Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
192231
KVK कुलगम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
KAKHURSHEED AALAM
Mar 08, 2026 08:01:15
Kulgam,
Celebration of International Women’s Day at KVK Kulgam Kulgam | March 8, 2026 – Krishi Vigyan Kendra (KVK) Kulgam, under the aegis of SKUAST-Kashmir, organized a grand program to celebrate International Women’s Day, centering on the 2026 global theme "Give to Gain." The event brought together a large number of progressive female farmers and rural women from various parts of the district. Dr. Ab Shakoor Khanday, Head of KVK Kulgam, delivered the keynote address, highlighting the indispensable role of women in the agricultural landscape. He emphasized that women are the backbone of the rural economy and food security. Dr. Khanday urged participants to transition from traditional farming to agri-business, noting that by "giving" women access to technical expertise and branding, the entire community "gains" economic stability and prosperity. Dr. Tariq Iqbal, SMS (Agricultural Extension), spoke extensively on the strategic role of women in modernizing agriculture. He pointed out that empowering women with scientific knowledge ensures faster technology adoption at the grassroots level. He stressed that women are the primary catalysts for social and economic change in rural households. The program concluded with a formal Vote of Thanks presented by Dr. Tariq Iqbal. He expressed profound gratitude to the participants for their enthusiastic involvement. He also acknowledged the efforts of the KVK staff in making the event a success, reaffirming KVK Kulgam’s commitment to the continuous handholding of women farmers through training and technical guidance.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Mar 08, 2026 09:19:33
Noida, Uttar Pradesh:मछली मारने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, शिवनारायणपुर थाना में दिया आवेदनशिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के भोरंग पोखर के समीप मछली मारने से मना करने पर मथुरापुर पंचायत के मुखिया मंतोष कुमार महलदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मुखिया ने शिवनारायणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पांच नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।बताया जाता है कि भोरंग पोखर में कुछ लोग मछली मार रहे थे। इसी दौरान मुखिया मंतोष कुमार महलदार वहां पहुंचे और उन्हें मछली मारने से मना किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मौजूद लोगों ने मुखिया को पकड़ लिया और कीचड़ में पटक-पटक कर बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में कुछ लोग मुखिया को कीचड़ में गिराकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मुखिया ने शिवनारायणपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इधर, मामले को लेकर शिवनारायणपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुखिया की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 08, 2026 09:17:53
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। आज सीएम नीतीश के बेटे निशांत आधिकारिक रुप से जदयू पार्टी ज्वाइन कर लिया। सियासत में निशांत की इंट्री के बाद यह माना जा रहा है की आगामी सरकार के गठन में निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत रविवार को आधिकारिक रुप से जदयू पार्टी में शामिल हो गए । दोपहर 1 बजे जदयू ऑफिस में निशांत को पार्टी की सदस्यता जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने दिलाई। आज बिहार की राजनीति के लिए अहम दिन माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच उनके बेटे निशांत कुमार ने बिहार की सक्रिय राजनीति में अपना कदम रख दिया। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार बिहार के विभिन्न इलाकों का दौरा शुरू करने वाले हैं। निशांत राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और आम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत चंपारण से करेंगे। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी कई यात्राओं की शुरुआत चंपारण से ही की है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जदयू के संगठनात्मक मोर्चे पर निशांत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निशांत कुमार की औपचारिक राजनीतिक लॉन्चिंग उपमुख्यमंत्री पद से हो सकती है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल बिहार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं। राजनीति में औपचारिक प्रवेश से पहले ही निशांत कुमार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी के करीब दो दर्जन विधायकों और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद जिलाध्यक्षों के साथ भी लंबी चर्चा की। बैठक के दौरान निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। जदयू की सदस्यता लेने से पहले निशांत कुमार पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए। इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें आधिकारिक रूप से जदयू की सदस्यता दिलाई गयी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक में संजय झा ने निशांत कुमार को जदयू में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी नेताओं ने हाथ उठाकर समर्थन दिया था। जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशान्त कुमार ने कहा कि मेरे पिता ने 20 साल में बिहार के विकास के लिए जो किया उसे सब याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता ली है और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। बहरहाल, निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीरें लगाई गई है।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 08, 2026 09:16:47
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चोरी की वारदात सामने आई है. यहाँ एक चोर ने बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत छपकौली में स्थित एक देशी शराब की दुकान में करीब 13 शराब की पेटियां चोरी कर ली. चोर के द्वारा आधी रात को जब इस वारदात को अंजाम दिया गया, तो यह घटना शराब के ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोरी की जानकारी शराब के ठेके संचालक को तब हुई, जब वह रविवार की सुबह ठेके पर पहुंचा और यहां सामान को अस्त व्यस्त देखा. साथ ही शराब की 13 पेटियां गायब दी. ठेका संचालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है.
