरातियों और बारातियों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो वाहन में तोड़फोड़ भी कर दी। सूत्रों के अनुसार वाहन चालक के साथ-साथ कुछ बाराती भी शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यही लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया है । इस हादसे के बाद दूल्हे के घर ग्राम देवलगांव में होने वाले आशीर्वाद समारोह फीका पड़ गया ।
102
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 10:48:49
Jhalawar, Rajasthan:चौमहला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में कुंडला रोड चल रहे फर्जी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज किया है। विभाग को इस हॉस्पिटल के फर्जी डॉक्टर के नाम से संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी साजिद खान के निर्देश पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इधर कार्रवाई होते देख फर्जी हॉस्पिटल संचालक और वहां मौजूद अन्य कर्मचारी मौके भी से फरार हो गए。 मामले में जानकारी देते हुए कस्बे के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजकुमार बाघेला ने बताया कि कस्बे के कुंडला ROAD पर मां पीतांबरा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम से निजी अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। पिछले दिनों एक चिकित्सक ने यहां संचालित किए जा रहे इस फर्जी हॉस्पिटल की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास की थी कि फर्जी हॉस्पिटल को उनके नाम से संचालित किया जा रहा है, जबकि उनका मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से इसका कोई लेना-देना नहीं है। उनके नाम का प्रयोग कर अस्पताल के द्वारा गलत फायदा उठाया जा रहा है。 शिकायत मिलने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी साजिद खान ने स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने बताया फर्जी हॉस्पिटल के द्वारा कैंसर ब्रेन ट्यूमर पैरालिसिस जैसे गंभीर रोगों के उपचार का दावा किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां अमित नाम का एक नर्सिंगकर्मी मौजूद था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से कई चिकित्सा उपकरण दवाइयां तथा ओपीडी रजिस्टर को जप्त कर हॉस्पिटल सीज कर दिया है। विभाग द्वारा पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी जाएगी, इसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी बाइट_ डॉ राजकुमार वाघेला,
35
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 13, 2026 10:48:32
Jaipur, Rajasthan:रमज़ान के अलविदा जुमे पर जोहरी बाजार जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज़, मुल्क और दुनिया में अमन-चैन की दुआ जयपुर। पवित्र रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे के अवसर पर शुक्रवार को जोहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा की। इस मौके पर देश में अमन-चैन, तरक्की और पूरी दुनिया में शांति कायम रहने की दुआ मांगी गई। साथ ही मजबूर और बेसहारा लोगों के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। नमाज़ के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने मुल्क की खुशहाली और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर शहर के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे。 विधायक रफीक खान ने कहा कि देश में हमेशा अमन और भाईचारा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जिस तरह के हालात से गुजर रही है, वह जल्द सामान्य हों और लोगों को राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और गैस जैसी जरूरी चीज़ों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, ऐसे में सरकार को इस पर जल्द संज्ञान लेकर आमजन को राहत देनी चाहिए। वहीं विधायक अमीन कागज़ी ने भी लोगों को रमज़ान के अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखें तथा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आएं। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से नमाज़ के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में आए नमाज़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
88
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 13, 2026 10:48:19
