Back
बाबूलाल मरांडी: ममता बनर्जी तानाशाह, राजनैतिक प्रतिशोध और SIR से विपक्षी नाराज़गी
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 08, 2026 08:51:35
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में बाबूलाल मरांडी का बयान कहा बंगाल में ममता बनर्जी तानाशाह हो गई है जिसके चलते राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तक का अपमान करने से पीछे नहीं हट रही है। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि ममता बनर्जी देश की जनता और राष्ट्रपति से माफी मांगे नहीं तो इस बार देश और राज्य की जनता एक आदिवासी महिला का अपमान करने को लेकर आनेवाले समय में उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू जी का बंगाल दौरा जहां उन्हें इंटरनेशन संथाली काउंसिल में भाग लेने पहुंची थी जहां न तो बंगाल की मुख्यमंत्री की उपस्थिति हुई और न मंत्री यहां तक कि डीएम को भी नहीं भेजा जाना एक आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान है। इस बात के लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए़। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी पूरी तरह से हताश हो चुकी है और वो जानती है कि वो अब दुबारा बंगाल में सत्ता में आनेवाली नहीं है और 2026 के चुनाव में उनकी पार्टी का सफाया पूरी तरह से तय माना जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वो बंगाल में SIR लागू होने देना नहीं चाह रही थी और उसमें अड़चन लाने के लिए चुनाव आयोग पर कैसे कैसे टिप्पणी की सब जानते है और वो यहीं नहीं रुकी बल्कि काला कोर्ट पहनकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई लेकिन SIR रुका नहीं और इसे राज्य में लागू करना पड़ा और अब बंगाल के साथ साथ झारखंड में भी SIR लागू हो रहा है। बाबूलाल मरांडी बोकारो निवास में मीडिया से बात करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने झारखंड सरकार पर भी जमकर बरसते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य मंत्री आए दिन बयान देते रहते है लेकिन झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है ये पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में देखने को मिला जहां नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों को उसका शव डब्बे में भरकर घर ले जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में ऐसी घटना सामने आई थी जहां मृत बच्चा को एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते झोला में भरकर ले जाना पड़ा था। उन्होंने झारखंड सरकार के इस 6 साल के कार्यकाल को नाकाम बताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPoonam Purohit
FollowMar 08, 2026 10:17:540
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 08, 2026 10:17:190
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 08, 2026 10:17:010
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 08, 2026 10:16:490
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 08, 2026 10:16:200
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowMar 08, 2026 10:15:500
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 08, 2026 10:15:400
Report
ADAnup Das
FollowMar 08, 2026 10:15:14Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া উত্তরে আজ বিজেপির পরিবর্তন যাত্রা চলছে, নদিয়া উত্তর সাংগঠনিক জেলা পক্ষ থেকে, 8 এবং 9 তারিখ এই যাত্রা হবে। তেহট্টর করিমপুর নাজিরপুর হয়ে বেতাই,দেবনাথ পুরে পৌঁছায়。
0
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 08, 2026 10:08:260
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 08, 2026 10:07:580
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 08, 2026 10:07:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 08, 2026 10:07:390
Report