Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

माओवादी नेताओं के आत्मसमर्पण से बड़ा झटका: दो केंद्रीय स्तर के नेता हुए सरेंडर

AAANOOP AWASTHI
Feb 24, 2026 10:49:12
माओवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका: पोलित ब्यूरो सदस्य थीपरी तिरुपति उर्फ देवजी उर्फ कुम्मा दादा ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया, तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष हथियार दिये गये, देवजी के साथ केंद्रीय समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम, स्टेट कमेटी सदस्य बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर और स्टेट कमेटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नू दादा ने आत्मसमर्पण किया। पहली बार दो केंद्रीय स्तर के माओवादी ने किया आत्मसमर्पण
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRohit Kumar
Feb 24, 2026 12:02:45
Sheikhpura, Bihar:मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार शेखपुरा पहुँचे।जहां पुलिस लाइन में जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर डीआईजी पुलिस लाइन के निरीक्षण किया।इस मौके पर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावे डीआईजी सर्वा गांव में सीएम नीतीश कुमार के एक मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान डीआईजी सभा स्थल,हेलीपैड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया।इस मौके पर डीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें डीआईजी ने कहा कि सीएम के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर सर्वा गांव में तैयारी का जायजा लेने की बात कही है।
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Feb 24, 2026 12:02:29
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Feb 24, 2026 12:02:20
Supaul, Bihar:पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव आज त्रिवेणीगंज के रहठा गांव पहुंचे, जहां रविवार की रात एक युवती की हत्या हुई थी, पप्पू यादव मृतका के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया, मौके पर सांसद पप्पू यादव ने SP और DIG से फोन पर बात भी की और इस घटना में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, पप्पू यादव ने त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष पर पीड़ित परिवार से असहयोग करने का आरोप लगाकर उन्हें सस्पेंड करने की भी मांग की है. इस दौरान पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह बड़ी घटना है, जहां बच्चियां असुरक्षित हो गई है, उन्होंने सरकार से कहा कि बच्चियों को बचा लीजिये. पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह शादी जैसे खुशियों के अवसर सरिक होने अपने ननिहाल आई एक युवती को कुछ लोगों ने गलत नियत से उठाकर उसकी हत्या कर दी गई है, ये घटना समाज को झकझोर दिया है, ऐसे मामले में पुलिस प्रशासन को समुचित पहल करते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलवाना चाहिए. दरअसल रविवार की रात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के रहठा गांव में एक शादी समरोह में शामिल होने अपने ननिहाल आई एक युवती को कुछ असामाजिक तत्व के युवकों द्वारा चापाकल पर हाथ धोने गई 18 वर्षीय युवती को गलत नियत से अगवा कर बांस बाड़ी में ले जाकर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया था. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. हालांकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा घटना की जांच शुरू कर दी गई है . आरोप है की त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित परिवार से असहयोग का रवैया अपनाया जा रहा है जिसके चलते पीड़ित परिवार में काफी आक्रोश है.
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 24, 2026 12:01:14
Hajipur, Bihar:बिहार में कहने को शराबबंदी 2016 से है.लेकिन हकीकत यह है वैशाली जिले के महनार थाना से 3 किलोमीटर दूर दियारा इलाके में अवैध शराब की भट्टी चल रही थी. होली की त्यौहार को देखते हुए वैशाली एसपी विक्रम सिहाग के आदेश के बाद महनार थाने की पुलिस थाने से 3 किलोमीटर दूर दियारा इलाके पहुंची पुलिस की गाड़ी को देखते शराब माफिया फरार हो गए पुलिस ने दियारा इलाके में चल रहे सभी शराब भट्टी नष्ट कर दिया. इससे पहले महनार थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में अवैध शराब बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उसे मामले में भी पुलिस में केश दर्ज किया था. जिसमें पुलिस कई शराब माफिया को पहचान कर लिया था. लेकिन पुलिस के खराब रवैया के कारण शराब माफिया का दियारा इलाके में हौसला बुलंद थाने से 3 किलोमीटर की दूरी देसी अवैध शराब की भट्टी चल रही थी और पुलिस को भनक तक नहीं थी. पुलिस ने शराब भट्टी के साथ-साथ शराब बनाने वाले सभी सामान नष्ट कर दिया.पुलिस ने 8000 लीटर अवैध देशी शराब को भी नष्ट कर दिया. अब महनार थाने की पुलिस पर सवाल खड़ा हो रहा है थाने से 3 किलोमीटर की दूरी पर अवैध शराब भट्टी चल रही थी और पुलिस को भनक तक भी नहीं थी. तो क्या वैशाली में नीतीश की शराबबंदी पूरी तरीके से फेल है. शराब माफिया दियारा इलाके में अवैध रूप शराब बना रहे थे और पुलिस को भनक भी नहीं लग रही थी.