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 08, 2026 09:15:38
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र में कुएं में महिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 30 वर्षीय रामरति कुशवाहा के रूप में हुई है, हरदोलपट्टी निवासी रामरति कुशवाहा का शव कंदुआ हार स्थित खेत में बने कच्चे कुएं में मिला है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इसकी जानकारी भगवां थाना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि महिला के साथ पहले से विवाद चल रहा था. फिलहाल भगवां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 09:14:43
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से अभद्रता, कानपुर बार के मंत्री के साथ टोलकर्मियों ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल प्लेस-जालौन यूपी एंकर जालौन के आटा थाना क्षेत्र स्थित उकासा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां कानपुर बार एसोसिएशन के मंत्री अधिवक्ता अक्षर सिंह के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अक्षर सिंह शनिवार सुबह दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान जब वह उकासा टोल प्लाजा पहुंचे तो उनकी गाड़ी का फास्ट टैग तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहा था। अधिवक्ता ने टोल कर्मियों से नंबर प्लेट के आधार पर फास्ट टैग स्कैन करने का अनुरोध किया, लेकिन इसी बात को लेकर टोल बूथ पर मौजूद महिला कर्मी और अन्य कर्मचारियों से उनका विवाद हो
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 08:56:29
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी ने दबंगों से परेशान होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि पड़ोस के कुछ गुंडे उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। और उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा रहे हैं। न्याय ना मिलने पर लोकतंत्र सेनानी ने आत्मदाह करने की धमकी दी है। दरअसल चौक कोतवाली क्षेत्र के हूंडाल खेल के रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता लोकतंत्र सेनानी है। और अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। उनका आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले गौरव गुप्ता और उनके परिवार उनसे निजी दुश्मनी मानते हैं। क्योंकि उनके बेटे ने उनके विपक्षी की जमानत दी थी। जिसके बाद वह छूट गया था। इसी बात को लेकर लगातार उनके बेटे सूर्यकांत गुप्ता और उन पर एक के बाद एक फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जबकि उनका बेटा नोएडा में पढ़ाई कर रहा था। लोकतंत्र सेनानी का कहना है कि फर्जी मुकदमों में फंसने के बाद से उनका परिवार मानसिक तौर पर बेहद परेशान है। परेशान हाल लोकतंत्र सेनानी में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनके और उनके बेटे पर दर्ज मुकदमों की ईमानदारी से जांच कर ली जाए तो उनका परिवार निर्दोष साबित होगा। पड़ोसियों की गुंडई और लगातार फर्जी मुकदमा दर्ज होने से लोकतंत्र सेनानी का परिवार दहशत में है। लोकतंत्र सेनानी ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 08, 2026 08:52:33
Ajmer, Rajasthan:टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के दरमियान बड़ा मुकाबला होना है। ऐसे में टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद है कि भारत टी 20 में तीसरी मरतबा फिर चेम्पियन बनेगा। यही वजह है कि मुल्क भर में भारतीय टीम की सफलता के लिए खास दुआएं मांगी जा रही हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की जीत के लिए अजमेर दरगाह पर दुआ हुई। दरगाह के खादिम सैय्यद كुतबुद्दीन सखी ने बताया कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट का मैच होगा। जिसमें भारत की बड़ी कामयाबी से जीत के लिए हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्ला अलैहि की बारगाह में खास दुआ मांगी गई है।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 08, 2026 08:52:17
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद की पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। रूद्रपुर कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, चार तमंचे, जिंदा कारतूस, लूटी गई नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को पेट्रोल पंप कर्मचारी से करीब 08 हजार 440 रुपये की लूट की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना कबूल की है पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सभी अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 08, 2026 08:52:02
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के गांजा गली के सामने जीटी रोड किनारे सुबह सुबह एक मृत हिरन का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े हिरन को देखा तो उसके पेट फटे होने की बात सामने आई, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह जब लोग जीटी रोड से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक हिरन पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि हिरन का पेट फटा हुआ है और उसकी मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हिरन मैथन हिरन पार्क का हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पार्क से हिरनों को वहां से हटाया गया था। ऐसे में यह हिरन चिरकुंडा तक कैसे पहुंचा, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत चिरकुंडा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वन विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है ताकि पूरे मामले की सही जानकारी सामने आ सके।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 08, 2026 08:51:35
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बाबूलाल मरांडी का बयान कहा बंगाल में ममता बनर्जी तानाशाह हो गई है जिसके चलते राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तक का अपमान करने से पीछे नहीं हट रही है। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि ममता बनर्जी देश की जनता और राष्ट्रपति से माफी मांगे नहीं तो इस बार देश और राज्य की जनता एक आदिवासी महिला का अपमान करने को लेकर आनेवाले समय में उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू जी का बंगाल दौरा जहां उन्हें इंटरनेशन संथाली काउंसिल में भाग लेने पहुंची थी जहां न तो बंगाल की मुख्यमंत्री की उपस्थिति हुई और न मंत्री यहां तक कि डीएम को भी नहीं भेजा जाना एक आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान है। इस बात के लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए़। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी पूरी तरह से हताश हो चुकी है और वो जानती है कि वो अब दुबारा बंगाल में सत्ता में आनेवाली नहीं है और 2026 के चुनाव में उनकी पार्टी का सफाया पूरी तरह से तय माना जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वो बंगाल में SIR लागू होने देना नहीं चाह रही थी और उसमें अड़चन लाने के लिए चुनाव आयोग पर कैसे कैसे टिप्पणी की सब जानते है और वो यहीं नहीं रुकी बल्कि काला कोर्ट पहनकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई लेकिन SIR रुका नहीं और इसे राज्य में लागू करना पड़ा और अब बंगाल के साथ साथ झारखंड में भी SIR लागू हो रहा है। बाबूलाल मरांडी बोकारो निवास में मीडिया से बात करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने झारखंड सरकार पर भी जमकर बरसते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य मंत्री आए दिन बयान देते रहते है लेकिन झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है ये पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में देखने को मिला जहां नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों को उसका शव डब्बे में भरकर घर ले जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में ऐसी घटना सामने आई थी जहां मृत बच्चा को एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते झोला में भरकर ले जाना पड़ा था। उन्होंने झारखंड सरकार के इस 6 साल के कार्यकाल को नाकाम बताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 08, 2026 08:51:21
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ़ के द्वारा आज होटल मधुबन वेजिस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा के सम्मान को लेकर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य रूप से चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनावाला, सचिव प्रमोद कुमार, डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, विकास खेतान, ध्रुव संथालिया, डॉ. शालिनी खोवाला समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बाईट : सुदिव्य कुमार, मंत्री बाईट : प्रमिला मेहरा, मेयर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top