icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
184102
Harpreet Singh SethiHarpreet Singh SethiFollow24 Aug 2024, 05:02 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारात के दौरान हर्ष फायरिंग: दूल्हे के भाई की लाइसेंसी बंदूक से दो घायल

Gazipur, Uttar Pradesh:बारात की खुशियां मातम में बदलीं, सेना के हवलदार की हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल, पुलिस ने बंदूक समेत दबोचा मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव में 12/13 नवंबर की मध्यरात्रि बारात में हुई फायरिंग की घटना दूल्हे के भाई मनोज, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं, पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग करने का आरोप बंदूक से निकले छर्रे लगने से 20 वर्षीय सौरभ की कमर और 18 वर्षीय टिंकू का हाथ हुआ जख्मी दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया, पुलिस के अनुसार दोनों की हालत सामान्य पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लाइसेंसी DBBL बंदूक कब्जे में ली, मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है गाजीपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने दो युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया! खुशियों के माहौल में चली बंदूक से निकले छर्रों ने दो युवकों को घायल कर दिया। मामला मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव का है, जहां 12/ 13 नवंबर की मध्यरात्रि बारात आई हुई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे का भाई मनोज, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात है, अपनी लाइसेंसी 12 बोर की DBBL बंदूक से कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग कर रहा था।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा मुठभड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और आभूषण बरामद

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों से हुई मुठभेड़, घरों में चोरी करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश साजिद उर्फ टिचकले पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा आरोपी रिजवान उर्फ काले कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, आरवी नॉर्थलैंड के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी की बाइक और सोने-चांदी के आभूषण बरामद, आरोपियों ने नया गांव बसंतपुर और सूरजपुर विहार कॉलोनी में बंद मकानों में चोरी की वारदात कबूली, दादरी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।
0
0
Report

इलाज की कमी से तीन साल की बच्ची की मौत, अस्पताल गेट पर ताला

Balrampur, Uttar Pradesh:इलाज के अभाव में तीन वर्षीय मासूम की मौत! सीएचसी के गेट पर लटका रहा ताला, डॉक्टर की तलाश में बिलखता रहा पिता हरैया सतघरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का वीडियो वायरल, 20 और 33 सेकंड के तीन वीडियो में महिला ने अस्पताल में किसी के मौजूद न होने का किया दावा बलरामपुर जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वायरल हुए दो वीडियो ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हरैया सतघरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित तौर पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति के बीच तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल की बदहाली से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें महिला अस्पताल में किसी के मौजूद नहीं होने की बात कहती सुनाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:10 बजे नेवलगंज निवासी अनुराग मिश्रा अपनी तीन वर्षीय बेटी की तबीयत बिगड़ने पर बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लटका था और मौके पर कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बेटी की बिगड़ती हालत देखकर पिता डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाने के लिए काफी देर तक गुहार लगाते रहे। वह रोते-बिलखते अपनी बच्ची को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन तत्काल उपचार नहीं मिल सका। इसी दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना से जुड़े वायरल वीडियो में अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति का दावा किया जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा अधीक्षक सुजीत पांडे का कहना है स्टाफ कमी के चलते वहां पर इमरजेंसी सुविधा नहीं चलती है. जानकारी मिलने के बाद मैंने डॉक्टर को भेजा था लेकिन वहां पर कोई मौजूद नहीं था.
0
0
Report
Advertisement

झज्जर: नोटरी प्रवीण कादयान रिश्वत मामले में गिरफ्तार

Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग खेवट पढ़वाने के नाम पर ₹20 हजार रिश्वत लेते नोटरी प्रवीण कादयान गिरफ्तार। शिकायतकर्ता मनीष ने विजिलेंस को दी थी शिकायत, तहसीलदार रीडर से सेटिंग के आरोप। विजिलेंस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात। शिकायतकर्ता मनीष पुत्र कपूर, निवासी गांव छोछी, बेरी ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। आरोप है कि मनीष के दो भाइयों की खेवट पढ़वाने के नाम पर ₹20 हजार रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण कादयान को रिश्वत लेते पकड़ा। खेवट पढ़वाने के मामले में तहसीलदार के रीडर से सेटिंग होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद झज्जर स्थित विजिलेंस कार्यालय के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया। मामले की कार्रवाई के दौरान कुछ वकीलों के विजिलेंस कार्यालय पहुंचने की सूचना भी सामने आई है। विजिलेंस टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

यमुनानगर: छठ पूजा के लिए प्रशासन एक्शन मोड, CM के आगमन की तैयारी तेज

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट. लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर यमुनानगर में तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। इस बार छठ पर्व को लेकर प्रशासन पहले के मुकाबले ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। इसकी खास वजह है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का छठ पूजा के अवसर पर यमुनानगर पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों ने कमर कस ली है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यमुनानगर की तस्वीरें, जहां छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। नगर निगम की टीमें घाटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, लाइटिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। अलग-अलग विभागों के अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। कुल मिलाकर इस बार छठ महापर्व को लेकर यमुनानगर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। लेकिन असली परीक्षा छठ पूजा के दिन होगी, जब हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचेंगे। ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन अपनी तैयारियों को कितनी अच्छी तरह धरातल पर उतार पाता है।
0
0
Report

बालेसर तिंवरी रोड पर कारों की भिडंत, चार घायल, जोधपुर रेफर

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर तिंवरी रोड़ पर बालेसर दुर्गावंता गांव की सरहद में दो कारों की आमने सामने की टक्कर में दोनो कारों में सवार चार जन घायल हो गये हैं। निजी वाहन की सहायता से बालेसर सीएचसी लाये गये, जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्ब्यूलेंस 108 की सहायता से जोधपुर रैफर किया गया। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे बालेसर से बिराई गांव की तरफ जा रही एक कार सामने से आ रही दूसरी कार के साथ आमने सामने की टक्कर हुई। बेलवा की तरफ से आ रही कार में सवार बालेसर निवासी जगदीशप्रसाद सिंह लखानी पुत्र शंकरराम लखानी उम्र 45 साल घायल हो गये, वह अकेले थे। बालेसर से तिंवरी की तरफ जा रही कार में सवार पूर्व सरपंच भवंरदान चारण, उपसरपंच मनोहरसिंह भाटी निवासी खुडियाला उम्र 48 साल, और बिराई निवासी शेषदान चारण उम्र 50 साल चारों घायल। वहां से गुजर रहे वाहन चालक चारों घायलों को लेकर बालेसर सीएचसी आये जहाँ पर डा. नकताराम कुमावत, नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चारों घायलों को एम्ब्यूलेंस 108 की सहायता से जोधपुर रैफर किया। वही हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बालेसर थाना से हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश डूडी सीएचसी पहुंचे घायलांना जोधपुर भिजवाये इसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो वाहनों को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया।
0
0
Report
Advertisement

पत्थर मंडी में चाकूबाजी के बाद नांता थाने के बाहर प्रदर्शन

Kota, Rajasthan:पत्थर मंडी में चाकूबाजी के बाद थाने के बाहर हंगामा प्रदर्शन, लोगों ने लगाया असामाजिक तत्वों पर परेशान करने का आरोप, नान्ता CI ने घटना को बताया द्विपक्षीय झगड़ा, चाकूबाजी की घटना को नकारा, चाकूबाजी की वारदात के बाद नांता थाने के बाहर हंगामा हो गया, लोग थाने के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। क्षेत्र की पत्थर मंडी में चाकूबाजी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोग थाने के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप है कि मंडी क्षेत्र में असामाजिक तत्व आए दिन लोगों को परेशान करते हैं। कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी घनश्याम के हाथ और पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। लोगों ने एक नाबालिग सहित अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

बूंदी में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन मुस्तैद, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण बूंदी, 13 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निर्वाचन पर्यवेक्षक भावना शर्मा ने गुमानपुरा और गाडेगाल के मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, पेयजल और रोशनी सहित सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने एसपी अवनीश कुमार शर्मा के साथ हिंडोली, दबलाना और नैनवां क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान दलों से चर्चा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。
0
0
Report
Advertisement

बड़की कुल्हड़िया मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर होने के बाद बनारस ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव व्यो - बड़की कुल्हड़िया मोड़ के समीप मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़की कुल्हड़िया निवासी रामनिवास राम के पुत्र शिशु कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है और घर में कोहराम मचा हुआ है। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में परिजनों द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, शिशु कुमार बड़की कुल्हड़िया वाले मार्ग से होकर जा रहे थे। इसी दौरान बड़की कुल्हड़िया मुख्य सड़क के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के समय परिजन या आसपास के लोग धक्का मारने वाले वाहन को देख नहीं सके और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजन घायल अवस्था में शिशु कुमार को तत्काल इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर बनारस ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। बनारस ट्रॉमा सेंटर में मौत होने के बाद परिजन शव को वापस अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनिया लेकर लौटे हैं। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी घटना की जानकारी साझा की। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गई है। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
0
0
Report

बाराबंकी में ट्रेन की चपेट आकर महिला और तीन बच्चियां मौत, परिवार में कोहराम

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां और तीन मासूम बेटियों की मौत, परिवार में मचा کوहराम --पिता के साथ बाजार गई थी 12 वर्षीय बेटी, घर पर मां और तीन बच्चियों की मौत से मची चीख-पुकार; हादसे की वजह स्पष्ट नहीं बाराबंकी शहर में आज देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल महिला और बच्चियों के ट्रेन की चपेट में आने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतकों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी किरण देवी पाल (39), उनकी जुड़वा बेटियों कनिष्का और अनुष्का (7) तथा छोटी बेटी काव्या (5) के रूप में हुई है। किरण के पति राम तेजपाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह मूल रूप से बहराइच जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में परिवार के साथ बाराबंकी में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया अपने पिता राम तेजपाल के साथ बाजार गई हुई थी। इसी दौरान किरण देवी अपनी तीनों बेटियों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। जब परिवार को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। एक साथ पत्नी और तीन बेटियों को खोने से राम तेजपाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। महिला अपनी तीनों बेटियों के साथ रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और हादसा किन हालात में हुआ, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी。 बाइट-मृतका की बड़ी बेटी。
0
0
Report

ग्वालियर पशु मेले में घोड़ा दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, LIVE वीडियो सामने

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पशु मेले के दौरान दर्दनाक हादसा, घोड़ी की मौत का LIVE VIDEO आया सामने। ग्वालियर के पशु मेले में घोड़ा दौड़ के दौरान एक घोड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल थी, तभी दौड़ते-दौड़ते अचानक उसकी मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है。 दरअसल, ब्लॉक में आयोजित पशुपालक सम्मेलन के दौरान बैलगाड़ी और घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद पशुपालकों और मेले में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top