Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ratnagiri415639
गणेश उत्सवात लांजा शहरात शॉर्ट सर्किटने आग लागली!
PPPRANAV POLEKAR
Aug 28, 2025 04:15:21
Ratnagiri, Maharashtra
रत्नागिरी ऐन गणेश उत्सवामध्ये लांजा शहरात खांबावर शॉर्ट सर्किटने केबलने मोठी आग पकडली महावितरण कर्मचारी ओंमकार आग्रे यांनी भर पावसात तत्परता दाखवली आग विजवली महावितरणच्या धाडसी कर्मचाऱ्याचा कामाचे कौतुक होत आहे
12
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Sharma
Aug 28, 2025 11:19:49
Bhind, Madhya Pradesh:
हेडर-सत्ता बनाम प्रशासन की लड़ाई ने फिर पकड़ा तूल, विधायक नरेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर को विशेष अधिकार हनन की कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, राजस्व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम विधायक पर विधि संगत कार्रवाई के लिए एडीएम को दिया ज्ञापन। एंकर- कलेक्टर बनाम विधायक विवाद भिंड में अब थमने का नाम नहीं दे रहा है, एक और जहां राजस्व अधिकारियों ने लामवंद होकर भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा कलेक्टर से की गई अभद्रता के खिलाफ एडीएम को ज्ञापन दिया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है साथ ही आवश्यक कार्यो को छोड़कर काम बंद कर दिया है, तो वहीं जिले के कई तहसील कार्यालय में ताला डालकर हड़ताल की गई है, तो दूसरी ओर सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी करने का आग्रह किया गया है, विधायक का आरोप है कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जिले में खाद समस्या तो सुलझा नहीं पा रहे है, खाद्य संकट को रेत की ओर मोड़कर रेत चोरी का मेरे ऊपर आरोप लगाकर मेरी सभी धूमल करने का प्रयास कर विधायक की गरिमा को सोची समझी रणनीति के तहत खत्म करने का कार्य कर रहे हैं,बहीं प्रेस वार्ता में विधायक ने कलेक्टर पर कई आरोप लगाए,बता दें भिंड जिले में गहराये खाद् संकट की चलते सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा किसानों के साथ कलेक्टर बंगले पर पहुंचे थे जहां पर उनकी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के साथ गंभीर हॉट टॉक हुई थी जिसमें कलेक्टर ने विधायक को उंगली दिखाते हुये औकात में रहने की धमकी देते हुए रेत चोरी नहीं होने देने की नसीहत विधायक को दी थी जिस पर भड़कते हुए विधायक ने कलेक्टर से गाली गलौज करते हुए करने के लिए मुक्का तान लिया था, बालाजी विधायक और कलेक्टर के सुरक्षा गार्डो ने बीच बाजार करवा दिया था जिसके उपरांत भिंड विधायक कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे, प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री के समझा इसके बाद धरना समाप्त हुआ था, लेकिन एक बार फिर सत्ता बनाम प्रशासन की लड़ाई तूल पकड़ती हुआ नजर आ रही है, इस समूचे घटनाक्रम में मुख्य समस्या खाद् संकट तो जस का तस हैं, प्रशासन बना सत्ता की लड़ाई अब खाद से आगे निकल कर रेत पर जा पहुंची है। बाइट-1- नरेंद्र सिंह कुशवाहा भाजपा विधायक भिंड। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Aug 28, 2025 11:19:24
Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज में दादा ने तंत्रमंत्र के चलते 17 वर्षीय पोते का किया कत्ल, स्कूल जाते समय कमरे में ले जाकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम, शव टुकड़े नैनी और करैली इलाके में फेंका, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तांत्रिक के कहने पर अपने रिश्तेदार के 17 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े कर नैनी इलाके में छिपाया जबकि सिर सैदपुर के जंगल में फेंक दिया। फिलहाल मुख्य आरोपी शरण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि हत्या के आरोपी शरण सिंह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर उसने पीयूष की हत्या की थी। हत्या का आरोपी शरण सिंह मृतक पीयूष के दादा का भाई है। डीसीपी सिटी ने बताया कि शरण सिंह के बेटे और बेटी ने 2023 और 2024 में आत्महत्या कर ली थी। पूछताछ में आरोपी शरण सिंह ने बताया कि वह एक तांत्रिक के पास वह गया और पूछा कि उसके दोनों बच्चों ने क्यों खुदकुशी की। इस पर तांत्रिक ने कहा कि वास्तव में इस बच्चे (यानी मृतक पीयूष) को मरना चाहिए था, लेकिन उसके परिजनों ने कुछ तंत्र मंत्र किया था जिसके चलते पीयूष नहीं मरा, इसलिए तुम्हारे दोनों बच्चे मर गए। इस लिए तुम इसे मार दो। जिसके बाद आरोपी शरण सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से पीयूष की हत्या शव के कुछ हिस्से को नैनी के लवायन इलाके में छिपाया जबकि सिर को सैदपुर के जंगल में छिपाया था, जिसे बुधवार की रात मे करेली पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। बता दें कि मंगलवार को पीयूष के लापता होने की शिकायत करेली थाना में दर्ज की गई थी। आरोपी ने पीयूष की हत्या भी मंगलवार को ही कर दी थी। मंगलवार को ही शव का कुछ हिस्सा यमुना नगर के औद्योगिक क्षेत्र में मिला था। सिर नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जानकारी के मुताबिक पीयूष करेली के एक निजी स्कूल में 11वीं का छात्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मंगलवार को वह सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर तक घर नहीं आने पर मां स्कूल पहुंची तो पता चला कि पीयूष स्कूल आया ही नहीं था। इससे घबराकर उन्होंने करेली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हांथ लगे थे। मृतक के रिलेटिव शरण सिंह पर पुलिस संदेह था, पुलिस ने जब हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी शरण सिंह ने बताया कि पीयूष के सिर और हाथ पैर काट दिए हैं और शव के टुकड़े को साड़ी में लपेटकर स्कूटी से ले जाकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन गांव के पास फेंक दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक पीयूष के सिर को करैली थाना क्षेत्र के सैदपुर जंगल से बरामद कर लिया। बाइट -- मृतक परिवार बाइट -- अभिषेक भारती, डीसीपी सिटी, प्रयागराज
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Aug 28, 2025 11:19:01
Agra, Uttar Pradesh:
REPORT :- सैय्यद शकील आगरा ड्रग विभाग और STF की टीम ने दवा माफियाओं के सिंडीकेट पर कर्रावाई और तेज कर दी है। टीम ने बंसल मेडिको के खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। जांच पूरी होने तक अब यहां से दवा न खरीदी जाएगी और न बेचीं जाएंगी।अभी जांच में कई अहम खुलासे होने बाकि हैं। वही जहां एक तरफ टीम एशिया के सबसे बड़े दवा मार्केट में छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी और थाना ताजगंज इलाके में बड़ी मात्रा में दवा जलाई गईं हैं। दवा जलाने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है। टीम इस वीडियो की जांच की भी बात कह रही है। NOTE:- कुछ वीडियो 2C पर अटैच हैं और कुछ TVU 4 से भेज दिये हैं। FEED BY TVU 4
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Aug 28, 2025 11:18:56
Simdega, Jharkhand:
location-simdega ravikant सिमडेगा- जिले के कुरडेगा थाना क्षेत्र के परकला गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला का शव उसके प्रेमी के कमरे में फांसी पर लटका पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मृतका की पहचान मंसरानी तिग्गा, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी परकला के रूप में हुई है। एसपी एम अर्शी ने बताया कि मृतका के प्रेमी शिक्षक आनंद तिर्की (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी व महिला के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी शिक्षक आनन्द तिर्की को जेल भेज दिया। बाइट- एसपी एम अर्शी
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Aug 28, 2025 11:18:48
Dhamtari, Chhattisgarh:
स्लग - सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो साथी घायल एंकर...... टिकराखोली थाना दुगली का रहने वाला भानुराम मरकाम अपने दो दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर सोंधूर बांध घूमने गया था...... वापसी के दौरान जब वह लीलांच नगरी के पास पहुँचे, तभी अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई..... ज़ोरदार टक्कर में तीनों दोस्त गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए.... जंहा मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायलों को नगरी सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.... वहीं इलाज के दौरान भानुराम मरकाम ने दम तोड़ दिया..... उसकी मौत से परिवार और दोस्तों में मातम छा गया है..... वही अन्य दोनों घायल युवकों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.... पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर ली है..... पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाईट - डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी जिला अस्पताल धमतरी
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Aug 28, 2025 11:18:39
Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା ସହର ଏବେ ଜଗାନନମୟ , ସହରର ପ୍ରତ୍ୟେକ ଗଳିକନ୍ଦିରେ ୧୦ରୁ ୧୫ ଫୁଟ ଉଚ୍ଚତାର ମୂର୍ତ୍ତି।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Aug 28, 2025 11:18:32
Keonjhar, Odisha:
Slug ଯୁବତୀ ଙ୍କୁ ଗଣ ଦୁଷ୍କର୍ମ ଅଭିଯୋଗ । ଥାନା ରେ ପିଡିତା ଦ୍ୱାରସ୍ଥ ବାଲେଶ୍ଵର Anchor- ଯୁବତୀ ଙ୍କୁ ନିଶା ଦେଇ ଅପହରଣ ଓ ଗଣ ଦୁଷ୍କର୍ମ ଅଭିଯୋଗ ! ଏଭଳି ଘଟଣା ଘଟିଛି ବାଲେଶ୍ୱର ଜିଲ୍ଲା ଭୋଗରାଇ ଅଂଚଳ ରେ, ସୂଚନା ଅନୁସାରେ, ଅନ୍ୟ ଧର୍ମର ଯୁବକ ନିଜକୁ ହିନ୍ଦୁ ପରିଚୟ ଦେଇ ଭୋଗରାଇ ଅଂଚଳ ର ଏକ ଯୁବତୀ ପ୍ରଥମେ ପ୍ରେମ, ଏବଂ ଶାରୀରିକ ସମ୍ପର୍କ ରଖିଥିଲେ, ଯୁବତୀ ଜଣକ ଅନ୍ୟ ଧର୍ମ ର ହୋଇ ଥିବାରୁ ସେ ବାହାଘର ପାଇଁ ମନା କଲେ,ଯୁବକ ଜଣକ ଯୁବତୀ ବାହାଘର ଦିନ ପ୍ରେମିକ ଅଶୀଳ ଭିଡ଼ିଓ ଭାଇରଲ କରି ଦେବେ କହି ଧମକ ଦେଇ ଥିଲେ ସାକ୍ଷାତ କରିବା ପାଇଁ ରାଜି ହୋଇ ଥିଲେ, ମାତ୍ର ଯୁବତୀ ଜଣକ ପ୍ରେମିକ କଥା ରେ ରାଜିହେଇ ମଧ୍ୟ ରାତ୍ରିରେ ଏକା ଦେଖା କରିବା ପାଇଁ ଆସି ଥିଲେ, ପ୍ରେମିକ ନିଶା ଦେଇ ଯୁବତୀ କୁ ଅପହରଣ କରି ବାରିପଦା କୁ ନେଇ ଯାଇ ଥିଲେ,ବାରିପଦା ରେ ଯୁବତୀ କୁ ଗଣ ଦୁଷ୍କର୍ମ କରି 5 ମାସ ଅଟକ ରଖି ଥିଲେ,କୌଶଳ କ୍ରମେ ଯୁବତୀ ଖସି ଆଜି ଭୋଗରାଇ ଥାନା ରେ ଉପସ୍ଥିତ ହୋଇ ବୟାନ ଦେଇଛନ୍ତି, ପୂର୍ବରୁ ବାପା ମାର୍ଚ୍ଚ ମାସ ଥାନା ରେ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରି ଥିଲେ। Byte, ପୀଡିତା
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Aug 28, 2025 11:18:25
Ujjain, Madhya Pradesh:
महाकाल मंदिर क्षेत्र मे एक होटल के मालिक दो भाइयों ने एक चूड़ी बेचने वाले युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आए लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, महाकाल मंदिर के बाहर योगेश उर्फ चिंटू प्रजापति अपनी चूड़ी की दुकान चलाता है। महाकाल घाटी पर होटल चलाने वाले अक्की और उसका भाई राहुल परिहार उसकी दुकान पर पहुँचे। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर उन्होंने योगेश पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस दौरान वहाँ मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। मारपीट में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल योगेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मारपीट की वजह योगेश के भाई प्रकाश को बताया जा रहा है, जो अक्की और राहुल के होटल में काम करता है। प्रकाश काम पर देरी से पहुँचा, जिस पर अक्की और राहुल उसे पीट रहे थे। जब योगेश अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने गया, तो दोनों भाइयों ने उससे भी बहस की। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने बाद में योगेश की दुकान पर जाकर उस पर हमला किया। टीआई गगन बादल ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि योगेश की शिकायत पर दोनों आरोपी अक्की और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। योगेश ने पुलिस को बताया है कि इस हमले में अक्की, राहुल, आयुष और राकेश शामिल थे, जिसकी जाँच की जा रही है। बाइट -- गगन बादल, थाना प्रभारी महाकाल
