Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ratlam457001

रतलाम में करनी सेना का प्रदर्शन: फोरलेन जाम, यातायात ठप!

CSChandrashekhar Solanki
Jul 13, 2025 12:31:26
Ratlam, Madhya Pradesh
CHANDRASHEKHAR SOLANKI/ratlam रतलाम के सेजवता के पास फोरलेन पर रविवार को करनी सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर फोरलेन को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन हरदा में करनी सेना प्रमुख जीवन सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया था। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और सड़क से हटाया। इस दौरान हलका हंगामा भी हुआ। करनी सेना कार्यकर्ताओं का कहना था कि जीवन सिंह की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण है और जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के चलते फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को सामान्य करने में जुटे रहे। रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top