Back
2047 तक बिहार बनेगा विकसित राज्य? सभापति का बड़ा दावा
NJNarendra Jaiswal
Sept 20, 2025 05:33:09
Jasa, Bihar
स्लग - 2047 तक विकसित होगा बिहार : सभापति अवधेश नारायण सिंह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना – विकासशील बिहार को विकसित बिहार बनाने का
वियो - कैमूर जिले के भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने नई दिशा पकड़ी है। जो सपना कभी सिर्फ बिजली और सड़क का हुआ करता था, आज वह हकीकत में बदल रहा है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछा है, मरम्मत की व्यवस्था है, और बिजली की आपूर्ति 22 घंटे से अधिक मिल रही है।
अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यह विकासशील बिहार है और मुख्यमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक बिहार पूरी तरह विकसित राज्य के रूप में खड़ा होगा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार फील्ड में सक्रिय रहते हैं, रोजाना काम करते हैं और थके नहीं हैं। उनकी मेहनत और निगरानी से विकास कार्य जमीन पर तेजी से हो रहे हैं।
सभापति ने कहा कि बिहार में राजनीतिक स्तर बहुत नीचे गिर चुका है। विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना रह गया है। सम्राट चौधरी और मंगल पांडे पर लगाए गए प्रशांत किशोर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी पर सवाल उठाना ठीक है लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत किशोर का बिहार की चुनावी राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
भभुआ में मीडिया से बातचीत के दौरान अवधेश नारायण सिंह ने दावा किया कि कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है। जनता समझदार है और जातीय उन्माद से ऊपर उठकर अगर विकास के कामों को देखेगी तो एनडीए सरकार के दौरान जो काम हुए हैं, वैसे पहले कभी नहीं हुए।
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यात्राओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनके बीच सामंजस्य नहीं है और बिहार की जनता इनके भ्रम में नहीं पड़ेगी। नीतीश कुमार पूरे देश और दुनिया में बिहार का मॉडल स्थापित कर रहे हैं। लोग कहते हैं कि नीतीश मॉडल को अपनाइए क्योंकि बिहार की तस्वीर बदल चुकी है।
बाइट – अवधेश नारायण सिंह, सभापति विधान परिषद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 20, 2025 07:15:370
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 07:15:090
Report
3
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowSept 20, 2025 07:06:530
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 20, 2025 07:06:390
Report
VKVishal Kumar
FollowSept 20, 2025 07:06:270
Report
Ganapa, Uttar Pradesh:महाराजा सुहेलदेव पासी पर की गईं थी अभद्र टिप्पणी।
सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर मुख्यालय में फूंका पुतला।
कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन।
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 20, 2025 07:06:160
Report
G1GULSHAN 1
FollowSept 20, 2025 07:04:170
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 07:03:560
Report
AZArsh Zee
FollowSept 20, 2025 07:03:390
Report
PJPrashant Jha2
FollowSept 20, 2025 07:03:220
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 20, 2025 07:03:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 20, 2025 07:02:580
Report
SSsubhash saheb
FollowSept 20, 2025 07:02:080
Report