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Aug 28, 2025 11:18:17
Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AV FEED ON  2C SLUG- 28 08JALG_ONE_HALF_DAY_GANAPATI Assigned by - Date- 28-08-25 File _VDO 4Photo Byte - जळगावात मेहरून तलावावरील गणेश घाटावर दीड दिवसांच्या घरगुती तसेच छोट्या सार्वजनिक गणेश मंडळाच्या बाप्पाच आज विसर्जन करण्यात आलं गणपती बाप्पा मोरया पुढच्या वर्षी लवकर या असं म्हणत बाप्पाला भावपूर्ण निरोप देण्यात आला अनेक नागरिक दीड दिवसांच्या बापाची स्थापना करत असतात आज दीड दिवस पूर्ण झाल्यानंतर बाप्पाचा भावपूर्ण वातावरणात विसर्जन करण्यात आले गणेश घाटावर आरती तसेच विधिवत पूजन करण्यात येऊन घरगुती बाप्पाला निरोप देण्यात आला जळगाव शहरात घरगुती तसेच छोट्या सार्वजनिक गणेश मंडळाच्या बाप्पाचे विसर्जनासाठी मेहरून तलावावरील गणेश घाटावर सोय करण्यात आलेली आहे.. तलावावर पट्टीचे पोहणारे तरुणांच्या माध्यमातून बाप्पांचं तलावामध्ये विसर्जन करण्यात आले. अनुचित घटना घडू नये म्हणून या ठिकाणी आपातकालीन बोट सुद्धा तैनात ठेवण्यात आलेली आहे दीड दिवसांच्या घरगुती बाप्पाचा आज मोठ्या भक्तिमय उत्साह पूर्ण वातावरणात मेहरुन तलाव येथे विसर्जन करण्यात आले
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Aug 28, 2025 11:17:43
Bijnor, Uttar Pradesh:
बिजनौर--मामूली बात को लेकर दो पक्षो मे हुआ झगड़ा। दोनों पक्षो मे जमकर हुआ पथराव। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया जमकर पथराव थाना नगीना के मोहल्ला काजी सराय का मामला।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Aug 28, 2025 11:16:13
Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज में दादा ने तंत्रमंत्र के चलते 17 वर्षीय पोते का किया कत्ल, स्कूल जाते समय कमरे में ले जाकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम, शव टुकड़े नैनी और करैली इलाके में फेंका, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तांत्रिक के कहने पर अपने रिश्तेदार के 17 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े कर नैनी इलाके में छिपाया जबकि सिर सैदपुर के जंगल में फेंक दिया। फिलहाल मुख्य आरोपी शरण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि हत्या के आरोपी शरण सिंह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर उसने पीयूष की हत्या की थी। हत्या का आरोपी शरण सिंह मृतक पीयूष के दादा का भाई है। डीसीपी सिटी ने बताया कि शरण सिंह के बेटे और बेटी ने 2023 और 2024 में आत्महत्या कर ली थी। पूछताछ में आरोपी शरण सिंह ने बताया कि वह एक तांत्रिक के पास वह गया और पूछा कि उसके दोनों बच्चों ने क्यों खुदकुशी की। इस पर तांत्रिक ने कहा कि वास्तव में इस बच्चे (यानी मृतक पीयूष) को मरना चाहिए था, लेकिन उसके परिजनों ने कुछ तंत्र मंत्र किया था जिसके चलते पीयूष नहीं मरा, इसलिए तुम्हारे दोनों बच्चे मर गए। इस लिए तुम इसे मार दो। जिसके बाद आरोपी शरण सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से पीयूष की हत्या शव के कुछ हिस्से को नैनी के लवायन इलाके में छिपाया जबकि सिर को सैदपुर के जंगल में छिपाया था, जिसे बुधवार की रात मे करेली पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। बता दें कि मंगलवार को पीयूष के लापता होने की शिकायत करेली थाना में दर्ज की गई थी। आरोपी ने पीयूष की हत्या भी मंगलवार को ही कर दी