Back
राजस्थान में MSP खरीद में गड़बड़ियों पर नियंत्रण के लिए उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार
ACAshish Chauhan
Mar 18, 2026 07:16:06
Jaipur, Rajasthan
रबी सीजन में MSP खरीद को गडबडी पर लगाम लगाने के लिए सख्त हुई सरकार,अनियमित्ताए हुई तो उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार जयपुर-राजस्थान में MSP खरीद जल्द शुरू होगी.लेकिन इससे पहले राज्य सरकार सख्त हो गई है.पिछले दिनों खरीद,रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्ताओं के बाद सहकारिता विभाग ने निर्देश दिए है कि गडबडी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे.आखिरकार राज्य सरकार कैसे खरीद प्रक्रिया में अनियमित्ताओं पर कैसे लगाम लगाएगी.देखे इस रिपोर्ट में! फर्जीवाड़े पर सख्त हुई सरकार- रबी सीजन में MSP खरीद को गडबडी पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त हो गई है.एमएसपी पर सरसों-चना की खरीद प्रक्रिया में खरीद केंद्रों पर पहले जहां अनियमितताएं सामने आई हैं,उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही, फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए किसानों से भी फीडबैक लिया जाएगा.सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने अफसरों को निर्देश दिए है कि खरीद में गड़बड़ी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे,अतिरिक्त रजिस्ट्रार के विरुद्ध भी लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी.उन्होंने निर्देश दिए कि उप रजिस्ट्रार और राजफेड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतिदिन खरीद केंद्रों का निरीक्षण करें. इन जिलों में इन दिन से खरीद- कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़,अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर, कुचामन-डीडवाना,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,भरतपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है,यहां खरीद 25 मार्च से शुरू होगी.जबकि जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, सीकर, टोंक,झुंझुनूं,उदयपुर, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर, बालोतरा, फलौदी,बीकानेर, चूरू में 25 से रजिस्ट्रेशन और 1 अप्रैल से खरीद शुरू होगी. टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत- आपको बता दे कि इससे पहले उपज खरीद और रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्तएं सामने आई थी,जिसके बाद अब सहकारिता विभाग सख्त हो गया है.शिकायतों के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.जहां किसान समस्याओं के लिए शिकायत कर सकते है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 18, 2026 08:22:020
Report
RMRam Mehta
FollowMar 18, 2026 08:21:440
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 18, 2026 08:21:210
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 08:21:10Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC CANDIDATE FROM BELEGHATA ASSEMBLY CONSTITUENCY KUNAL GHOSH BEGINS HIS ELECTION CAMPAIGN FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026.
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 18, 2026 08:20:020
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 08:19:510
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 18, 2026 08:19:430
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 18, 2026 08:19:340
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 18, 2026 08:19:240
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 08:18:130
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 18, 2026 08:18:040
Report