Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Dehat209302

संजय निषाद का बड़ा बयान: सपा-बसपा ने संविधान को किया नजरअंदाज!

Alok Kumar
Jun 29, 2025 14:05:56
Sithmara, Uttar Pradesh
स्लग – एक जाति से राजनीति नहीं चलती न सरकार बनती हैं..... इन्होंने सिर्फ हमेशा सैफई के बारे में ही सोचा – संजय निषाद रिपोर्ट – आलोक त्रिपाठी | कानपुर देहात उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को अपने प्रभार जनपद कानपुर देहात का दौरा किया। उन्होंने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। अधिकारियों से निर्माण प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली, सिकंदरा तहसील परिसर में मछुआरा समुदाय ने मंत्री निषाद का स्वागत किया। मंत्री ने समुदाय की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की मछुआरा कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सरकार मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ. निषाद ने इटावा कथा वाचक प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संविधान सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करता है। मंत्री ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने धारा 342 के तहत 66 समूहों को अनुसूचित जाति में रखने का प्रावधान किया था। लेकिन कुछ जातियों को ही अनुसूचित में रखा गया और बाकी को पिछड़ा वर्ग में डाल दिया गया उन्होंने आरोप लगाया कि 30 साल के सपा-बसपा शासन में संविधान के बारे में नहीं सोचा गया। मंत्री ने कहा कि जो लोग संविधान की रक्षा का वचन देते हैं, वही इस तरह की घटनाओं पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि संविधान निर्माण के समय उच्च वर्ग के लोगों ने निम्न वर्गों को प्राथमिकता देकर समतामूलक समाज की नींव रखी थी। बाइट – डॉ संजय निषाद ( कैबिनेट मंत्री )
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement