Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaithal136027

कैथल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सीमित असर, जानें क्या है मुख्य मांगें!

VSVIPIN SHARMA
Jul 09, 2025 04:32:03
Kaithal, Haryana
Kaithal News Reporter Vipin Sharma 0907ZDN_KTH_HADTAL_R कैथल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सीमित असर, ट्रेड यूनियन का रोष मार्च , धरना प्रदर्शन एंकर : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज देशव्यापी हड़ताल का कैथल बस स्टैंड पर आंशिक प्रभाव देखा गया। हड़ताल में शामिल यूनियन सदस्यों ने कैथल बस अड्डे पर रोष मार्च निकाला और धरना देकर नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें सरकार अनदेखा कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मकसद जनता को परेशान करना नहीं है, इसलिए वे बसों को जबरन नहीं रोक रहे। सरकार ने हड़ताल के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्थाएं की थीं। कौशल रोजगार निगम के ड्राइवर और किराए की बसें निर्बाध रूप से चल रही हैं। यूनियन के कुछ सदस्य भी बसें चला रहे हैं, जिसके कारण कैथल में हड़ताल का असर सीमित रहा। कर्मचारियों की मुख्य मांगे इस प्रकार हैं... * मजदूर विरोधी लेबर कोडस् रद्द करो। * ठेकाकरण, निजीकरण, सरकारी विभागों को सिकोड़ना बन्द करो। * सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों व स्कीम/परियोजना वर्कर्स को स्थाई किया जाए। * हरियाणा कौशल रोजगार निगम से हटाए गए कर्मचारियों को वापिस लो। * पी एफ आर डी ए को वापिस लो। एन पी एस / यू पी एस को रद्द करके पुरानी पेंशन नीति बहाल करो। पेंशनर्स को वेतन आयोग से अलग करने का संशोधन रद्द करो। * नई शिक्षा नीति, पावर बिल व रोड सेफ्टी एक्ट को रद्द करो। * राज्य का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित करो। न्यूनतम वेतन 26000 रूपए करो। * विभागों में खाली पड़े लगभग दो लाख पदों पर अकादमिक मेरिट से नियमित भर्तियां करो। * धारा 311 (2) ए बी व सी को रद्द की जाए। * कर्मचारी, मजदूर, किसान एंव जनविरोधी नीतियां वापिस लो। केन्द्र व राज्यों के संघीय सम्बन्धों में सुधार किया जाए। * संविधान में धर्मनिरपेक्षता' को बहाल रखा जाए। सभी प्रकार की साम्प्रदायिकता जातिवाद के खिलाफ संघर्ष करो। * मंहगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाओ। बाइट कर्मचारी यूनियननेताओं की Wt रिपोर्टर विपिन शर्मा
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top