Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

सावन की रात में कांवरिया की रहस्यमय मौत, जानें क्या हुआ!

AYAMARJEET YADAV
Jul 15, 2025 07:02:33
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। जहां चेनारी थाना क्षेत्र में गुप्ता धाम शिवालय से जलाभिषेक कर लौट रहे एक कांवरिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक विक्रम कुमार अपने परिजनों के साथ कल सावन के पहला सोमवारी को गुप्ता धाम के गुफा में जलाभिषेक करने के बाद लौट रहा था। इस दौरान रात्रि में जंगल में ही सभी लोग विश्राम कर रहे थे। लेकिन अचानक रात में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द तथा मुंह से गाज निकलने लगा। चुकी जंगली इलाके में चिकित्सकीय सुविधा नहीं होने के कारण कुछ परिजन झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए। जिस कारण विलंब होने पर उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। बाद में काफी मशक्कत के बाद बीमार विक्रमा कुमार को पहाड़ से नीचे उतर गया और सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने विक्रमा को मृत घोषित कर दिया। उसकी उम्र मात्र 22 साल की थी। वह भोजपुर जिला के पिरो थाना के बेचना बाल गांव के रहने वाले मुन्ना राम का पुत्र था। परिजन का कहना है कि अचानक रात में सीने में तेज दर्द की शिकायत करना लगा था। बाइट -- राजेन्द्र राम (मृतक का चाचा) बाइट -- डॉ. मनीष कुमार (चिकित्सक) सदर अस्पताल, सासाराम।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top