Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

कोचस नगर पंचायत चुनाव: शबनम परवीन ने 320 मतों से जीती मुख्य पार्षद की कुर्सी!

AMARJEET YADAV
Jul 01, 2025 05:02:18
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। जहां कोचस नगर पंचायत के चुनाव के बाद मतगणना हुआ एवं मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें मुख्य पार्षद के पद पर शबनम परवीन चुनी गई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 320 मतों से हराया है। दूसरे स्थान पर सिल्की कुमारी रही। वहीं उपमुख्य पार्षद के पद पर स्नेहा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 800 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दिया है। वही कोचस नगर पंचायत के 16 वार्डों में 14 वार्ड पार्षद नया चेहरा चुना गया है। मात्र दो पुराने वार्ड पार्षद ही अपनी सीट बचा पाए हैं। सासाराम के शेरशाह सूरी इंटरनेशनल विद्यालय परिसर में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement