Back
बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन सेवाएं बंद, जानें क्यों!
Bagaha, Bihar
BIHAR DESK...
LOCATION- BAGAHA
REPORT- IMRAN AZIZ
FORMAT- WT VISUAL BYTE VTR LETTER
3006ZBJ_BAGA_VTR_WT_R
ANCHOR- बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पर्यटन सेवाओं पर फिलहाल रोक़ लगा दी गईं है। दरअसल मानसून सत्र कि शुरुआत औऱ इलाके में हो रही वर्षा समेत नेपाल के तराई क्षेत्र में पानी के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है लिहाजा हर साल कि तरह इस साल भी अगले तीन महिनों के लिए इको टुरीज्म प्रभावित रहेगा। बरसात कि शुरुआत औऱ जंगल में जल भराव के मद्देनज़र वन्य एवं पर्यावरण विभाग ने फ़ैसला लिया है ताकि जंगल के अंदर कोई गतिविधि न हो औऱ जीव जंतुओं के प्रजन्न में भी सहूलियत मिले. जबकि देश विदेश से आने वाले सैलानियों को दिक्क़तें न हो लिहाजा VTR के CF डॉ. नेशामणी के ने वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पर्यटन सेवाओं पर रोक लगने कि जानकारी साँझा किया है।
बताया जा रहा है कि VTR के वाल्मीकिनगर, मंगूरहा औऱ गोबर्धना पर्यटन केंद्रों पर अब पर्यटन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इलाके में बरसात शुरू होनें के कारण VTR प्रबंधन ने यह फ़ैसला लिया है। लिहाजा VTR के एडवेंचर में जंगल सफारी, मोटर वोटिंग औऱ गंडक सफारी, साईकिल सफारी व जंगल में भ्रमण जैसी सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी।
बता दें कि नेपाल औऱ उतर प्रदेश कि सीमा पर स्थित बिहार के कश्मीर आने औऱ घूमने वाले पर्यटकों को 30 सितम्बर तक इंतजार करना होगा। क्योंकि नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है औऱ यहीं वज़ह है कि जंगली रास्ते ख़राब होनें औऱ नदी में जल प्रवाह तेज़ होनें पर यह निर्णय लिया गया है। ख़ुद VTR के सीएफ डॉ. नेशामणी के ने पत्र जारी क़र 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक VTR में ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग सेवाओं को बंद करने का निर्देश सभी पर्यटन केंद्रों को जारी किया है। ऐसे में सैलानियों को बिहार के कश्मीर में पर्यटन सेवाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।
जानकारी दें रहें हैं बिहार के VTR से ज़ी मीडिया संवाददाता इमरान अज़ीज़,
WT इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व बिहार
बाइट - अरविन्द कुमार,पर्यटक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement