Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

संस्कृत शिक्षा में नई क्रांति: स्कूलों में वेदों की पढ़ाई शुरू!

Dinesh Tiwari
Jun 29, 2025 07:36:28
Jaipur, Rajasthan
जयपुर संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई पहल अब स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे वेद,, संस्कृत स्कूलों में शुक्ल यजुर्वेद की पढ़ाई शुरू होगी,,, अभी तक प्रदेश के छ स्कूलों में यह पढ़ाई हो रही है,,, पहले प्रदेश में संस्कृत के 273 वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय थे,,, पिछले बजट में सरकार ने 225 प्रवेशिका विद्यालयों को भी वरिष्ठ उपाध्याय स्कूलों में क्रमोन्नत करने की घोषणा कर दी। ऐसे में अब 408 सरकारी वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूलों में शुक्ल यजुर्वेद की पढ़ाई होगी,,,संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक ने संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर शुक्ल गजुर्वेद कहां-कहां स्वीकृत है और कहां नहीं है। इसकी जानकारी मांगी है। शुक्ल यजुर्वेद को वेदों का ही एक हिस्सा माना जाता है। इसमें मुख्यतः पांडित्यकर्म पूजा पाठ श्लोक का सही उच्चारण करना सिखाए जाते हैं,,, इसकी पढ़ाई के बाद अपनी छात्र आजीविका कमा सकते हैं,,, साथ ही वेदों व संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा,,, युवाओं को करियर का नया विकल्प मिलेगा। इसका फायदा प्रदेश की 498 संस्कृत स्कूलों को व वहां पढ़ने वाले बच्चों को होगा । साथ ही प्रदेश के प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर वेद स्कूलों की स्थापना होगी।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement