Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांदरबल में मिशन यूवा महिला उद्यमिता SHG मेला आयोजित
WMWaqar Manzoor
Mar 08, 2026 10:48:57
On the occasion of International Women’s Day, the District Administration Ganderbal organized Mission YUVA Women Entrepreneurship & Self Help Group (SHG) Mela at the Mini Secretariat Lawns, Ganderbal on Sunday. Deputy Commissioner (DC) Ganderbal visited the mela and inspected various stalls set up by women entrepreneurs and Self Help Groups showcasing locally produced items, handicrafts, food products and other innovative ventures promoted under Mission YUVA. During the event, the Deputy Commissioner also distributed kits among adolescent girls, nursing mothers and several successful women entrepreneurs as a gesture of encouragement and support towards women empowerment and livelihood promotion. While interacting with participants, the DC highlighted the significance of International Women’s Day, emphasizing the vital role women play in social and economic development. He appreciated the efforts of women entrepreneurs and SHGs for contributing towards self-reliance and local economic growth. The DC further reiterated the administration’s commitment to promote women-led initiatives under Mission YUVA and other government schemes aimed at strengthening entrepreneurship and livelihood opportunities for women. Several officers and speakers present on the occasion also spoke about the importance of empowering women through skill development, entrepreneurship and financial independence. A large number of women entrepreneurs, SHG members and local residents attended the mela and appreciated the initiative aimed at encouraging women-led enterprises in the district.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Mar 09, 2026 19:00:51
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आने पर आईजी देवीपाटन रेंज के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात कोतवाली क्षेत्र के दर्जीकुंआ चौकी प्रभारी सुनील कुमार पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। सीओ सदर शिल्पा वर्मा को पूरे मामले में विभागीय जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारी सुनील कुमार पाल पर आरोप है। कि इन्होंने चौकी क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले गुलाम हैदर को एक न्यायालय द्वारा जारी वारंट में पकड़ करके चौकी पर ले गए थे। वहां पर 6 घंटे बैठने के बाद छोड़ने के नाम पर गुलाम हैदर से 15000 की मांग की गई थी। अपने आप को छुड़ाने के लिए गुलाम हैदर ने अपनी पत्नी के जेवर को गिरवी रखकर की ₹15000 लाकर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पाल को दिया था। 15000 लेने के बाद सुनील कुमार पाल ने गुलाम हैदर को चौकी से जाने दिया था। सुनील कुमार पाल के इस रवैया से परेशान होकर के गुलाम हैदर ने आईजी देवी पाटन रेंज अमित पाठक द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर पूरे मामले को लेकर के शिकायत की थी और एक वीडियो जारी करके जानकारी दी थी। जिसमें गुलाम हैदर ने कहा था कि अगर इसी तरीके से चला रहा तो मैं आत्महत्या कर लूंगा और रोते हुए बता रहे थे। कि किस तरीके से मैं ₹15000 अपनी पत्नी के जीवन को गिरवी रख करके दिया था। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इसी शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए सुनील कुमार पाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभाग की जांच के आदेश को सादर को दिया गया है जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उनके खिलाफ आगे की भी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 09, 2026 18:46:50
Noida, Uttar Pradesh:मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की बेरहमी से हत्या. सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में एक घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या कर दी, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। डबल मर्डर की इस वारदात से सिसेंडी समेत आसपास के इलाकों में दहशत का वातावरण है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 09, 2026 18:46:33
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोपी मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक सार्वजनिक मंच से दिए गए भाषण में मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठ से जुड़े संदर्भ में उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष आदेश कुमार ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में तनाव पैदा होता है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोपी के खिलाफ Amroha में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 09, 2026 18:46:12
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा: थाना बछरायूँ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के आरोपी जाकिर पुत्र कल्लू खां निवासी लिसड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार बछरायूँ-ढयौटी रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 8 मार्च को हुई गौकशी की घटना में शामिल आरोपी ऑटो से अपने गांव जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ऑटो खेत में छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, दो छुरी, एक चापड़, एक सूजा, लकड़ी का गुटखा और एक ऑटो बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने 7-8 मार्च की रात ढयौटी मोड़ के पास आवारा गोवंश का कटान करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 09, 2026 18:45:44
Kishanganj, Bihar:बिहार में अवैध बालू खनन का खेल फिर से सुर्खियों में है। किशनगंज जिले के डोंक नदी में बिहार सरकार की सख्ती और बार-बार चेतावनियों के बावजूद बालू माफिया दिन-दहाड़े अवैध खनन में जुटे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की ओर से समय-समय पर छापेमारी के बाबजूद खनन माफिया का मनोबल कम नहीं हो रहा है। ओद्रा घाट, टेंगरमारी और हालामाला पंचायत में अलग-अलग बालू माफियाओं के द्वारा यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है, जहाँ बीच नदी से नाबालिग बच्चों से भी बालू उठवाया जा रहा है। वर्षों से चल रहा यह धंधा अब कई स्थानों पर फैल चुका है.... बालू खनन में माफियाओं की तादाद भी दिन-ब-दिन बढ़ रही है क्योंकि यह मुनाफे वाला धंधा है। बालू माफिया दिन के उजाले में मात्र 6 घंटे में लाखों की कमाई कर रहे हैं, जिससे राज्य सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये राजस्व का चून लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के ऊपर बने पुल के पिलर के नीचे से नदी का सीना छिड़ कर बालू निकाला जा रहा है, जिससे पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है, वही दूसरी तरफ नदी की धारा बदलने से सैकड़ों परिवार गांव छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन विभाग से अप्रत्यक्ष सहयोग मिलने के कारण माफिया बेखौफ हैं। लोगों का कहना है कि अवैध खनन पर कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति है, छापेमारी के नाम पर प्रशासन के द्वारा पानी पर लाठी मारी जा रही है। वही जिला पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही खनन माफियाओं को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू खनन में बेलवा गांव के निवासी (1) पिक्कू उर्फ साकिर आलम (2) डब्ल्यू (3) लड्डन (4) मिंटू (5) मसूद (6) तारीख (7) सद्दाम (8) सलमान और (9) हालामाला निवासी परवेज आलम के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 09, 2026 18:30:14
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक बार फिर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। उज्जैन लोकायुक्त टीम ने ग्राम कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन को 4500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई सोमवार रात करीब 8 बजे तेजा नगर क्षेत्र स्थित उनके निवास पर की गई। जानकारी के अनुसार फरियादी प्रेम सेजवार ने उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके खरीदे गए भूखंडों के नामांतरण के लिए सचिव सत्यनारायण सेन लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। योजना के तहत फरियादी को पहले से रंग लगे नोट देकर भेजा गया। जैसे ही सचिव ने फरियादी से 4500 रुपये अपने हाथ में लिए, वहीं मौजूद लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल व उनकी टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 18:28:33
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के भागलपुर कस्बे में उस समय लोग हैरान रह गए, जब सड़कों पर शाही कारों और डीजे की जगह डोली में सवार दूल्हे और बैलगाड़ी से अनोखी बारात निकलती दिखी। जहां आज के दौर में दूल्हे लग्ज़री गाड़ियों और बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर निकलते हैं, वहीं भागलपुर के भूतपूर्व सैनिक वीरेन्द्र यादव के बेटे अभिषेक यादव ने परंपरा को जीवित करने का अनोखा फैसला लिया। दूल्हा अभिषेक यादव डोली में बैठकर गवने की बारात लेकर निकला, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह अनोखी बारात सलेमपुर तहसील क्षेत्र के चांदपलिया गांव में अवधेश यादव के घर पहुंची, जहां निशा के साथ पूरे विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। दूल्हे अभिषेक यादव ने बताया कि उनके पूर्वजों के समय में शादी और गवना डोली में ही होता था, लेकिन समय के साथ यह परंपरा लगभग खत्म हो गई। इसी परंपरा को फिर से जीवित करने के लिए उन्होंने डोली में बारात निकालने का निर्णय लिया। इस अनोखी बारात को देखकर गांव और आसपास के लोगों ने खुशी जताई। लोगों का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है। दूल्हे ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखना जरूरी है। डोली में निकली यह अनोखी बारात न सिर्फ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी, बल्कि संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करने का एक मजबूत संदेश भी दे गई।
1
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 09, 2026 18:15:43
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। पढ़ाई के बहाने किराए के मकान में रह रही एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी गौरव दुबे को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी गौरव दुबे जो कि मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी का निवासी है, ने कॉलेज में जान-पहचान का फायदा उठाकर पीड़िता को शादी का प्रलोभन दिया और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसे धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने शोषण का सिलसिला जारी रखा और अंत में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सरकंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी गौरव दुबे को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 09, 2026 18:15:25
Katni, Madhya Pradesh:नेता प्रतिपक्ष अल्प प्रवास पर पहुंचे कटनी..भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया वही पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की ओर संगठन को मजबूत करने से लेकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर चर्चा की मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया बीजेपी के खिलाफ बहुत सारे मुद्दे है ओर वो एसआईआर ने कांग्रेस के लोगो नाम काटने भागीरथपुरा में गंदे पानी पीने से हुई मौत घोटाले आदिवासियों की जमीन से जुड़े कई मुद्दे है भारतीय जनता पार्टी चारो तरफ से घिर गई है ओर अब 28 के चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है बाइट नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 09, 2026 18:15:11
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 18:02:52
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के कोतवाली गंगाघाट थाना क्षेत्र की हाजीपुर चौकी अंतर्गत बसधना गांव में एक युवक को मारपीट कर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि विपिन सिंह पुत्र मंझिलके और छोटू सनकी उर्फ शिवम सिंह ने मनोकांत उर्फ मुन्नू शुक्ला को बुलाकर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद से युवक का कोई अता-पता नहीं चल सका। सोमवार तक मनोकांत के घर वापस न लौटने पर परिजनों में चिंता बढ़ गई। इस संबंध में मनोकांत की पत्नी सुमन शुक्ला ने कोतवाली गंगाघाट पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई है। इसी बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने साथियों के साथ मारपीट करने और मनोकांत उर्फ मुन्नू शुक्ला को अपने साथ उन्नाव ले जाने की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक द्वारा अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लापता युवक मनोकांत की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top