Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

गोड्डा में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने की घटना!

Santosh Bhagat
Jul 06, 2025 05:00:54
Godda, Jharkhand
गोड्डा में दहेज के लिए   मात्र एक माह पहले की विवाहिता को जला कर मार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बिहारी गांव की है। महगामा के एसडीपीओ चन्द्रशेखर आजाद ने फोन पर बताया कि  मायका पक्ष के आरोप के बाद पुलिस ने पति मनीष मंडल और ससुर युगल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर ठाकुरगंगटी  थाना में कांड संख्या 24/25 दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार  मृतका अनिषा कुमारी पिता किशन मंडल का मायके महागामा थाना क्षेत्र के कुसमी गांव है। उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बिहारी गांव निवासी मनीष मंडल पिता युगल मंडल से 24 मई 2025 को हुई थी। पति पत्नी को बेहद प्रताड़ित और मारपीट करता था शादी के बाद दहेज के साथ-साथ नगदी का भी मांग कर रहा था। मामले में मृतका के भाई ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों से बहनोई के मोबाइल पर फोन कर बहन से बात कराने की बात कहने पर पहले दहेज का समान देने की बात करता था और बात नहीं कराता था उसी के दौरान  देर शाम आग से जलाकर जान मार देने की सूचना उसे गांव के आसपास के  लोगों से मिली।     बाइट मृतका का भाई
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement