Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गांदरबल में सूखे से फसलों की बुवाई प्रभावित, बर्फबारी की उम्मीद से किसान उत्सुक
WMWaqar Manzoor
Dec 19, 2025 07:37:17
Ganderbal: A prolonged dry spell in the Kashmir Valley has left farmers in Ganderbal worried about their crops, as vegetable seeds sown in the fields are failing to germinate due to the absence of rainfall and snowfall. Farmers said the continued dry conditions have created severe difficulties for agricultural activities, besides adversely affecting their health and the environment. They added that the lack of soil moisture has worsened the situation, putting the current cropping season at risk. “We have sown vegetable seeds, but they are not germinating because there has been no rain or snow. Due to the dry spell, we are facing many problems in farming, and it is also affecting our health and the environment,” said a local farmer. Despite the challenges, farmers remain hopeful, citing the Meteorological Department’s forecast of snowfall in the coming days. They said the expected snowfall could break the dry spell and provide much-needed relief to agriculture in the district.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Dec 19, 2025 09:22:58
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস যানজট মুক্তির পথে কৃষ্ণনগর? ফুটপাত দখলমুক্ত করতে কড়া পদক্ষেপ পৌর প্রশাসকের নদীয়া জেলার সদর শহর কৃষ্ণনগরের দীর্ঘদিনের অন্যতম বড় সমস্যা রাস্তায় তীব্র যানজট ও ফুটপাত দখল। শহরের প্রধান প্রধান রাস্তায় দু’ধারের দোকানদাররা প্রায়ই রাস্তার অর্ধেক অংশ দখল করে ব্যবসা চালানোর ফলে সাধারণ মানুষ ও যানবাহন চলাচলে চরম অসুবিধার সম্মুখীন হতে হচ্ছিল। এর আগেও একাধিকবার পৌরসভার পক্ষ থেকে ফুটপাত দখলমুক্ত করার চেষ্টা করা হলেও, কিছুদিনের মধ্যেই পরিস্থিতি ফের আগের মতো হয়ে যেত। ফলে নাগরিকদের একাংশের মতে, এই সমস্যার স্থায়ী সমাধানে পৌরসভার, বিশেষ করে তৎকালীন পৌরপ্রধানের উদ্যোগ বারবার ব্যর্থ হয়েছে বলেই মনে করা হচ্ছিল।দীর্ঘদিন পর কৃষ্ণনগর পৌরসভার দায়িত্ব গ্রহণ করেন পৌর প্রশাসক SDO। দায়িত্ব নেওয়ার পরেই তিনি শহরের ফুটপাত দখলমুক্ত করতে নতুন করে নোটিশ জারি করেন এবং মাইকিংয়ের মাধ্যমে দোকানদারদের সতর্ক করেন। একটানা দীর্ঘদিন ধরে মাইকিং চলার পর শুক্রবার সকাল থেকে পৌরসভার কর্মীদের দিয়ে ফুটপাত দখলমুক্ত করার কাজ শুরু হয়。 এই অভিযান চলাকালীন একাধিক জায়গায় দোকানদারদের সঙ্গে পৌরকর্মীদের বচসা হলেও প্রশাসন নিজের অবস্থানে অনড় থাকে এবং কাজ চালিয়ে যায়。 এখন প্রশ্ন একটাই—এই অভিযান কি স্থায়ী রূপ পাবে? কৃষ্ণনগরের সাধারণ মানুষ আশায় রয়েছেন, এবার অন্তত তাঁরা চলাচলের জন্য পরিষ্কার ও যানজটমুক্ত রাস্তা পাবেন।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Dec 19, 2025 09:21:10
Dhar, Madhya Pradesh:धार से इस वक्त एक बेहद संवेदनशील और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां खरगोन जिले में लाईन में पदस्थ टीआई करण सिंह रावत का शव धार के शिवानी होटल में मिलने से हड़कंप मच गया है। टीआई करण सिंह रावत उर्स मेले की ड्यूटी के सिलसिले में धार आए हुए थे। जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले में लाईन में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत उर्स ड्यूटी के लिए धार आए थे और शिवानी होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह होटल के कमरे में उनका शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार धार कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि टीआई करण सिंह रावत का शव होटल के कमरे में मिला है, परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली गई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने का कार्य कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि टीआई करण सिंह रावत किसी बीमारी का इलाज करा रहे थे, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। धार से कमल सिंह सोलंकी की रिपोर्ट
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 19, 2025 09:20:46
