Back
गोरखपुर में भीड़ ने युवक पीटा, मौत के बाद थाने पर भारी हंगामा
NTNagendra Tripathi
Sept 22, 2025 16:01:40
Gorakhpur, Uttar Pradesh
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी
लोकेशन: गोरखपुर
Date: 22-09-2025
स्लग: ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक को पीटा, मौत के बाद थाने पर बवाल, “भीड़ का कहर या हादसे की कहानी? गोरखपुर का सच बताएगा कौन?”
एंकर: गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद गुस्साए लोग थाने के बाहर जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है… लेकिन गांव में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के कठउर गांव में रविवार को एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।
शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर निवासी सुनील चौहान को ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में देख रोका।
आरोप है कि सुनील वहां से भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर लाठियों से जमकर पीटा।
पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, सुनील गंभीर रूप से घायल था।
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव में इस मौत को लेकर कई तरह की कहानियां चल रही हैं।
कुछ का दावा है कि सुनील डंपर से टकरा कर मरा,
तो कुछ का कहना है कि शराब के नशे में झगड़े के बाद उसकी पिटाई की गई।
पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा है कि गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी। घटना से नाराज होकर थाने के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और माहौल तनावपूर्ण बन गया।
- गोरखपुर का यह मामला कई सवाल खड़े करता है—क्या शक के आधार पर किसी की जान लेना अब आसान हो गया है?
-
भीड़ का गुस्सा कब कानून पर भारी पड़ जाता है?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस रहस्यमय मौत का सच सामने आएगा।”
“भीड़ का कहर या हादसे की कहानी? गोरखपुर का सच बताएगा कौन?”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 22, 2025 18:30:430
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 22, 2025 18:30:220
Report
1
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 22, 2025 18:17:102
Report
SKSumant Kumnar
FollowSept 22, 2025 18:16:580
Report
SKSumant Kumnar
FollowSept 22, 2025 18:16:520
Report
SKSumant Kumnar
FollowSept 22, 2025 18:16:450
Report
DSDM Seshagiri
FollowSept 22, 2025 18:16:370
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 22, 2025 18:16:260
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowSept 22, 2025 18:16:140
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 22, 2025 18:16:000
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowSept 22, 2025 18:15:470
Report
KSKamal Solanki
FollowSept 22, 2025 18:15:310
Report
PSPradeep Sharma
FollowSept 22, 2025 18:15:230
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 22, 2025 18:15:140
Report