Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
40 लाख के मोबाइल लौटे; सुंदरबन SP ने 271 फोन वापस किए
NGNakibUddin gazi
Sept 20, 2025 03:46:28
Jalabaria, West Bengal
*পুজোর আগেই আনুমানিক 40 লক্ষ ৬৫ হাজার টাকার চুরি যাওয়া মোবাইল ফোন ফিরিয়ে দিল সুন্দরবন পুলিশ সুপার* 200925ZG_DH_KAKDWIP_SP নকিব উদ্দিন গাজী চুরি ও হারিয়ে যাওয়া মোবাইল ফিরিয়ে দিল সুন্দরবন পুলিশ জেলা। কাকদ্বীপ পুলিশ সুপারের কার্যালয়ে ২৭১টি মোবাইল মালিকদের হাতে তুলে দেন পুলিশ সুপার কোটেশ্বর রাও। উদ্ধার হওয়া মোবাইলের আনুমানিক মূল্য ছিল ৪০ লক্ষ ৬৫ হাজার টাকা। সুন্দরবন পুলিশ জেলার সুপার কোটেশ্বর রাও বলেন, ৮৫ শতাংশ মোবাইল এই রাজ্যের বিভিন্ন এলাকা থেকে উদ্ধার করা হয়েছে। বাকি মোবাইল ভিন রাজ্য থেকে উদ্ধার হয়েছে। এই নিয়ে সুন্দরবন পুলিশ জেলায় সাত বার উদ্ধার হওয়া মোবাইল ফেরত দেওয়া হলো।। বাইট_ কোটেশ্বর রাও ( এসপি)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAmit Yadav
Sept 20, 2025 05:34:58
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--भखराना(कोटपूतली)......सेवा पर्व पखवाड़े के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टुबर तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बखराणा एवं चिमनपुरा के पंचायत भवन में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बखराना में आयोजित ‘‘ग्रामीण सेवा शिविर’’ का विधायक हंसराज पटेल ने अवलोकन किया। इस मौके पर पटेल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं किट वितरित किये। साथ ही विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं उनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Sept 20, 2025 05:34:39
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-छाण स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा mob. no.-7742826995 जिला संवाददाता-अरविंद सिंह चौहान। हैडलाइन:-रणथंभौर अभ्यारण्य से निकलकर आबादी क्षेत्रों ने धमाचौकड़ी मचाने वाले भालू को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। एंकर:- सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में रणथंभौर अभ्यारण्य की सीमा से सटे छाण, सुखवास अल्लापुर आदि गांवों में दहशत फैलाने और घरों में तोड़फोड़ कर खाद्य सामग्री खाने वाले भालू को देर रात वन विभाग ने छाण गांव से रेस्क्यू कर लिया। नाका गुढ़ा वन चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने बताया कि भालू का विगत कहीं दिनों से आबादी क्षेत्र में मूवमेंट बना हुआ था वहीं वन विभाग द्वारा भालू को रेस्क्यू के लिए प्रयास किये जा रहें थे कल देर रात भालू को छाण गांव में ट्रेस किया इसके बाद डॉ. सीपी मीणा के निर्देशन में भालू की ट्रेंकुलाइज करके रेस्क्यू किया और वन विभाग की गाड़ी से रणथंभौर अभ्यारण्य आबादी क्षेत्र से दूर जंगलों में छोड़ा गया।भालू के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। खबर:- उपखण्ड क्षेत्र के छाण, गंगानगर, सुखवास, अल्लापुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में भालू के लगातार मूवमेंट और घरों दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ करने, खाद्य सामग्री खाकर चट करने से ग्रामीण परेशान थे और लगातार वन विभाग से भालू को रेस्क्यू करने की मांग कर रहे थे।वन विभाग लगातार भालू को पकड़ने के लिए प्रयास में जुटा हुआ था लेकिन भालू इतना शातिर था कि जिस जगह एक बार चला जाता वहां दुबारा नही जाता जिससे वनकर्मियों को भालू को ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ती लेकिन शुक्रवार देर रात भालू जैसे ही छाण गांव में दाखिल हुआ ग्रामीणों ने भालू की तत्काल सूचना नाका गुढ़ा इंचार्ज अमित चौधरी को दी सूचना के बाद मौके पर पहुँचे अमित चौधरी लगातार भालू का पीछा कर मूवमेंट पर नजर रखें रहे और ट्रेंकुलाइज टीम के पहुँचने पर शॉटगन से इंजेक्शन लगाकर भालू को बेहोश किया और रेस्क्यू कर साथ ले गए। बैकग्राउंड:- भालू का रेस्क्यू होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।भालू विगत एक महीने में दुकानों, मकानों होटलों में हजारों रुपये की खाद्य सामग्री खा चुका है और दरवाजे केबिन तोड़कर लाखों रुपये का नुकसान कर चुका था अब भालू के रेस्क्यू के बाद लोगों में राहत की सांस ली। विजुअल/फोटो अटैच।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Sept 20, 2025 05:34:28
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद के देलवाड़ा-बिलोता हाईवे पर दो ट्रेलर आपसे में टकराए,,,,,पीछे चल रहे ट्रेलर का ड्राइवर गंभीर घायल,,,,हादसे के बाद ट्रेलर में फंसा ड्राइवर,,,,,स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला बाहर,भिजवाया हॉस्पिटल,,,, राजसमंद। राजसमंद जिले के देलवाड़ा-बिलोता हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए, जिससे पीछे चल रहे ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला गया। घायल चालक को तुरंत पास के अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Sept 20, 2025 05:34:15
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर - आईजी रायपुर के निर्देश पर शुक्रवार को महासमुंद पुलिस के द्वारा जिले में ऑपरेशन NISCHAY अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिलेभर के थाना और चौकियों में कुल 38 टीम बनाकर 109 स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान ऐसे छोटे पैडलर्स जो गली मोहल्लों और छोटी दुकानों के माध्यम से नशे का व्यापार करते है, अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाइयों की बिक्री और निर्माण साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होते है ऐसे 51 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस अभियान के तहत NDPS एक्ट के 11 प्रकरणों मे 12 व्यक्ति से कुल 25.650 किलो ग्राम गांजा एवं 24 नग नशीली कैप्सूल जप्त किया गया है। आबकारी एक्ट के तहत 28 प्रकरणों में 28 व्यक्तियो से कुल 280.440 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 11 प्रकरणों में 11 व्यक्ति एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने एवं पिलाने पर 04 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। बाइट - प्रतिभा पांडेय(एएसपी, महासमुंद)
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Sept 20, 2025 05:33:38
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में कुर्मी समाज का आंदोलन तेज हो गया है। अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इस आंदोलन के कारण रेल परिचालन भी बाधित हो रहा है। चितरंजन और जामताड़ा स्टेशन के बीच साक्षीपत्थर के पास महिला, पुरुष और बच्चे ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वे ट्रैक से नहीं हटेंगे। बाइट – मंतोष कुमार महतो, कुर्मी नेता--- जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, हम रेलवे ट्रैक से नहीं उठेंगे। जामताड़ा से लेकर राज्य के कई हिस्सों में कुर्मी समाज का यह आंदोलन जारी है और प्रशासन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Sept 20, 2025 05:33:29
Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug-मुजफ्फरपुर में पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता का विरोध, सड़क उद्घाटन पर उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने की नारेबाजी Anchor - मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के झिटकी गांव में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि मंत्री यहां सात निश्चय योजना के तहत बनी नई सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे.ग्रामीणों का आरोप था कि योजना के तहत बनी यह सड़क उद्घाटन से पहले ही टूटने लगी है.इसी को लेकर आक्रोशित लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा किया और मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे.विरोध तेज होता देख मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह मंत्री को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला.ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे किसी भी तरह के उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध करते रहेंगे. AV *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Sept 20, 2025 05:33:18
