Back
जमुई में नक्सली पर्चा: 5 गिरफ्तार, दो की नक्सली पृष्ठभूमि
ANAbhishek Nirla
Sept 20, 2025 17:30:12
Jamui, Bihar
जमुई: जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत अंतर्गत रक्खा टोला मैदान में 16 सितंबर को मिले संदिग्ध नक्सली पर्चा और काले झंडे के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो की नक्सली पृष्ठभूमि रही है।
एसपी विश्वजीत दयाल ने शनिवार को झाझा थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 15/16 सितंबर की रात रक्खा टोला मैदान में एक काले झंडे पर लाल सिंदूर और सफेद कागज पर लाल स्याही से लिखा पर्चा मिला। पर्चे में भाकपा माओवादी का नाम अंकित था और चुनाव लड़ने वालों से हथियार उपलब्ध कराने, मुखियाओं से लेवी वसूलने और मंत्री सुमित कुमार को प्रचार न करने की चेतावनी दी गई थी। अंत में "लाल सलाम" लिखा हुआ था।
एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार छानबीन कर पांच आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मधुपुर निवासी उल्फत अंसारी और झारखंड के गिरिडीह जिले के राजू यादव नक्सली पृष्ठभूमि वाले हैं। अन्य गिरफ्तार लोग हैं: बोंगी गांव के विनोद पंडित, पूर्णाडीह के गोविंद मंडल और बिल्ली गांव के गजाधर मंडल। छापेमारी में उल्फत के घर से काले झंडे का शेष कपड़ा बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि आरोपियों का मकसद लोगों में दहशत फैलाकर उनसे पैसे वसूलना था। सभी गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
बाइट: विश्वजीत दयाल, एसपी जमुई
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSR.B. Singh
FollowSept 20, 2025 19:04:210
Report
ADAnup Das
FollowSept 20, 2025 19:04:060
Report
2
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 20, 2025 18:45:381
Report
TSTripurari Sharan
FollowSept 20, 2025 18:45:223
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowSept 20, 2025 18:45:120
Report
0
Report
2
Report
2
Report
0
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowSept 20, 2025 18:32:510
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 20, 2025 18:32:130
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 20, 2025 18:31:550
Report
PSPrince Suraj
FollowSept 20, 2025 18:31:000
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowSept 20, 2025 18:30:420
Report