Back
जयपुर: नकली सोना बेचकर 23 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार
VPVinay Pant
Sept 22, 2025 13:22:18
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
एंकर– श्याम नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोना बेचकर 23.66 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक महिला व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। कर्जा होने पर महिला व्यवसायी ने उधारी चुकाने के लिए ठगी का प्लान बनाया। व्यवसाय में घाटा होने पर मजबूरी बताकर नकली सोने को असली बता बेच आरोपी महिला कर चुकी लाखों की ठगी। पुलिस गिरफ्तार महिला व्यवसायी से पूछताछ कर रही है।
वीओ 1– श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि नकली सोना बेचकर 23.66 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में आरोपी महिला दीप्ति जैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला टोंक रोड पर वुमेंस हब के नाम से बुटीक का व्यवसाय करती है। व्यवसाय में काफी घाटा हो जाने और कर्जा होने पर उसने अपने ही परिचित सुनील जैन को ठगने का प्लान बनाया। अपनी मजबूरी बता आरोपी महिला ने 270 ग्राम सोने की 22 चेन खुद की खरीद शुदा बता सुनील को बेचने की बात की। सुनील को असली की जगह नकली सोने की चेन बेचकर 22.66 लाख रुपए ऐंठ आरोपी महिला फरार हो गई। सुनील को जो नकली सोने की चेन आरोपी महिला द्वारा दी गई उस पर बाकायदा 22 कैरेट का हॉलमार्क भी लगा हुआ था। आरोपी महिला ने सोने की चेन बेचने के अलावा अन्य तरह से भी सुनील को बातों में उलझा कर उससे कुल 40 लाख रुपए हड़प लिए।
बाइट– दलबीर सिंह फौजदार, थानाधिकारी– श्याम नगर
वीओ 2– पीड़ित सुनील जैन ने आरोपी महिला द्वारा दी गई सोने की 22 चेन जब सुनार से चेक करवाई तो उनके नकली होने का पता चला। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने थाने में मामल दर्ज करवाया। वहीं ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपने घर से भी फरार हो गई। जिस पर महिला के परिवार के सदस्यों ने बाजाज नगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। वहीं दूसरी ओर आरोपी महिला के खिलाफ श्याम नगर थाने में ठगी का मामला भी दर्ज हो गया। जिसपर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला बुटीक चलाने के दौरान कई व्यवसाई व बड़े लोगों के संपर्क में आई और उन्हीं को ठगने का प्लान बनाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला दीप्ति जैन के खिलाफ माणक चौक, आदर्श नगर और मालवीय नगर में भी इसी प्रकार से लोगों के साथ ठगी करने के मामले दर्ज हैं। आरोपी महिला कई व्यवसाईयों को अपनी बातों में उलझा सोने के आभूषण बेचने का झांसा दे उनसे आभूषण लेकर भी ठगी कर चुकी है।
बाइट–दलबीर सिंह फौजदार, थानाधिकारी– श्याम नगर
फाइनल वीओ– पुलिस गिरफ्त में आई आरोपी महिला से पूछताछ में जुटी है और पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी महिला और किन-किन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बन चुकी है या बनाने वाली थी इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की रिपोर्ट।
नोट– खबर के साथ फोटो और वीडियो अटैच करके भेजे गए हैं।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
नर्मदापुरम शहर के सेठानी घाट पर चल रही श्री रामलीला महोत्सव में आज भगवान श्री राम की बारात निकल गई श

2
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 22, 2025 16:31:150
Report
ASArvind Singh
FollowSept 22, 2025 16:30:340
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 22, 2025 16:30:230
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 22, 2025 16:30:130
Report
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर - तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई गाड़ियों को कुचला ,लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान । कार के चपेट में आकर एक दंपति हुये घायल । पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विदुआ कालौनी की घटना ।
5
Report
4
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 22, 2025 16:02:250
Report
KSKamal Solanki
FollowSept 22, 2025 16:02:170
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 22, 2025 16:01:400
Report
AMAbhishek Mathur
FollowSept 22, 2025 16:01:310
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowSept 22, 2025 16:01:210
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 22, 2025 16:01:020
Report
SASAYED AMIR
FollowSept 22, 2025 16:00:510
Report