Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Champaran845401

सुगौली में गैस सिलेंडर लीक से नूतन देवी की दर्दनाक मौत!

PKPankaj Kumar
Jul 13, 2025 12:03:29
Motihari, Bihar
मोतिहारी के सुगौली नगर के प्रेमनगर पोखरा इलाके में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से 40 वर्षीय नूतन देवी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। बताया जाता है कि घटना के समय वह स्नान कर रही थीं। तभी गैस लिलेंडर लीक हो गया। धुआं पूरे घर में फैल गया। वह अंदर ही फंस गईं। जबकि अन्य लोग उस मकान से बाहर निकल गए। जिसे बेहोश हालत में बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नूतन देवी अपने पति संजय कुमार सुमन और परिवार के साथ मकान मालिक संजीत झा के घर में किराए पर रहती थीं। संजय कुमार सुमन प्रखंड में किसान सलाहकार हैं। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजन सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते हीं थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक नूतन देवी की जान जा चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top