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई मध्यप्रदेश की 23 राजनीतिक पार्टियां डी-लिस्ट 2019 से चुनाव न लड़ने और ऑडिट रिपोर्ट न देने पर 23 दल चुनाव से बाहर चुनाव आयोग का डंडा-निष्क्रिय दलों की मान्यता खत्म 3 साल का ऑडिट रिकॉर्ड न सौंपने पर पार्टियों पर गिरी गाज पहले भी 15 दल हो चुके हैं डी-लिस्ट, अब और सख्ती के संकेत डी-लिस्ट होने वाली पार्टियों में आदिजन मुक्ति सेना फर्स्ट फ्लोर दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल, अद्वैत इशावश्यम कांग्रेस गुरु अय्यान्वरी आश्रम रीवा नाका मैहर, अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल, आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी साकेत नगर भोपाल, बहुजन संघर्ष दल लक्ष्मणपुरा लश्कर ग्वालियर, भारतीय नवयुवक पार्टी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल नया सराफा ग्वालियर, भारतीय अपना अधिकार पार्टी ग्वालियर, भारतीय जनयुग पार्टी हीरा नगर लश्कर ग्वालियर, भारतीय सामाजिक एकता पार्टी ग्राम नंदोरा रायसेन, भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट बामन नगर सतना, बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी पन्ना शामिल हैं। इन्हें भी किया गया डी-लिस्ट इंकलाब पार्टी महावीर नगर भिंड, मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर, नेशनल वर्ल्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी शुजालपुर मंडी शाजापुर, रहबर पार्टी वार्ड कच्ची मस्जिद मोहल्ला रायसेन, प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी ग्राम परासी रीवा, राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर, राष्ट्रीय गरिमा पार्टी कस्तूरबा नगर भोपाल, राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी अटेर रोड भिंड, सर्वे भवन्ति सुखिन: पार्टी ग्राम ममदर सीधी, द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया इंदौर, विश्व आदर्श भारत पार्टी सुखविलास कालोनी बड़वानी को भी डी-लिस्ट किया गया है। पहले इन दलों की मान्यता हुई थी समाप्त मान्यता समाप्त होने वाले दलों में अंजुमन पार्टी उज्जैन, भारतीय जयभीम पार्टी जबलपुर, भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी मुरैना, भारतीय जन लोक पार्टी झाबुआ, भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी मंडला, जय मानवता पार्टी भोपाल, जनता विकास पार्टी विदिशा, जन न्याय दल सागर, गोंडवाना कांग्रेस पार्टी भोपाल, गोंडवाना मुक्ति सेना भोपाल, किसान मजदूर प्रजा पार्टी भोपाल, क्रांतिकारी किसान सेना भोपाल, लोकतांत्रिक सरकार पार्टी मुरैना, राष्ट्रीय वाहिनी पार्टी इंदौर, सवर्ण समाज पार्टी रीवा शामिल थे।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Sept 20, 2025 05:33:09
Jasa, Bihar:स्लग - 2047 तक विकसित होगा बिहार : सभापति अवधेश नारायण सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना – विकासशील बिहार को विकसित बिहार बनाने का वियो - कैमूर जिले के भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने नई दिशा पकड़ी है। जो सपना कभी सिर्फ बिजली और सड़क का हुआ करता था, आज वह हकीकत में बदल रहा है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछा है, मरम्मत की व्यवस्था है, और बिजली की आपूर्ति 22 घंटे से अधिक मिल रही है। अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यह विकासशील बिहार है और मुख्यमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक बिहार पूरी तरह विकसित राज्य के रूप में खड़ा होगा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार फील्ड में सक्रिय रहते हैं, रोजाना काम करते हैं और थके नहीं हैं। उनकी मेहनत और निगरानी से विकास कार्य जमीन पर तेजी से हो रहे हैं। सभापति ने कहा कि बिहार में राजनीतिक स्तर बहुत नीचे गिर चुका है। विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना रह गया है। सम्राट चौधरी और मंगल पांडे पर लगाए गए प्रशांत किशोर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी पर सवाल उठाना ठीक है लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत किशोर का बिहार की चुनावी राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भभुआ में मीडिया से बातचीत के दौरान अवधेश नारायण सिंह ने दावा किया कि कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है। जनता समझदार है और जातीय उन्माद से ऊपर उठकर अगर विकास के कामों को देखेगी तो एनडीए सरकार के दौरान जो काम हुए हैं, वैसे पहले कभी नहीं हुए। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यात्राओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनके बीच सामंजस्य नहीं है और बिहार की जनता इनके भ्रम में नहीं पड़ेगी। नीतीश कुमार पूरे देश और दुनिया में बिहार का मॉडल स्थापित कर रहे हैं। लोग कहते हैं कि नीतीश मॉडल को अपनाइए क्योंकि बिहार की तस्वीर बदल चुकी है। बाइट – अवधेश नारायण सिंह, सभापति विधान परिषद