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में आज एक बार फिर गैस की मारामारी देखी गई। गैस लेने के लिए सुबह से ही लोग मारामारी करते दिखाई दिए। हाथों में सिलेंडर लिए हुए गैस एजेंसी के बाहर लोग घंटे तक गैस सिलेंडर लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि कई दिनों तक उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर बुकिंग की ओट नहीं आ रही है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनों को लेकर एजेंसी होल्डर ने कहा कि हमारे यहां घरेलू सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है, लेकिन अत्यधिक बुकिंग के चलते सर्वर डाउन है जिससे लोगों को ओट नहीं आ रही है और इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। शासन के निर्देशानुसार कॉमर्शियल सिलेंडरों में परेशानी आ रही है न कि घरेलू सिलेंडरों में, और हम लोग घरेलू सिलेंडर कमर्शियल लोगों को न दें इसके लिए नजर बनाए हुए हैं।
122
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 10:48:05
Jaipur, Rajasthan:एंकर-मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई से निकलकर आस्था की रसोई तक पहुंचने लगा है। जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारा में चलने वाली लंगर सेवा पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का संकट मंडरा रहा है। हर दिन सैकड़ों लोगों को भोजन कराने वाली यह सेवा अब सिर्फ दो दिन के गैस स्टॉक पर चल रही है। अगर समय पर सिलेंडर नहीं मिले तो गुरुद्वारे को फिर से पुराने दौर की तरह लकड़ी की भट्टियों का सहारा लेना पड़ सकता है। राजापार्क गुरूद्वारा की यह सिर्फ रसोई नहीं है...यह सेवा है…यह आस्था है…और यह बराबरी का वो दरबार है जहां अमीर-गरीब, जात-धर्म का फर्क मिट जाता है। जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारा में हर दिन सैकड़ों लोग लंगर छकते हैं। लेकिन अब इस सेवा पर गैस की किल्लत का साया मंडराने लगा है। हालांकि गुरुद्वारा कमेटी का कहना हैं की लंगर की सेवा कभी रुकेगी नहीं चाहे गैस मिले या न मिले, लकड़ी की भट्टियां फिर जलानी पड़ें तो भी सेवा जारी रहेगी। क्योंकि यहां लंगर सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने के लिए बनता है। और शायद यही वजह है कि हालात चाहे जैसे भी हों, गुरुद्वारे की रसोई में सेवा रूकने नहीं दी जाती। गुरुद्वारा प्रबंधन के मुताबिक यहां हर महीने करीब 60 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। रोजाना 400 से 500 श्रद्धालु लंगर छकते करते हैं…जबकि शनिवार को यह संख्या 1500 तक पहुंच जाती है। लेकिन फिलहाल हालात ये हैं कि गुरुद्वारे के पास सिर्फ दो दिन का गैस स्टॉक बचा है। लंगर सिख परंपरा की वो सेवा है जहां कोई भूखा नहीं लौटता। यहां आने वाला हर व्यक्ति एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करता है। इतने बड़े स्तर पर भोजन तैयार करने के लिए लगातार गैस की जरूरत होती है। राजापार्क गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर देवेंद्र शंटी ने कहा की कितना भी संकट आ जाए लेकिन लंगर पर ब्रेक नहीं लगेगा...उम्मीद है जल्द से युद्ध खत्म होगा और जल्द एलपीजी की सप्लाई शुरू होगी.....कुछ साल पहले तक यहां लंगर लकड़ी की भट्टियों पर ही बनता था। लेकिन एलपीजी उपलब्ध होने के बाद व्यवस्था को गैस आधारित कर दिया गया। अब अगर गैस नहीं मिली…तो मजबूरी में फिर से लकड़ी की भट्टियां जलानी पड़ेंगी。 राजापार्क गुरुद्वारा कमेटी का कहना है कि लंगर केवल भोजन की व्यवस्था नहीं है…बल्कि यह सेवा, समानता और मानवता की परंपरा है…जहां धर्म, जाति और सामाजिक स्थिति की दीवारें खत्म हो जाती हैं…और हर व्यक्ति एक साथ बैठकर भोजन करता है। यही वजह है कि गैस की कमी का असर केवल रसोई पर नहीं…बल्कि इस पूरी परंपरा पर पड़ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ साल पहले तक गुरुद्वारे में लंगर लकड़ी की पारंपरिक भट्टियों पर ही बनाया जाता था। बाद में गैस उपलब्ध होने के बाद व्यवस्था को आधुनिक बनाया गया और खाना एलपीजी पर बनने लगा। लेकिन अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि अगर गैस की सप्लाई बाधित होती है तो प्रबंधन को फिर से पुराने दौर की ओर लौटना पड़ सकता है और लंगर की रसोई में एक बार फिर लकड़ी की भट्टियां जलती नजर आ सकती हैं। गुरुद्वारा कमेटी ने सरकार से अपील की है कि लंगर जैसी धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सेवा की यह परंपरा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। बहरहाल, गुरुद्वारे की रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, यह आस्था, सेवा और बराबरी की परंपरा का प्रतीक होती है। यहां चूल्हे पर चढ़ा हर बर्तन सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि सेवा भाव की खुशबू लेकर आता है। फिलहाल राजापार्क गुरुद्वारे की रसोई में लंगर बन रहा है, श्रद्धालु सेवा में जुटे हैं और आस्था की यह परंपरा चल रही है। लेकिन गैस की अनिश्चित आपूर्ति ने भविष्य को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है। ऐसे में गुरुद्वारा प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि समय रहते समाधान निकल आए, ताकि आस्था की इस रसोई की आंच कभी ठंडी न पड़े। दीपक गोयल, जी मीडिया, जयपुर।
94
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 13, 2026 10:47:41
Jaipur, Rajasthan:ब्यावर। अवैध निर्माण के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में हुई धक्का-मुक्की पर जिले के प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। जालिया रोड पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। परिषद पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस संचालित मीट की दुकान की आड़ में प्रशासनिक अनुमति के बिना मस्जिद का अवैध निर्माण किया जा रहा है। ಕಾರ್ಯवाई की मांग को लेकर विहिप जिलाध्यक्ष सुरेश वैष्णव के नेतृत्व में सह मंत्री राजीव मिश्रा, संयोजक जगदीश वैष्णव, एडवोकेट लोकेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रामधुनि गाकर विरोध जताया। इस दौरान माहौल गरमा गया जब परिषद पदाधिकारियों और कलेक्टर के सुरक्षा कर्मियो के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कार्यकर्ता कलेक्टर और स्थानीय विधायक को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, वहीं कुछ कार्यकर्ता कार्यालय के भीतर पहुंचकर भी विरोध जताने लगे। कुछ समय तक कलेक्ट्रेट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में जिला कलेक्टर और विधायक बाहर आए और पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान परिषद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक प्रशासन अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं करता है तो मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल स्वयं मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई करेंगे।
68
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 13, 2026 10:47:00
Paradeep, Odisha:ଏଲପିଜି ଗ୍ୟାସ ସଙ୍କଟ।ଏଲପିଜି ଗ୍ୟାସକୁ ନେଇ ଖାଉଟି ଓ ହୋଟେଲ ବ୍ୟବସାୟୀ ଚିନ୍ତାରେ ।ମଧ୍ୟ ପ୍ରାଚ୍ୟରେ ଯୁଦ୍ଧ ଯୋଗୁ ତୈଳ ଆମଦାନୀରେ ବାଧା ଉପୁଜିବାକାରଣରୁ ଏବେ ରାଜ୍ୟ ସମେତ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ଗ୍ୟାସ ଷଙ୍କଟ ଦେଖାଯାଇଛି ।ଖାଉଟି ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ବୁକିଂ ର ସମୟ ଅବଧି ୨୫ ଦିନ ବୃଦ୍ଧି କରିଥିଲେ ହେଁ ବୁକିଂ ହୋଇପାରୁନାହିଁ ।ଏହା ସହିତ ଖୁଚୁରା ଗ୍ୟାସ ବ୍ୟବସାୟୀମାନେ ଚଢା ଦରରେ ଲୋକମାନଙ୍କୁ ଗ୍ୟାସ ବିକ୍ରୟ କରୁଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହେଉଛି ।ଏହା ସହିତ_bୟବସାୟିକ_ଗ୍ୟାସ ବିତରଣ ଉପରେ ସରକାର ଅଙ୍କୁଶ ଲଗାଇବା ପରେ ହୋଟେଲ ଓ ଜଳଖିଆ ଦୋକାନ ଗୁଡିକରେ ଗ୍ୟାସ ଅଭାବ ଦେଖାଯାଇଛି ।ଅନ୍ୟ ପଟରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ଗ୍ୟାସର ସେଭଳି ଅଭାବ ହେବନାହିଁ ।ଯଦି କଳା ବଜାରୀ ହୁଏ ତେବେ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ସ୍କ୍ୱାର୍ଡ ଗଠନ କରାଯାଇ ଚଢାଉ କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ଯୋଗାଣ ଅଧିକାରୀ । ବାଇଟ-୧-ହିତାଧିକାରୀ ବାଇଟ-୨-ହୋଟେଲ ବ୍ୟବସାୟୀ ବାଇଟ-୩-ଖୁଚୁରା ଗ୍ୟାସ ବ୍ୟବସାୟୀ ବାଇଟ-୪-ଜିତ୍ରାୟ ଟୁଡୁ,ଜିଲ୍ଲା ଯୋଗାଣ ଅଧିକାରୀ ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
110
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 13, 2026 10:46:32
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकिलपार के पास आज शुक्रवार को अहले सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, लेकिन मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर गुजरने वाली ट्रेन के कुछ ही समय बाद महिला का शव ट्रैक किनारे देखा गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि या तो महिला चलती ट्रेन से गिर गई, या किसी ने उसे धक्का दे दिया। मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी गई है। उसके शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज़ तथा हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी। मौके पर मौजूद की-मैन छोटन प्रसाद ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी जा रही डेमू ट्रेन को गुजरते देखा गया था और उसी दौरान यह घटना होने की संभावना है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
39
comment0
Report
Advertisement
Back to top