icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
MSManish Shanker1 Sept 2025, 12:04 pm

ਮੋਹਾਲੀ: ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਝੂੰਦਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ 'ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਿਆ!

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali (Assigned) ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਝੂੰਦਾ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਵਿਨਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਡਿਜਾਸਟਰ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ117 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 40 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਸਟੇਟ ਗੌਰਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਪਾਇਆ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰਾਸਦੀ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੇ 2530 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇਸ ਫੰਡ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜੋ ਕਿ 2023 ਦੇ ਵਿੱਚ 8 ਹਜਾਰ ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਡਿਜ਼ਾਸਟਰ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਖਾਤੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤੇ ਹੁਣ ਤੱਕ ਤਕਰੀਬਨ ਇਹ 9 ਹਜਾਰ ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਸ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਦੇ ਵੇਰਵੇ ਜਨਤਕ ਕਰੇ ਜਾਂ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਫੰਡ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਿੱਥੇ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਹ ਵੀ ਜਨਤਕ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਵਿਤਕਰਾ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਫੰਡ ਐਲੋਕੇਟ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ। PC Iqbal Singh chunda Sr. Senior leader Shiromani Akali Dal (Gyani Harpreet Singh)
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गर्म दूध से झुलसी विवाहिता, हालत गंभीर, अलवर रेफर

Alwar, Rajasthan:भरतपुर जिले के कामा थाना क्षेत्र के गांव खुटपुरी में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विनीता गर्म दूध को अलमारी में रखने जा रही थी। इसी दौरान अचानक ठोकर लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गई। गिरते समय उसके हाथ में रखा उबलता हुआ दूध उसके चेहरे और सीने पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई。 हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे कामा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलवर रेफर कर दिया। इसके बाद woman को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ बर्न वार्ड में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
0
0
Report

बास गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया

Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़)....बानसूर क्षेत्र के राठौड़ों का बास गांव में आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से पुराने रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन राठौड़ों का बास गांव में कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले में पूर्व में तत्कालीन तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़ को शिकायत दी गई थी। तहसीलदार के निर्देश पर हल्का पटवारी और कानूनगो ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसके आधार पर अतिक्रमण हटाने के आदेश भी जारी किए गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक देवी सिंह शेखावत से भी मिले थे। विधायक की ओर से प्रतिनिधियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों के मुताबिक इसी रास्ते से बच्चे, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। रास्ता संकरा होने के साथ बारिश के दौरान कीचड़ जमा हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आम रास्ते से अतिक्रमण जल्द हटाया जाए और लोगों के आवागमन के लिए रास्ते को सुचारू किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट -01-कंवर सिंह राठौड़, ग्रामीण... बाइट-02- पृथ्वी सिंह राठौड़, ग्रामीण
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 54.95 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 54 किलो 950 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डीएसटी टिम की सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरबंश लाल व पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास सड़क आम लिंक रोड से गुजर रहे आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। आरोपियों के पीठू बैगों से अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने गगनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह और आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया। मामले को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जांच थाना टिब्बी पुलिस द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में जिला विशेष टीम हनुमानगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीणों के नाम पर सिम कार्ड बनवाकर साइबर ठगी—धनबाद पुलिस ने नेटवर्क का पर्दाफाश

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस ने ग्रामीणों के नाम पर सिम कार्ड बनवाकर साइबर ठगी—धनबाद पुलिस ने नेटवर्क का पर्दाफाश. धनबाद पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरियापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल कॉर्नर दुकान पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, दुकानदार ने ग्रामीणों के नाम पर कथित तौर पर 166 सिम कार्ड और बैंक एकाउंट खुलवाया गया था। जांच में इनमें से 57 सिम कार्ड जो भारत सरकार के NCRP पोर्टल पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों में रजिस्टर्ड पाए गए हैं। पुलिस की जांच में चिरंजीत कुमार को साइबर अपराध के नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। आरोप है कि अधिक पैसे के लालच में गरीब भोले भाले ग्रामीणों के नाम पर सिम कार्ड और बैंक एकाउंट खुलवाया कर साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था। इन सिम कार्ड का इस्तेमाल कर देश भर में साइबर ठगी का शिकार बनाने में किया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान साइबर ठगी के दर्जनों मामलों का खुलासा हुआ है। अलग-अलग थानों में इन सिम कार्ड से जुड़े मामलों में 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी की शिकायत दर्ज होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी तरीके से लिए गए सिम कार्ड किन-किन साइबर अपराधियों तक पहुंचाए गए और इनके जरिए कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। वही धनबाद पुलिस लोगो से अपील की है किसी भी व्यक्ति को अपने नाम से सिम कार्ड खरीदकर न दे अगर आपके द्वारा लिए गए सिम से कोई भी साइबर अपराध होता है उसमें आप भी अपराधी होगे और जेल तक जाना पड़ सकता है
0
0
Report

CGPSC घोटाले पर कांग्रेस पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप

Kusu, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में CGPSC परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के मेरिट लिस्ट में नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। एक अभ्यर्थी का नाम न्यूज़ था तो दूसरे का नाम स्पेस रानी, फिर कांग्रेस को बैठे बिठाये मुद्दा मिलने की समझ रखने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से CGPSC में हुए घोटाले को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद CGPSC सफाई के बाद अभ्यर्थियों ने भी अपनी सफाई दी। छत्तीसगढ़ युवक आयोग के अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर नजर आए और कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री शाहिद कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से युवाओं को गुमराह करने का, झूठी खबर फैलाने का और भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किया गया। यह अपने आप में युवाओं को बरगलाने का काम है और एक तरह का अपराध भी है, साथ ही कहा कि युवा अपने करियर को लेकर और परीक्षाओं को लेकर बहुत ही फोकस रहता है, चिंतित रहता है। इस तरह से नाम के आधार पर युवाओं को बरगलाना और गड़बड़ियों को उजागर करने जैसी बात कहना। अब कांग्रेस को उन युवाओं से माफी मांगने की जरूरत है।
0
0
Report
Advertisement

बठिंडा पुलिस ने रेलवे-बस स्टैंड के पास लूट करने वाले 28 बदमाशों को गिरफ्तार किया

Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹਨੀ ਟਰੈਪ ਰਾਹੀਂ ਲੁੱਟਣ ਤੇ ਕੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਗਰੋਹ ਦੇ 28 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਫੜਿਆ ਪੰਜ ਸਾਥੀ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ 23 ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਬਾਹਰਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਸ਼ਿਕਾਰ ਐਸ ਐਚ ਓ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਥਾਣਾ ਕੋਤਵਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਬਾਹਰੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀ ਅਤੇ ਫੌਜ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਗਰੋਹ ਦੇ 28 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ किया ग੍ਰਿਫਤਾਰ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 5 ਸਾਥੀ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ 23 ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕਈ ਲੋਕ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਐਸ ਐਚ ਓ ਕੋਤਵਾਲੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਸਬੰਧੀ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਚੈਕਿੰਗ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਹੋਟਲਾਂ ਅਤੇ ਸਪਾਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਕੁੱਟਣ ਅਤੇ ਹਨੀ ਟਰੈਪ ਰਾਹੀਂ ਸ਼ਿਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੇ 28 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਿੰਨਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਮਰਦ ਅਤੇ 23 ਔਰਤਾਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ ਇਹ ਸਾਰੇ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਮਿਲੇ ਹੋਏ ਹਨ ਜੋ ਬਾਹਰੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਮਨਾਉਂਦੇ ਸਨ ਜਿਵੇਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਹੋਟਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਸਾਰਾ ਕੁਝ ਹੁੰਦਾ ਸੀ ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਉੱਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਧਰਾਵਾਂ ਅਧੀਨ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ ਇਹ ਜਿਆਦਾਤਰ ਲੋਕ ਚਿੱਟੇ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹਨ ਅੱਜ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਡਾਕਟਰ ਚੈੱਕ ਅਪ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੁਡੀਸ਼ਅਲ ਰਿਮਾਂਡ ਤੇ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਇਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਥੋੜੀ ਰਾਹਤ ਜਰੂਰ ਮਿਲੇਗੀ। ਬਾਈਟ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਐਸਐਚ ਓ ਥਾਣਾ ਕੋਤਵਾਲੀ ਬਠਿੰਡਾ。
0
0
Report

