Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jashpur496331

जशपुर पुलिस ने गौवंश हत्या मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

SPShiv Pratap Singh Rajput
Jul 13, 2025 12:31:40
Kere, Chhattisgarh
एंकर - जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सराई टोली, मुंडा टोली में गौवंश की हत्या और मांस खाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल जशपुर पुलिस को 12 जुलाई 2025 को सूचना मिली कि मुंडा टोली में मनोज तिर्की नामक युवक ने गौवंश की हत्या कर मांस पकाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोज तिर्की के घर पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम कच्चा और 100 ग्राम पका हुआ गौमांस बरामद किया गया। पशु चिकित्सक की जांच में मांस गौवंश का होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने मनोज तिर्की और उसकी पत्नी श्यामपति तिर्की को हिरासत में लिया। पूछताछ में मनोज ने बताया कि 11 जुलाई को उसने और सात अन्य लोगों ने मिलकर गेरसा केरेडांड से गौवंश खरीदा और उसकी हत्या कर मांस बांटा। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों, अलबिनुस तिर्की और अशोक केरकेट्टा को भी गिरफ्तार किया है। बाकी चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस बड़ी सरगर्मी से कर रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top