0
comment0
Report
SKShankar Kumar
Sept 20, 2025 05:32:57
Madhepura, Bihar:मधेपुरा मे देर रात सदर विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की मौजूदगी पर जताई संतुष्टि, कहा तेजश्वी के पद चिन्ह पर चल रहे हैं सुसाशन बाबू की सरकार,रात मे भी अस्पताल की है वेहतर व्यवस्था। दरअसल देर रात करीब 12 बजे अचानक सदर अस्पताल पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री सह सदर राजद विधायक प्रो,चंद्रशेखर ने अस्पताल मे मरीजों से मुलाक़ात कर अस्पताल की वेहतर व्यवस्था पर संतुष्टि जताया। साथ हीं इस दौरान उन्होंने अस्पताल मे भर्ती मरीजों से हाल-चाल जाना और अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले। इस पर विधायक ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के 17 माह के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों का असर अभी तक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हम लगातार अस्पतालों का निरीक्षण करते रहते हैं, रात में डॉक्टर मिलना मुश्किल होता था, लेकिन यहां डॉक्टर मौजूद दिखे यह अच्छी बात है। विधायक ने बताया कि वे समय-समय पर विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करते रहते हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर निगरानी बनी रहे। एक सवाल के जबाब मे विधायक प्रो चंद्रशेखर ने बताया कि हमारे और जनता के लोकप्रिय नेता तेजश्वी यादव के पद चिन्ह पर चल रही है सुशासशन बाबू की सरकार। लिहाजा माई बहिन योजना हो या पेंसन व फ्री बिजली का मामला ये सब 17 महीने की तेजश्वी सरकार का नतीजा है। बाइट : प्रो, चंद्रशेखर, राजद विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री। नोट : सर एक्सक्यूक्लुसिव चला सकते हैं सिर्फ जी मिडिया के पास हीं है ये खबर।
0
comment0
Report
Sept 20, 2025 05:32:20
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Sept 20, 2025 05:32:03
Ambala, Haryana:एंकर :-- धान कटाई का सीजन शुरू होते ही कृषि विभाग की चिंताएं बढ़ जाती है। क्योंकि धान की फसलों के अवशेष जलाए जाने से होने वाले पॉल्यूशन होता है और अधिकारियों की जवाबदेही होती है। कृषि विभाग ने इससे बचने के लिए फसलो के अवशेष जलाने वाले किसानो की पोर्टल पर रेड एंट्री दिखाने का फैंसला लिया है। जिससे किसान 2 साल तक फसल नही बेच सकेंगे। वीओ:-- अंबाला में धान कटाई का सीजन शुरू होते ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सतर्क हो गया है। धान के अवशेष में लगने वाली आग को रोकने के लिए विभाग की ओर से गांव, खंड और जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया है, अगर कोई किसान धान अवशेष में आग लगाता है तो उस किसान को विभाग की ओर से मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दो वर्ष के लिए रेड एंट्री किया जाएगा। वह किसान दो वर्ष के लिए न अपनी फसल बेच पाएंगे और न ही सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। धान अवशेष जलाने पर किसानों पर कानूनी कार्रवाई करने होगी और जुर्माना भी लगेगा। कृषि विभाग की ओर से हर गांव में एक-एक टीम का गठन किया गया है। जिले में गांव में 429 टीम का गठन किया गया। इस टीम में पटवारी, पंचायत सचिव, कृषि विभाग कर्मचारी शामिल होंगे। खंड स्तर पर बीडीपीओ, एसएचओ, कृषि विभाग, केवीके अधिकारी और जिला स्तर पर डीडीए, प्रदूषण विभाग से एक्सईएन, एसडीओ, डीडीपीओ, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएमईयू अधिकारी शामिल होंगे। खंड व जिला स्तर पर एक-एक टीम का गठन किया गया है। कृषि विभाग के DDA ने बताया किसानो को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को भी जानकारी दी जा रही है। फिर भी किसानों ने उलंघन किया तो FIR दर्ज होगी, जुर्माना लगेगा और पोर्टल पर रेड एंट्री रहेगी जिससे किसान 2 साल तक फसल नही बेच पाएंगे। बाईट :-- डॉ जसविंदर सिंह - DDA अंबाला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top