थी। मंगलवार को ही शव का कुछ हिस्सा यमुना नगर के औद्योगिक क्षेत्र में मिला था। सिर नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जानकारी के मुताबिक पीयूष करेली के एक निजी स्कूल में 11वीं का छात्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मंगलवार को वह सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर तक घर नहीं आने पर मां स्कूल पहुंची तो पता चला कि पीयूष स्कूल आया ही नहीं था। इससे घबराकर उन्होंने करेली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हांथ लगे थे। मृतक के रिलेटिव शरण सिंह पर पुलिस संदेह था, पुलिस ने जब हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी शरण सिंह ने बताया कि पीयूष के सिर और हाथ पैर काट दिए हैं और शव के टुकड़े को साड़ी में लपेटकर स्कूटी से ले जाकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन गांव के पास फेंक दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक पीयूष के सिर को करैली थाना क्षेत्र के सैदपुर जंगल से बरामद कर लिया। बाइट -- मृतक परिवार बाइट -- अभिषेक भारती, डीसीपी सिटी, प्रयागराज
0
comment0
Report
PSPreeti Srivastava
Aug 28, 2025 11:16:02
Lucknow, Uttar Pradesh:
MID PTC अगर आपसे कोई पूछेगा कि कश्मीर के जिलों को छोड़कर देश में ऐसा कौन-सा जिला है...जहां मुस्लिम आबादी सर्वाधिक है...। संभव है कि आप इसका जवाब पश्चिम बंगाल में ढूंढें...। या फिर असम में...। या हो सकता है केरल में...। लेकिन ठहरिये...। इसका जवाब है यूपी का संभल...।
0
comment0
Report
PSPreeti Srivastava
Aug 28, 2025 11:15:58
Lucknow, Uttar Pradesh:
संभल की जांच रिपोर्ट पर बयान संभल की जामा मस्जिद हरिहर मन्दिर है --शिशिर चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारत हिन्दू महासभा
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Aug 28, 2025 11:15:44
Indore, Madhya Pradesh:
रिपोर्ट-ओंकार सिंह लोकेशन- चित्रकूट चित्रकूट विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह पर ड्राफ्टमैन ने लगाए गम्भीर आरोप टॉपलीड- चित्रकूट के बिजली विभाग में तैनात अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार सिंह पर ड्राफ्टमैन ने लगाए गम्भीर आरोप और प्रताड़ना से परेशान हो आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पीड़ित ड्राफ्टमैन ने अधिशासी अभियंता पर उपभोक्ताओं के काम के बदले सुविधा शुल्क वसूलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। साथ ही अकाउंटेंट अतुल के माध्यम से बारबार दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उत्पीड़न से परेशान ड्राफ्टमैन संतोष कुमार कार्यालय में ही फफक फफक कर रो पड़ा। इस मामले को लेकर अधिशाषी अभियंता ने ड्राफ्टमैन को सस्पेंड कर दिया है और काम न करने का जिम्मेदार ड्राफ्टमैन को ठहरा दिया है। वही उपभोक्ताओ ने भी अधिशाषी अभियंता पर काम न करने का आरोप उनके सामने ही लगाते रहे और फाइलों में हस्ताक्षर करने के लिए अधिशासी अभियंता के सामने गिड़गिड़ाते रहे। विवाद की वजह संतोष कुमार का ड्राफ्टमैन के पद पर बने रहना बता दे कि चित्रकूट में अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार सिंह 17 जून को ट्रांसफर होकर चित्रकूट आये जहा उन्होंने कार्य भार ग्रहण करने के बाद ड्राफ्टमैन के पद पर तैनात लिपिक संतोष कुमार को हटा दिया किंतु अधीक्षण अभियंता ने उसे ड्राफ्टमैन के पद पर ही बहाल रखते हुए अधिशाषी अभियंता के आदेश को निरस्त कर दिया । इसी बात से खुन्नस खाकर अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार ने काम करना बंद कर दिया और संतोष कुमार को प्रताड़ित करने लगा जिससे अजीज आकर संतोष कुमार बुधवार को आफिस में फफक फफक कर रो पड़ा। ड्राफ्टमैन ने अधिशासी अभियंता पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उपभोक्ताओं की फाइलों में हस्क्षतार करने के नाम पर प्रति कनेक्शन एक हजार रुपये पर किलोवाट सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। पिछले समय जब से ये आये तभी से काम पेंडिंग है और उपभोक्ता पररेशान है। उपभोक्ताओं ने भी अधिशासी अभियंता के चेम्बर में पहुचकर फाइलों में दस्खत करने की बात कही है। संतोष ने बताया कि 17 जून के बाद 20 से 25 टीसी बियॉन्ड चल रही है जबकि उसके पहले हमारा डिवीजन एक नम्बर पर चल रहा था। उपभोक्ताओं ने भी जोड़े हाथ साहब अब तो कर दो साइन अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के उपभोक्ताओं ने भी बुधवार को कार्यालय पहुंचकर हाथ पांव जोड़ा और कहा साहब अब तो साइन कर दो कई महीने से दौड़ रहे हैं। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह इस बीच उपभोक्ताओं को भी उलझने का काम करते रहे इसी दौरान उन्होंने मीडिया के सामने ही ड्राफ्टमैन संतोष कुमार को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी। उन्होंने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए काम न होने के लिए ड्राफ्टमैन संतोष कुमार को ही दोषी कर दिया और इसी बात को लेकर उन्होंने सस्पेंड करने की घोषणा कर दी उन्होंने कहा कि ड्राफ्टमैन द्वारा कामना किए जाने को लेकर आज मैं उसे सस्पेंड कर रहा हूं। चित्रकूट के विद्युत विभाग में पहलाद अधिशासी अभियंता के कारनामों से उपभोक्ता इस समय जमकर परेशान है उन्होंने उपभोक्ता पर कामना करने का आरोप लगाया है जबकि ड्राफ्टमैन ने सांप शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा सभी फाइलों में सुविधा शुल्क लेने की बात कह कर हाइलैंड नहीं की जा रही है ड्राफ्टमैन ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय में तैनात एक पीआरडी जवान पर भी उपभोक्ताओं से पैसे मांगने का आरोप लगाया है। विद्युत विभाग में लंबित फाइलों को क्वेरी लगाकर वापस करना अधिशासी अभियंता का शेड्यूल बन गया है जबकि आजकल सभी फाइलें ऑनलाइन अपलोड हो रही है और सभी फाइलों में जरूरी सभी डाक्यूमेंट्स उपलब्ध होते हैं किंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार की नीति को पलीता लगाने में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चित्रकूट के राधा लॉज में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह की कार्यशैली से परेशान उपभोक्ताओं के लंबित काम और ड्रॉफ्टमैन संतोष कुमार को प्रताड़ित करने की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है नही तो उपभोक्ता ऐसे ही पिसता रहेगा। बाइट- संतोष कुमार ड्रॉफ्टमैन विद्युत विभाग चित्रकूट बाइट-मनोज कुमार सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड चित्रकूट
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Aug 28, 2025 11:15:12
Panna, Madhya Pradesh:
बाइक से जा रही महिला पर आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने किया हमला , महिला गंभीर रूप से घायल , इलाज जारी आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा , जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान एंकर -- पन्ना जिले के देवेंद्रनगर कस्बे से आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है । आज दिन दहाड़े ग्राम करतरिया से बाइक से गेंदा बाई कुशवाहा अपने साथी के साथ देवेंद्रनगर आ रही थी। तभी स्थानीय कृषि उपज मंडी सलेहा रोड के पास आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने एकदम से अचानक हमला कर दिया । जिससे गेंदा बाई कुशवाहा घायल हो गई । आस पास के लोगों ने दौड़कर उनको बचाया । घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। बीएमओ ने बताया कि महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है । महिला का इलाज जारी है। बाइट डॉ अभिषेक जैन बीएमओ देवेंद्रनगर
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top