पुरानी रंजिश ने बीए छात्र अंकुश की हत्या कर दी

Fatehgarh Sahib, Punjab:लड़की को लेकर पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, बीए छात्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या चलती बाइक पर डंडे से किया हमला, पेड़ से टकराई बाइक; जमीन पर गिरते ही युवकों ने घेरकर पीटा, 9-10 आरोपियों पर केस फतेहगढ़ साहिब में युवकों के दो गुटों के बीच लड़की को लेकर चल रही पुरानी रंजिश शुक्रवार रात खूनी संघर्ष में बदल गई। 18 वर्षीय बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अंकुश की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने पहले उसका बाइक पर पीछा किया और चलती बाइक पर डंडे से वार कर दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद जमीन पर गिरे अंकुश को घेरकर आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। घटना में उसके साथ बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की मां राधा के बयानों और उसके दोस्त अनमोल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 9-10 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शनिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार अंकुश का तलानिया निवासी विशाल और साहिल के साथ लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम चोए वाले पार्क में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। हालांकि लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन रात में विवाद फिर भड़क गया। रात करीब साढ़े आठ बजे अंकुश अपने साथियों के साथ दो बाइकों पर जा रहा था। सिविल अस्पताल के पास विशाल, अमन, साहिल समेत 9-10 युवक उनके पीछे लग गए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे और उन्होंने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। हरलालपुर के पास अमन ने चलती बाइक पर अंकुश के चेहरे पर डंडा मार दिया। बाइक पेड़ से टकराने के बाद अंकुश नीचे गिर गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। अंकुश श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपित अमन कुछ दिन पहले ही मारपीट और गोलीबारी के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं。
0
0
Report
Advertisement

बागपत के युवक की चमत्कारिक पहल: कांवड़ से बुजुर्ग माता-पिता की सेवा का संदेश

Baghpat, Uttar Pradesh:सतयुग में श्रवण कुमार ने माता माता पिता को अपने कंधो पर यात्रा कराई थी तों कलयुग में में बागपत का एक युवक उन लोगों के लिए एक मिशाल बने हैं जो अपने बुजुर्ग माता पिता को बेसहारा छोड़ देते है या संपत्ति के लालच में उनकी हत्या तक कर रहे हैं जी हाँ कांवड़ यात्रा चल रही है ओर बागपत के चिरचिटा गांव का युवक संजीव अपने भाई भतीजो के साथ मिलकर अपनी माता राजेंद्री ओर पिता वेदराम को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से जल लेकर यात्रा कर रहा है ओर 150 किलोमीटर की यात्रा कर बागपत के बिनोली गांव में पंहुचा हैं तों लोगों को उन्हें देखने के लिए ताँता लग गया कावड़िये संजीव कुमार ने जी मीडिया संवाददाता को बताया कि लोग अपने माता पिता को बेसहारा छोड़ देते है या संपत्ति के लालच में आकर हत्या करने जैसा कदम उठा रहे है जबकि उन्हें ऐसा नही करना चाहिए माता पिता ने जन्म दिया है उनकी सेवा करनी चाहिए यही संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए उनके मन में आया तों माता पिता को कांवड़ में लेकर हरिद्वार से आया हूँ ओर बागपत ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 11 अगस्त को जलाभिषेक करूंगा
0
0
Report

