icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804408
MKMukesh Kumar10 Sept 2025, 10:46 am

जहानाबाद NDA सम्मेलन: भारी बारिश के बीच जबरदस्त भीड़, विपक्ष पर सीधी चोट

Jehanabad, Bihar:MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 10-09-2025 SLUG - NDA_SAMMELAN A.INTRO - जहानाबाद में सदर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सम्मेलन स्थल पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी,जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब,किसान,महिला और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुँच रहा है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया। भाजपा और जदयू के वक्ताओं ने कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार के विकास के लिए समर्पित है। एनडीए नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल वादे किए, जबकि एनडीए सरकार ने धरातल पर काम करके जनता का विश्वास जीता है। सम्मेलन में नेताओं ने आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से एनडीए सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। स्थानीय स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। वही मीडिया से बात करते हुए एससी/एसटी मंत्री जनक राम ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जो जंगल राज और चारा घोटाले का पुत्र कहा जाता है तेजस्वी यादव और नेशनल हेराल्ड के चार्जसीट सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी बिहार और देश को इन लोगो ने लूटने का काम किया है। और आज फिर एक बार संविधान की कॉपी दिखाकर गरीबो,दलितों शोषितों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन बिहार की जनता सजग एवं समझदार है। आगे उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एनडीए के नेतृत्व में पूरा कार्यकर्ता एक जुट है। 2025 में 225 और एनडीए नेता नीतीश निश्चित है। मंत्री जनक राम यही नही रुके उन्होंने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बहुत लोगो का दुकान का शटर बंद हो जाएगा। उन्हें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ी बड़ी पार्टियां दिल्ली में विरोधी दल के नेता और बिहार में तेजस्व यादव तगमा लेकर घूम रहे है। लेकिन जनता इन्हें विरोधी दल का भी तगमा नही देगी और सब का लुटिया डूबने जाएगी। सिर्फ और सिर्फ एनडीए ही दिखेगी। वही नेपाल में हुए बबाल के सवाल पर मंत्री जनक राम ने साफ तौर पर कहा कि हमारे पड़ोसी देश में जो हिंसा हो रही है उससे भारत को कोई तरह की क्षति नहीं है। भारत एक मजबूत देश है और भारत सुरक्षा के लेकर काफी सतर्क है हमारे देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं नेपाल देश का यह मामला आपसी है इससे भारत को कोई लेना-देना नहीं है हमारे जितने भी सीमा पर तैनात जवान है वह मिनट मिनट का सुरक्षा को लेकर जानकारी ले रहे हैं Byte - उमेश कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जनक राम,मंत्री,बिहार सरकार
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरकटियागंज राजकीय स्कूल विवाद: 11 शिक्षकों समेत 4 कर्मियों का तबादला, हंगामे के बाद कार्रवाई

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंदी में हुए विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के सभी ग्यारह शिक्षकों सहित चार शिक्षा सेवकों का स्कूल से तबादला कर दिया है। शिवगंज के वार्ड नंबर आठ के इस स्कूल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया था जब छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा। छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक बैड टच करते थे, वे छात्रों को अपने पास बुलाकर बैड टच करते थे, प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ ले जाते थे। इससे पहले भी एक बार विवाद हुआ था, लेकिन आरोपी शिक्षक का हरकत नहीं बदला। फिर वह बैड टच करने लगा जिससे आज स्कूल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों में एमडीएम भोजन को लेकर भी बवाल रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षकों का स्कूल से तबादला कर दिया गया। इस घटना ने शिक्षक की मर्यादा को तार तार कर दिया है लेकिन शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई से माहौल शांत हुआ।
0
0
Report

चंदौली में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, हिरासत पर आक्रोश

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... - चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश - मुगलसराय में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी - चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल - दिल्ली में 300 से अधिक विपक्षी सांसदों के मार्च का कांग्रेस ने किया दावा - चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका - राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए, बाद में रिहा - कांग्रेस की चेतावनी—मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लुधियाना: मेयर निवास के बाहर भाजपा ने 1208 आउटसोर्स कर्मचारियों रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

Ludhiana, Punjab:लुधियाना की मेयर हाउस के बाहर ठेका और वित्त कमेटी की चल रही मीटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी की काउंसलिंग धरना लगाकर मांग की 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती को बिना-जाँच के रेगुलर न किया जाए प्रदर्शन करने वालों ने की मांग सीनियर डिप्टी मेयर और एफ एंड सीसी के कमेटी मेंबर ने कहा कि जल्द होगा इसका हल जो भी मांगे हैं उनको किया जाएगा पूरा भाजपा पार्षदों ने मेयर के निवास के बाहर किया धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग* लुधियाना भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने आज लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने मांग की कि नगर निगम में आउटसोर्स आधार पर रखे गए 1208 सफाई कर्मचारियों को बिना पूरी जांच-पड़ताल के रेगुलर न किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि नगर निगम द्वारा 1208 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये कर्मचारी वास्तव में कहां और किन-किन वार्डों में सफाई का काम कर रहे हैं, इसकी स्पष्ट और पूरी जानकारी नगर निगम के पास भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी 1208 कर्मचारियों का पूरा विवरण, वार्डवार तैनाती, ड्यूटी स्थल और उपस्थिति का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। सुनील मौदगिल ने कहा कि यह और भी गंभीर विषय है कि सत्ताधारी दल के पार्षदों तक को यह जानकारी नहीं है कि उनके वार्डों में कितने आउटसोर्स सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। यदि नगर निगम में 1208 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, तो शहर की सफाई व्यवस्था में इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, तैनाती और उनके कामकाज की जांच किए बिना उन्हें रेगुलर करना पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अपारदर्शिता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जब तक नगर निगम 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं करता और उनकी भर्ती एवं तैनाती की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बाहर आए सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि कमेटी में बात की गई है जो भी समस्या है उसका हल किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट जल्द सबको मोहल्ला कर दी जाएगी इस मौके एफ एंडसीसी के मेंबर गौरव पट्टी ने कहा कि किसी भी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है उनकी मांगे जय है जिनको जल्द पूरा किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट भी इनको प्रोवाइड करवाई जाएगी इसके लिए उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को भी बोला है english translation omitted for brevity
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top