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Feb 24, 2026 12:00:52
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Feb 24, 2026 12:00:28
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 24, 2026 12:00:20
Jaspur, Uttarakhand:स्लग तराई पश्चिमी वन प्रभाग में पहली बार दिखा स्ट्राइप्ड हाइना, कैमरा ट्रैप में लगातार हो रहा रिकॉर्ड. तराई पश्चिमी वन प्रभाग के लिए यह एक बेहद सुखद और महत्वपूर्ण खबर है, प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार इस क्षेत्र में स्ट्राइप्ड हाइना यानी धारीदार लकड़बग्घा की मौजूदगी दर्ज की गई है, इससे पहले कई वर्षों पूर्व यह प्रजाति कालागढ़ टाइगर रिजर्व में देखी गई थी और एक बार रामनगर वन प्रभाग के हाथी गलियांर क्षेत्र में इसका मूवमेंट रिकॉर्ड हुआ था, लेकिन उसके बाद से न तो कैमरा ट्रैप में और न ही किसी अन्य माध्यम से इसकी उपस्थिति सामने आई थी, उन्होंने बताया कि हाल ही में चल रहे टाइगर सेंसस के दौरान लगाए गए कैमरा ट्रैप में यह दुर्लभ वन्यजीव एक दिन कैप्चर हुआ, इसके बाद विभाग ने रिकॉर्ड को बार-बार चेक किया। गहन पड़ताल में जनवरी से अब तक कई बार धारीदार लकड़बग्घा के कैमरा ट्रैप में कैद होने के प्रमाण मिले हैं, जो इस क्षेत्र के लिए बेहद उत्साहजनक संकेत हैं, डीएफओ ने कहा कि यह प्रजाति तराई पश्चिमी के हाथी डांगर टूरिज्म जोन और फाटो टूरिज्म जोन के आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूवमेंट करती दिखाई दे रही है, इससे न केवल वन्यजीवों की समृद्धि का संकेत मिलता है, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक बड़ा आकर्षण बन सकता है, यदि किसी पर्यटक को इसकी साइटिंग होती है तो यह पर्यटन की दृष्टि से भी खास उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि धारीदार लकड़बग्घा को संवेदनशील श्रेणी (एंडेंजर्ड) में रखा गया है, ऐसे में इसका इस क्षेत्र में बार-बार दिखाई देना वन विभाग के संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है, यह रिकॉर्ड तराई पश्चिमी के जैव विविधता परिदृश्य के लिए बेहद सकारात्मक माना जा रहा है。
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 11:59:41
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद‌ जनपद थाना नसीरपुर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस ‌वे पर मंगलवार को तड़के दिल्ली से बहराइच जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकराकर घुस गई दुर्घटना में चालक सहित कई यात्री घायल है नसीरपुर क्षेत्र के तहत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 58 के समीप दिल्ली से बहराइच जा रही स्लीपर प्राइवेट ट्रैवल्स बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज गति से जाकर टक्कर मारते हुए घुस गई। दुर्घटना में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के साथ ही बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा और थाना नसीरपुर की टीम राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंची बस में कुल 40 यात्री सवार थे चालक सहित कई यात्री घायल हुए हैं गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज तथा अन्य घायलों को शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।दुर्घटना का कारण बस का तेज गति में होना बताया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 11:58:45
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं द्वारा इटियाथोक में बिसुही नदी पर पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र और स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।सभी ने एक ही स्वर में कहा कि जर्जर पुल का निर्माण बहुत ही आवश्यक है।इस अवसर पर छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि लगातार अट्ठारह दिनों से हम लोग पुल निर्माण के लिए आंदोलन कर रहे हैं।आज यानी मंगलवार को बिसुही नदी में बैठकर जल सत्याग्रह आंदोलन किया गया है।इस दौरान सभी का एक ही नारा था, कि पुल का नवनिर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।लगभग में दो घंटे के बाद नायब तहसीलदार अनुराग पांडे मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर जल्द ही पुल निर्माण का आश्वासन दिया।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 24, 2026 11:52:55
Jaspur, Uttarakhand:स्लग खनन माफियाओं की बन प्रशासन ने ठोड़ी कमर भारी भरकम मशीनें जब्त रामनगर खनिज निकासी के लिए नदियों में खनन की अनुमति लेबर द्वारा की जाती है, लेकिन धरती का सीना चीरने वाले खनन माफिया चोरी छिपे भारी भरकम मशीनों से खनन किए जाने की सूचना मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वनप्रभाग रामनगर प्रकाश आर्य, उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर किरण शाह के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अलग-अलग रास्तों से कालु सिद्ध नदी क्षेत्र की छापेमारी के दौरान अवैध खनन कर रहे 5 केकड़े (मिनी लोडर) को घेराबंदी कर पकड़ा। इस दौरान वन टीम को कठिन मशक्कत करनी पड़ी। माफियाओं के द्वारा टीम आते देख नदी पार कर एक प्राइवेट रिसोर्ट के प्रांगण में खड़ा कर भाग गए, लेकिन वन टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए (05) पाचों (केकड़ों) को वन अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए रामनगर के कार्यशाला और वर्कशॉप में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top