बBilaspur में अरुण साव ने विकास कार्यों की गति तेज करने की संकेत दिए

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मंथन सभा कक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में खेती, सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन समेत कई अहम मुद्दों पर विभागवार समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ बारिश का मौसम खत्म होते ही स्वीकृत विकास कार्यों को तेजी से शुरू करने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। वहीं बारिश से खराब हुई सड़कों को लेकर भी अधिकारियों को नागरिकों की परेशानी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायकों, महापौर और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों पर भी चर्चा हुई। बिलासपुर के मंथन सभा कक्ष में हुई समीक्षा बैठक में जिले में चल रही प्रमुख सरकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता पर चर्चा हुई, जहां कृषि विभाग ने मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति और सुरक्षित भंडारण के साथ वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। वहीं बारिश के कारण खराब हुई सड़कों का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। प्रभारी मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए जरूरी काम तत्काल किए जाएं। इसके साथ ही बारिश का मौसम खत्म होने के बाद स्वीकृत निर्माण कार्यों को बिना देरी शुरू करने की तैयारी अभी से पूरी करने को कहा गया। बिजली व्यवस्था को लेकर भी आने वाली चुनौतियों से निपटने कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए पात्र हितग्राहियों को लगातार लाभ दिलाने और निर्माण कार्यों की प्रगति पर निगरानी रखने को कहा गया। निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समय-समय पर समीक्षा करने की जिम्मेदारी कलेक्टर को दी गई। बैठक में जल जीवन मिशन की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तांतरित योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम तेज किया जा रहा है। बैठक के बाद अरुण साव ने इसे सार्थक चर्चा बताते हुए कहा कि बैठक में मौजूद विधायक, महापौर और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं और इन सुझावों के आधार पर जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला और धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एस एस पी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत ग्रामीण जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के हटे क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण दौरान करंट से मजदूर मौत, अस्पताल में हंगामा

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के हटे क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण दौरान करंट से मजदूर मौत, अस्पताल में हंगामा। दरअसल हटे क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल की एक बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है और इस बिल्डिंग में एक मजदूर शरद नामदेव काम कर रहा था और अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद मजदूर शरद को हट्ता सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया, परिजनों को जानकारी मिलने के बाद वे अस्पताल पहुँचे और पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर अस्पताल के गेट पर विरोध किया। अस्पताल में हो रहे हंगामे की खबर पर पुलिस बल अस्पताल पहुँचा तो पीड़ितों ने एक ज्ञापन टीआई को दिया जिसमें आरोप था कि बिल्डिंग मालिक शिवचरण पटेल ने मौत को घंटों छिपाया और जानकारी नहीं दी, जिससे संदेह पैदा होता है।
0
0
Report

जवासिया में 21 विकास कार्यों का शिलान्यास और 5100 पौधरोपण

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौरगढ़ जिले के गंगरार के जवासिया में शनिवार को विकास, जनसुनवाई और पर्यावरण संरक्षण का त्रिवेणी संगम देखने को मिला। भाजपा के कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में 21 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5100 पौधों का पौधरोपण हुआ। करीब 3 करोड़ 18 लाख 54 हजार रुपए के विकास कार्यों से क्षेत्र को नई सौगात मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी गईं, वहीं मंच से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, पर्यावरण और आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर भी नेताओं ने अपनी बात रखी। जवासिया का कार्यक्रम विकास, पर्यावरण और जनभागीदारी का संदेश दे गया। 21 विकास कार्यों के शिलान्यास और 5100 पौधों के रोपण के साथ क्षेत्र को विकास की नई सौगात मिली। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में डोम निर्माण से विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलने की बात सामने आई, तो जनसुनवाई के जरिए आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने का संदेश भी दिया गया। सांसद सीपी जोशी ने विकास और संगठन की मजबूती पर जोर दिया, वहीं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने गुणवत्तापूर्ण विकास और जनसेवा को प्राथमिकता बताया। कुल मिलाकर जवासिया में आयोजित कार्यक्रम ने विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का सकारात्मक संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top