Back
किशनगंज में NIA ने PFI नेता नदवी गिरफ्तार; राज खुलने की उम्मीद
ASAmit Singh
Sept 13, 2025 13:15:35
Kishanganj, Bihar
SLUG _P F I_MASTER MIND _ARREST _IN_ KISHANGANJ
ANCHOR : पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी को किशनगंज शहर के हलीम चौक से गुरुवार को एनआइए की टीम ने किशनगंज पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है।कटिहार निवासी नदवी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने गुरुवार (11 सितंबर )को दबोचकर लगातार महबूब आलम नदवी से किशनगंज आदर्श थाने में पूछताछ कर रही हैं।पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
पकड़ाए पीएफआई के संदिग्ध युवक के तार किशनगंज में किस-किस से जुड़ा है इसकी भी जांच एनआईए कर रही है।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने के लिए पीएफआई में शामिल हुआ था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महबूब आलम नदवी पर 2022 में फुलवारीशरीफ पटना में दर्ज मामले में पकड़ा गया है।2022 में फुलवारीशरीफ में देश विरोधी गतिविधि और आतंकी मॉड्यूल का राजफाश होने के बाद नदवी ओमान भाग गया था। वहां भी कई आतंकी सगठनों के संपर्क में आने की कयास लगाया जा रहा है। वही ओमान में दो वर्ष तक रहने के बाद वह भारत लौट आया था। मार्च 2025 से वह पुलिस को चकमा देने के लिए किशनगंज में छुपकर रह रहा था और किशनगंज के हालिम चौक स्थित फातिमा नामक एक गर्ल्स स्कूल में पांच माह से शिक्षक के रूप में कार्यरत था।जो उर्दू विषय का बच्चों को पढ़ाई करवाता था।
स्कूल संचालक सरफराज आलम ने बताया कि स्थानीय मास्टर सदिक़ के कहने पर उन्हें 12 अप्रैल से
शिक्षक नियुक्त किया गया था।स्कूल प्रशासन को महबूब ने केवल अपना बायोडाटा जमा किया था। आधार कार्ड मांगने पर वह टालमटोल करता था। स्कूल के संचालक सरफराज आलम ने कहा कि वह स्कूल में 9,000 रुपए मासिक वेतन पर काम कर रहा था। उन्हें महबूब की देश-विरोधी गतिविधियों की जानकारी नहीं थी।
वही तीन साल पूर्व नदवी ने किशनगंज के स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर किशनगंज के चौक चौराहों पर बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित पोस्टर चिपकाया था।
नदवी से पूछताछ कर रही एनआइए को शक है कि नदवी के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी जुड़े हैं। टीम इस दिशा में गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि नदवी को आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है।
बाइट : सरफराज आलम,संचालक ,फातिमा गर्ल्स स्कूल,किशनगंज।
नोट : दोनों बाइट ही सरफराज आलम की है.
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 13, 2025 15:15:260
Report
0
Report
0
Report
1
Report
3
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowSept 13, 2025 15:03:440
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 13, 2025 15:03:321
Report
NSNARENDER SHARMA
FollowSept 13, 2025 15:03:193
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 13, 2025 15:03:070
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowSept 13, 2025 15:02:550
Report
AGAdarsh Gautam
FollowSept 13, 2025 15:02:410
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 13, 2025 15:01:410
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowSept 13, 2025 15:01:210
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 13, 2025 15:01:040
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 13, 2025 15:00:360
Report