Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Giridih815302

गिरिडीह में पर्यटन विकास की नई संभावनाएं, मुख्य सचिव का दौरा!

Mrinal Sinha
Jun 30, 2025 06:32:23
Giridih, Jharkhand
एभीबी : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का गहराई से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री श्री सुदिव्या कुमार "सोनू", गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अपने दौरे के पहले दिन मुख्य सचिव ने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से जुड़े पारसनाथ पहाड़ (श्री सम्मेद शिखर) का दौरा किया, जो जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक अत्यंत पवित्र स्थल है। इसके पश्चात उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर उसरी जलप्रपात तथा साहसिक पर्यटन की संभावनाओं से युक्त खंडोली डैम का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गिरिडीह जिला पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाओं से भरा हुआ है, और राज्य सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इको-टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को केंद्र में रखते हुए व्यापक योजनाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए योजनाओं को क्रियान्वित किया जाए और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। मुख्य सचिव के इस दौरे को गिरिडीह के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे न केवल पर्यटन को बल मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। बाइट : अलका तिवारी (मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार ) मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement