284002
झांसीः अनियंत्रित कार ने तीन बाइक में मारी टक्कर, हादसे में 4 लोग घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:रक्सा थाना क्षेत्र पुनावली रोड पर कोटखेरा के पास एक चलती कार का टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर रास्ते में जा रही तीन बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में जुआ खेलने से मना किया तो घर में घुसकर मारपीट का आरोप ,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन में जुआ खेलने से मना किया तो घर में घुसकर मारपीट का आरोप जालौन छिरिया सलेमपुर गांव में घर के बाहर जुआ खेलने से मना करने पर विवाद हो गया आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की मामला कोतवाली जालौन क्षेत्र का है0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल रसोई में गंदगी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - जी मीडिया की खबर का जोरदार असर, छात्रों के खाने में कीड़े निकालने की खबर जी मीडिया द्वारा प्रमुखता से दिखाने पर हुई कार्रवाई, जी मीडिया की खबर के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले हॉस्टल में हुई कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने हॉस्टल की किचन में की छापेमारी, किचन में जगह-जगह पर मिली गंदगी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने हॉस्टल के किचन में सुधार न होने तक फूड रजिस्ट्रेशन किया रद्द, सुधार न होने तक किचन के संचालक पर भी लगाई रोक, सोया चाप का भी लिया गया नमूना,नॉलेज पार्क वन के नालंदा लिविंग हॉस्टल का मामला。0
0
Report
लैब्राडोर ने तेंदुए को भगाकर दिया चौंकाने वाला जवाब; CCTV वीडियो सामने
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी- तेंदुए के सामने डट गया लैब्राडोर, भौंककर खदेड़ा, उल्टे पांव लौटा शिकारी निघासन वन रेंज के मंझरा पूरब में एक तेंदुआ घर के आंगन में घुस आया, इस दौरान घर में मौजूद लैब्राडोर कुत्ता तेंदुए के सामने डट गया और जोर-जोर से भौंककर उसका मुकाबला किया, कुत्ते के तेवर देखकर तेंदुआ उल्टे पांव लौटने को मजबूर हो गया, घटना का सीसीटीवी लाइव वीडियो सामने आया है。0
0
Report
Advertisement
मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित 82 भवन मालिकों को 14.82 करोड़ मुआवजा मंजूर
Ujjain, Madhya Pradesh:मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित 82 भवन मालिकों को मिलेगा 14.82 करोड़ का मुआवजा नगर निगम के विशेष सम्मेलन में 16 मुआवजा प्रकरणों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का किया जा रहा चौड़ीकरण उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इस काम में जिन भवन मालिकों की संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं, उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को नगर निगम के विशेष सम्मेलन में 82 भवन मालिकों को कुल 14 करोड़ 82 लाख 3 हजार 920 रुपये मुआवजा देने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में छत्रपति शिवाजी भवन स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महापौर मुकेश टटवाल, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, प्रभारी निगम आयुक्त डॉ. नेहा जैन सहित पार्षद मौजूद रहे। सम्मेलन में मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित भवन मालिकों के 16 मुआवजा प्रकरण रखे गए थे। इन सभी पर चर्चा के बाद सदन ने एकमत से मंजूरी दे दी। इससे प्रभावित भवन मालिकों को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हुआ है। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसमें पहले स्वीकृत 30 करोड़ रुपये के ऋण को संशोधित कर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों से 15 करोड़ रुपये का ऋण लेने की मंजूरी दी गई। इस संबंध में 3 जुलाई 2026 को जारी एमआईसी का प्रस्ताव भी निरस्त किया गया। सम्मेलन की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई। इसके बाद दिवंगत जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के परिजनों को श्रद्धांजलि दी गई। निर्धारित विषयों पर चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही 3 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।0
0
Report
गोरखपुर में भाजपा नेता और नायब तहसीलदार के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोला तहसील में भाजपा नेता और नायब तहसीलदार के बीच नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत से जुड़ा है। भाजपा नेता कब्जा रुकवाने की मांग कर रहे हैं, जबकि नायब तहसीलदार उन्हें एसडीएम और पुलिस के पास जाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस भी होती दिखाई दे रही है। हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल गोला नगर पंचायत के बेवरी निवासी और भाजपा नेता राजकपूर सिंह ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बेवरी गांव में आराजी संख्या 564 स्थित चकमार्ग पर कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे सार्वजनिक रास्ता प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चकमार्ग की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने और कब्जा करने वालों को बेदखल करने की मांग की है। इस शिकायत से संबंधित वायरल वीडियो में भाजपा नेता तहसील में तैनात नायब तहसीलदार से कब्जा रुकवाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। वहीं नायब तहसीदार उन्हें इस मामले में एसडीएम और पुलिस से संपर्क करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो जाती है。 फिलहाल चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत और तहसील में हुई नोकझोंक का वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。0
0
Report
PNB घोटाले में ACB ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करोड़ों रुपए के घोटाले मामले में बैंक पीएनबी के मुख्य प्रबंधक सर्कल मैनेजर अजय कुमार पांडे की शिकायत पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) गाजियाबाद ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बैंक की महिला कर्मचारी दीपांशी समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी और बैंक खातों से अवैध तरीके से रकम निकालने का आरोप है। बैंक सर्किल मैनेजर की शिकायत के मुताबिक, पिछले करीब तीन साल से ग्राहकों के बचत खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में हेराफेरी कर रकम निकाली जा रही थी। आरोप है कि दीपांशी ने दूसरे बैंक अधिकारियों की CBS यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ग्राहकों की जानकारी और अनुमति के बिना पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद कई खातों के जरिए रकम अशुतोष पाठक और अन्य आरोपियों तक पहुंचाई गई। जांच में एफडी में भी गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि एफडी में फर्जी तरीके से जॉइंट होल्डर जोड़कर समय से पहले रकम निकाली गई। ग्राहकों के मोबाइल पर आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट बंद करने और लेनदेन के वाउचर नष्ट करने का भी आरोप है। बैंक ने दीपांशी, अशुतोष पाठक, प्रदीप कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है।बैंक कर्मियों ने अभी तक जो जांच की है इसमें उन्हें 10.24 करोड़ की गड़बड़ी का जिक्र किया है। सीबीआई ने BNS, आईटी एक्ट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच डिप्टी एसपी डॉ. जाहिर अख्तर को सौंपी गई है। वही, बीटा 2 थाने में भी लोग लगातार शिकायत लेकर आ रहे हैं,आज 6 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। अब तक कुल 36 लोग अपनी एफडी टूटने और खाते से पैसे ट्रांसफर होने को लेकर मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं। 36 खाता धारकों की शिकायत में करीब 20 करोड़ के गबन की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आरके सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा, भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
Patna, Bihar:आरके सिन्हा का पार्थिव शरीर पहुंच पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि0
0
Report
रायला ओवरब्रिज पर टेलर से भिड़ंत: 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Ajmer Bhilwara National Highway-48 par Rayla Overbridge par tailer ki takkar se 25 varshiya bike swaar ki dardnaak maut ho gayi. Takkar itna bhyankar thi ki bike buri tarah kshit ho gayi aur yuvak sadak par gir gaya. Hadse ke baad jagah par logon ki bheed jama ho gayi. Highway ambulance ki madad se yuvak Rayla CHC pahunchaya gaya, jahan doctors ne use mrit ghoshit kar diya. Mritak Omaram putra Panchram, niwasi Moriyana, Degana (Nagaur) bataye ja rahe hain. Pulis ne shav moorchari mein rakh kar parivaar ko suchna di hai. Parivaar ke aane par postmortem hoga. Tailer chalak ke khilaf mamla darj karke pulis ne jaanch shuru kar di hai.0
0
Report
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिहार के चंपारण में बारिश और ठंड बढ़ी
Bagaha, Bihar:चक्रवाती तूफान अर्नब का असर बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिला में दिख रहा है, जहां कल से लगातार बारिश और हल्की हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर फसलों और आम जन जीवन पर पड़ा है। वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा और रामनगर इलाके में बारिश के कारण धान की तैयार फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। ठंडी हवाओं और बारिश से सर्दी का एहसास हो रहा है। सड़कों और बाजारों में असर देखा गया है; घरों से बाहर जाने वाले लोग छाता और गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। धान की कटाई के समय बारिश और तूफानी हवाओं से भारी क्षति हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। अचानक बदले मौसम ने लोगों के बीच ठंड जैसी हालत बना दी है। रामनगर में कई जगह मुख्य सड़कों पर जलजमाव बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
गंगा जल संधि के तहत बिहार को पानी का अधिकार तय: सीएम चौधरी
Patna, Bihar:पटना में गंगा जल संधि को लेकर राष्ट्रीय स्तर के संगोष्ठी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के हितों का ख्याल रखते हुए पेयजल, सिंचाई एवं उद्योगों के लिए पर्याप्त पानी के उपयोग का अधिकार मिलने की बात कही। बिहार की नदियों, जल संसाधन और आबादी को राज्य की कमजोरी नहीं, बल्कि समृद्धि की ताकत बताया गया। संगोष्ठी में Son नदी जल विवाद के केंद्रीय गृह मंत्री के सहयोग से समाधान होने, बिहार को तीन-चौथाई जल प्राप्त होने और गाद प्रबंधन की नीति के बारे में भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार को उसका हक मिलना चाहिए और जल प्रबंधन के लिए सामाजिक अभियान की जरूरत पर बल दिया। संगोष्ठी के बयानों के अनुसार बिहार को पीने के पानी, कृषि सिंचाई और उद्योगों के लिए जल आवश्यक है, तथा गंगा-फरक्का समझौते के मुद्दों में बिहार के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे। गंगा की गाद के निष्कासन और उपयोग को वैज्ञानिक तरीके से करने, आम उपयोग और सड़क-निर्माण में गाद-युक्त मिट्टी के उपयोग के लिए नीति निर्माण की दिशा निर्धारित की गई। विशेषज्ञों द्वारा गंगा का हवाई सर्वेक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन कराने और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी बात हुई। राज्य सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने सहित जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से कृषि, उद्योग और आधारभूत संरचना को उन्नत करना है।0
0
Report
धौलपुर में पंचायत चुनावों के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। ग्रामीण मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए पुलिस ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व एडीएफ बाड़ी के एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में यह मार्च निकाला गया। वृत्ताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता, खेडा, सरानी, विश्नोदा और भैसेना में पुलिस फोर्स ने प्रमुख मार्गों, आबादी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल marcher किया। फ्लैग मार्च में थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव व थानाधिकारी सदर अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों से संवाद कर स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाह, दबाव, धमकी या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त, फ्लैग मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा0
0
Report
कंचनपुर के पोखर में डूबने से टेंपो चालक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Dholpur, Rajasthan:कंचनपुर के लुधपुरा गांव में पोखर में डूबने से टेम्पो चालक की मौत ग्रामीणों ने रस्सियों से खींचकर टेम्पो निकाला बाहर,पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर प्रदर्शन ग्रामीणों का आरोप,कई बार हुए पोखर को सही करने के ठेके,नहीं हुआ काम बाड़ी उपखंड की कंचनपुर थाना क्षेत्र के लुधपुरा,अलीगढ़ गांव में हादसा हो गया। टेंपो में सामान लेकर गांव जा रहा टेंपो चालक सड़क किनारे बनी पोखर में टेम्पो सहित जा घुसा और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की बाद ग्रामीणों ने जैसे-तैसे रस्सियों से बांधकर टेम्पो को किनारे खींचा और चालक को बाहर निकाला,अचेत हुए चालक को ग्रामीण अस्पताल लेकर आये लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में कंचनपुर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी रखवाया और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। अलीगढ़ पंचायत के लुधपुरा गांव निवासी जीतू लोधा ने बताया कि गांव के का 32 वर्षीय युवक भीकम पुत्र किशन लाल लोधा टेंपो चलाने का काम करता था। भीकम सीमेंट की टीन और कुछ अन्य सामान लेकर बाड़ी से गांव जा रहा था। इसी दौरान अचानक से टेंपो सड़क किनारे बनी पोखर में जा गिरा। पानी गहरा होने से वह डूब गया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो गई। जैसे-तैसे ग्रामीण युवाओं ने रस्सियों से बांधकर टेंपो को पोखर के किनारे किया और भीकम को बाहर निकला। तुरंत बाड़ी अस्पताल लेकर गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। जीतू लोधा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पोखर सड़क किनारे पुरानी पोखर है। जिसमें गंदा पानी भरा हुआ है। इस पोखर को सही करने के लिए ग्राम पंचायत में कई बार ठेके हुए है लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया ऐसे में यह पोखर लगातार बढ़ती जा रही है और अब इसमें सड़क धसने लगी है। जिससे यह हादसा हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। घटना में मृतक भीकम के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। जिनमे चार और तीन वर्ष के दो लड़के और एक वर्ष की एक लड़की है। जिनसे अब पिता का साया उठ गया है। कंचनपुर थाने के एएसआई फ़तेह सिंह ने बताया कि लुधपुरा गांव में पानी में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई ह पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन :- पुलिस द्वारा जब मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया और ग्रामीण शव को लेकर गांव रवाना हो गए तो कुछ युवाओ ने सड़क पर आड़ी तिरछी बाइक लगाकर बसेड़ी-धौलपुर रोड पर जाम लगा दिया जिसकी सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रेम कुमार शर्मा,ट्रेफिक इंचार्ज जितेंद्र कुमार और पुलिस जाब्ता मोके पर पहुंचा और विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओ से समझाइश की। मृतक के भतीजे गौरव लोधा ने आरोप लगाया की ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही से यह मौत हुई है। पोखर का कई बार ठेका हो गया। लेकिन किसी ने कोई काम नहीं कराया। जिसके चलते यह पोखर लकगतार बढ़ती जा रही है जिसमे अब सड़क धंस रही है। जिससे हादसा हुआ है। एसएचओ प्रेम कुमार की समझाइश पर सभी युवा सड़क से उठ गए और गांव रवाना हो गए है। करीब 15 मिनिट चले इस घटनाक्रम से यातायात प्रभावित हुआ। byte 1 प्रेम कुमार शर्मा थाना प्रभारी बाड़ी कोतवाली0
0
Report
Advertisement
बस्सी जयपुर में 1.66 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र ग्रिड से जुड़ा; राजस्थान में हरित ऊर्जा
Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर बस्सी भूडला में 1.66 मेगा वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र ग्रिड से जुड़ा। पीएम-कुसुम योजना के तहत जयपुर डिस्कॉम ने उपलब्धि हासिल की। सौर ऊर्जा उत्पादक गिर्राज प्रसाद गुर्जर इसका संयंत्र है। एमडी आर्ती डोगरा के नेतृत्व में ग्रिड कनेक्टिविटी प्रक्रिया पूरी हुई। अधीक्षण अभियंता एम.एल. मीना, अधिशासी अभियंता आर.के. पालीवाल, कृष्ण अग्रवाल और सहायक अभियंता दीपक मिश्रा का योगदान रहा। हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।0
0
Report
भावी पंचायत में बैलेट पेपर हेराफेरी शक, पुनः मतदान की संभावना तेज
Jodhpur, Rajasthan:भावी पंचायत में 100 से अधिक बैलेट पेपर पर पहले से लगी मिली मुहर, मतदान रोका, दुबारा मतदान की हो सकती है घोषणा जोधपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सरपंच पद के मतदान के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब मतदान केंद्र पर 100 से अधिक बैलेट पेपर एक प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने पहले से मुहर लगे हुए मिलने की शिकायत सामने आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया और करीब डेढ़ घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। इसके बाद सरपंच पद का मतदान रोक दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सेक्टर अधिकारी और मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों से भी तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आलोक रंजन ने बताया कि इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग से भी दिशा-निर्देश मांगे जा रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भावी पंचायत में मतदान दोबारा करवाया जाना तय है, लेकिन इसकी तारीख और प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक घोषणा रिपोर्ट के परीक्षण के बाद ही होगी। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता से इनकार किया है। इसके अलावा छुट पुट घटनाओं को छोडकर शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ।0
0
Report
राजस्थान कांग्रेस ने रामलीला मैदान रैली के लिए तैयारी तेज, 1 लाख पहुँच
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' रैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में देशभर से 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान से 1''लाख से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के साथ अल्पसंख्यक विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी और पूरा देश इसका गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विभिन्न अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों तक सभी प्रयास कर रहे हैं। चोपदार ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश के सभी 50 जिलों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों को सूचना दे दी गई है।कार्यकर्ताओं से टेलीफोनिक संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली पहुंचने के लिए बसों और अन्य वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है। एमडी चोपदार ने दावा किया कि अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान से सबसे अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि रैली में राजस्थान की भागीदारी विशेष रूप से दिखाई दे और अल्पसंख्यक विभाग पूरे देश में अपनी संगठनात्मक सक्रियता प्रदर्शित करे。0
0
Report
Advertisement
