Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

राजा आनंद सिंह की विरासत: यूपी में शोक की लहर!

AKAtul Kumar Yadav
Jul 08, 2025 09:02:25
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पैतृक आवास पहुंचे। जहां राजा आनंद सिंह के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर राजा आनंद सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। वही मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद,पूर्व मंत्री हम सबके अभिभावक श्रेदय आनंद सिंह हम सबके बीच नहीं रहे उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। राजनीति में इतने बड़े पदों पर रहने के बावजूद के बाद कभी उन्होंने अपने आप को बड़ा नहीं समझ से हमेशा जुड़े रहे हैं। यह दुख की घड़ी है हमारी पार्टी के लिए हमारे परिवार के लिए कीर्तिवर्धन सिंह हमारे मित्र हैं। उनकी विरासत को आगे बढ़ते हुए गरीब जनता के साथ खड़े हैं ऐसे दुख की घड़ी में परिवार के साथ हम लोग खड़े हैं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और दुखी परिवार को इस पीड़ा को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। राजा आनंद सिंह ने पूरा जीवन बहादुर के साथ औऱ निडरता समाज सेवा करते हुए अपना पूरा जीवन बिताया है उनका बड़ा राजनीतिक इतिहास है हर परिस्थिति में वह जनता के लड़ते रहे अप टाइगर समेत की उपाधियों से उनको कई बार नवाजा गया और वह गरीब जनता के लिए हमेशा खड़े रहे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वह कई बार सांसद और विधायक रहे राजा आनंद सिंह का निधन इस क्षेत्र और प्रदेशवासियों के लिए दुखद घटना है। मैं अपनी पार्टी की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं निश्चित रूप से इस दुखद घड़ी में हम लोग मिलकर दुखित परिवार के साथ खड़े हैं। राजा आनंद सिंह एक बड़ी विरासत छोड़ गए तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बाइट- बृजेश पाठक- डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश। बाइट- भूपेंद्र चौधरी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश। Visual
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top