Back
ग्वालियर में चाकुओं से हत्या: चोरी के हिस्से के विवाद ने दी मौत
KSKartar Singh Rajput
Sept 13, 2025 08:15:24
Morena, Madhya Pradesh
एंकर- ग्वालियर में चाकुओ से गोदकर की गई आंनद पाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक आनंद पाल हलवाई के साथ-साथ चोरी करने का काम करता था और चोरी की वारदात में साथ देने वाले उसके साथी ने ही चोरी के बाद पैसे बंटवारे को लेकर उसकी हत्या की थी। बीते दिनों सनातन धर्म मंदिर में आनंद पाल ने अपने साथी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद संदीप बाल्मीक ओर आनंद में विवाद हुआ था। वही पुलिस ने फरार आरोपी संदीप को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है।
वीओ- दअरसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया स्थित हीरा भूमियां मंदिर पर 4 दिन पहले रविवार, सोमवार रात हलवाई आनंद पाल की हत्या का राज और कातिल दोनों मिल गए हैं। आनंद की हत्या उसके हमप्याले और चोरियों में साथी संजीव वाल्मीकि ने की थी। दोनों आनंद और संजीव ने ही कुछ दिन पहले सनातन धर्म मंदिर में घुसकर तीन दान पेटियां तोड़कर चढ़ोत्री चुराई थी। इस चोरी की रकम के हिस्से बांट को लेकर दोनों में अनबन हुई थी। लेकिन उसके बाद भी दोनों साथ थे। रविवार रात को भी दोनों ने रामबाग कॉलोनी के मंदिर में चोरी की थी। इस बार भी हिस्सेबांट को लेकर दोनों में बात बिगड़ी तो संजीव ने आनंद को चाकुओं से गोदकर मार डाला था। हत्या कर चोरी में हाथ आया सारा पैसा समेट कर भाग गया था। इसके बाद पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आनंद की हत्या के बाद संजीव रात को शहर में ही घूमता रहा। 2 दिन तक पुलिस उसकी पहचान में भटकती रही। हत्या में उसका नाम सामने आने पर पड़ाव में उसके घर दबिश दी तो संजीव के घर ताला लटकता मिला। इससे शक पुख्ता हो गया उससे ताल्लुक रखने वालों से पता चला कि संजीव बनारस में हो सकता है तो पुलिस टीम उसे घेरने बनारस रवाना हो गई है। जहां से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ग्वालियर ले आई आरोपी संजीव वाल्मीकि खुलासा कर बताया कि पड़ाव इलाके में नाले किनारे रहता है। उस पर 8-9 केस दर्ज हैं। आनंद पाल की हरकतों से उसका परिवार भी तंग था। इसलिए आनंद कुछ समय से संजीव के घर के पास रहने लगा था। लेकिन उसका उठना बैठना लक्ष्मण तलैया में पुश्तैनी घर के आसपास था। रविवार रात को भी आनंद और संजीव शराबखोरी करने लक्ष्मण तलैया पर आए थे। यहां आनंद का पुराना दोस्त कालू मिल गया तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशा कम होने पर तीनों ने रात दो बजे शिंदे की छावनी कलारी से और शराब खरीदी थी फिर कालू अपने घर चला गया। आनंद और संजीव दोनों रामबाग कॉलोनी में घुसे और मंदिर में चोरी की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट- धर्मवीर सिंह -SSP ग्वालियर
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 13, 2025 10:20:510
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 13, 2025 10:20:450
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowSept 13, 2025 10:20:360
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 13, 2025 10:20:230
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 13, 2025 10:19:433
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 13, 2025 10:19:301
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 13, 2025 10:19:212
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 13, 2025 10:19:140
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowSept 13, 2025 10:18:420
Report
PKPushpender Kumar
FollowSept 13, 2025 10:18:340
Report
ADArvind Dubey
FollowSept 13, 2025 10:17:420
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowSept 13, 2025 10:17:320
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 13, 2025 10:17:250
Report