Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134005

अंबाला में जलभराव से बचने के लिए नगर निगम ने की नई तैयारियां!

AKAMAN KAPOOR
Jul 14, 2025 09:35:04
Ambala, Haryana
एंकर :-- अंबाला में बरसाती सीजन में जलभराव न हो इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। वहीं अंबाला के लिए खरीदी गयी 28 हजार स्ट्रीट लाइट्स अभी तक नही लग पाई है। जिसको लेकर 14.70 लाख का टेंडर लगने के बाद भी काम शुरू नही हो पाया है। अंबाला में हादसों की वजह बन रहे बेसहारा पशुओं का टेंडर न होने से समस्या बढ़ी है।जिसको लेकर निगम ने कृष्ण कृपा संस्था को टेंडर देने विचार शुरू कीया है। वीओ :-- अंबाला शहर को बरसाती सीजन में बाढ़ जैसी स्थिति या जलभराव का हर बार सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार ऐसा न हो इसको लेकर नगर निगम की तैयारियां जोरों पर दिखाई दे रही है। निगम का भी दावा है कि इस बार हुई बरसात में तेजी से पानी शहर की सड़कों से उतरा है। उसका कारण पूरी व्यवस्था इस बार की गई है। नगर निगम के AMC दीपक सूरा ने नालों की सफाई के साथ सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है। बाईट :-- दीपक सूरा - AMC - नगर निगम। वीओ :-- अंबाला शहर में रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। उसका कारण शहर के लिए खरीदी गई 28 हजार स्ट्रीट लाइट्स का अभी तक न लगना है। जिसको लेकर नगर निगम का कहना है इसके लिए सूर्या कंपनी को 14 करोड़ 70 लाख का टेंडर दिया गया है। लेकिन उन्होंने अभी तक इसके लिए काम शुरू नही किया है। कंपनी को नोटिस दिया जाएगा अन्यथा कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बाईट :-- दीपक सूरा - AMC - नगर निगम। वीओ :-- अंबाला में बेसहारा पशु इन दिनों हादसों का कारण बन रहे है तो वहीं सड़कों पर इनकी खासी भरमार भी हो गयी है। जिसको लेकर नगर निगम का कहना है टेंडर जिस कंपनी को दिया गया था उसने बीच मे ही काम छोड़ दिया। उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। कृष्ण कृपा नाम की संस्था को काम देने पर विचार चल रहा है वे पशु पकड़कर उन्हें रखने की व्यवस्था खुद करेंगे। बाईट :-- दीपक सूरा - AMC - नगर निगम।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top