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि ज़ी राजस्थान इसकी पुष्टि नहीं करता है. वैसे तो हर मां-बाप अपनी औलाद को जिगर से लगाकर रखते है. लेकिन जब बाप ही न रहे तो औलाद का बेहतर परवरिश मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. लूणी उपखण्ड के सर गांव में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. सर गांव के दिवंगत सोनाराम मेघवाल की मृत्यु बहुत पहले हो गई थी. उनकी मृत्यु के बाद उसकी पत्नी घर का पालन पोषण कर रही है मजदूरी कर के. दिवंगत सोनाराम के 2 बेटे व 4बेटी है. बेटी पिंकी की उम्र 17 वर्ष है जिसे जंजीर में बांधकर रखा जाता है. दरअसल 17 साल की पिंकी की परवरिश पिता के नहीं रहने पर उसकी माता कर रही थी . कुछ महीने से पिंकी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है. जिससे पिंकी घर से निकल कर कहीं भी भाग जाती है. रोज-रोज के इस झंझट से छुटकारा पाने के लिए अब उस की माता को मजदूरी करने जाना होता है तो पिंकी को एक जंजीर से बांधकर रख देते है ताकि वह कहीं भाग न जाए। अचानक पागलों जैसी हरकतें करने लगती है पिंकी मानसिक रूप से कमजोर हो चुकी बच्ची घर के बाहर लोगों को नुकसान पहुचाने लगी है। घर के बाहर आने-जाने वालों पर हमले करने लगी तो लोगों ने इसकी शिकायत परिवार से की. इसके बाद मजबूरी में आकर माता को दिल मजबूत करके अपने बच्चे को घर के अंदर जंजीरों से बांधकर रखना पड़ रहा है. कहते है औलाद जैसी भी हो, पर मां-बाप कभी भी अपनी औलाद को परेशानी में नहीं देखना चाहते है. शायद मिल जाए छुटकारा वैसे तो सरकारी योजनाएं अक्सर गरीबों के लिए ही बनाई जाती है. लेकिन इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है. यही कारण है कि बीमार पिंकी का इलाज करने के बजाए उसे जंजीरों से बांधकर रखने पर स्वजन मजबूर है. उस के माता के आजीविका का मुख्य साधन तिहाड़ी मजदूरी है. वे तिहाड़ी मजदूरी करके इतना पैसा नहीं कमा पाते है जिससे वह अपने बेटी का अच्छा इलाज करा पाए. कुछ जमा पूंजी थी जो इलाज पर खर्च हो चुकी है. वहीं मानसिक स्थिति खराब होने के बाद पिंकी के जंजीर में बंधे रहने की जानकारीसमाज सेवक सुमेर बेनीवाल को मिलने के बाद प्रशासन से सोशल मिडिया के माध्यम से इलाज व हेल्प के लिए मदद की गुहार लगाई है。
0
comment0
Report

PCPranay Chakraborty
Dec 19, 2025 09:20:26
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Dec 19, 2025 09:19:50
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नौंगवां चौराहे पर घरेलू सिलेंडर से इको गाड़ी में अवैध रिफिलिंग करते समय आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह आग शहर के व्यस्ततम इलाके में लगी थी, जिससे लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे, बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इको वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक दुकान पर अवैध रिफ़िलिंग होती थी, जिसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर काफी समय से हो रही थी। आज भी एक गाड़ी में दुकानदार अवैध रिफिलिंग कर रहा था जिससे हादसा हो गया। फिलहाल मामले में जिला पूर्ति विभाग व पुलिस जांच कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Dec 19, 2025 09:18:45
Motihari, Bihar:मोतिहारी में रिश्वत लेते एक महिला पर्यवेक्षिका को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है。 निगरानी की टीम ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए, निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका को चार हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मोतिहारी के केसरिया में तैनात बाल विकास परियोजना की एलएस अम्बालिका कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने पहले आरोप की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम केसरिया पहुंची और सुपरवाइजर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही घूसखोर महिला सुपरवाइजर रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम ने महिला पर्यवेक्षिका को अपने साथ ले गई, जिसे निगरानी की टीम आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। वही निगरानी के इस एक्शन से जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है। केसरिया बाल विकास परियोजना के कार्यालय से महिला पर्यवेक्षिका अम्बालिका कुमारी को पोषाहार मामले में चार हजार आंगनबाड़ी केन्द्र से लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला पर्यवेक्षिका अम्बालिका कुमारी पर आरोप है कि पोषाहार के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रत्येक महीना चार हजार रुपया की रिश्वत मांगी थी。
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Dec 19, 2025 09:18:32
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला में धान खरीदी का कार्य शुरू हुए एक माह हो चुके हैं परंतु किसने की टोकन की समस्या और धान उठाव की समस्या का शासन प्रशासन कोई निराकरण नहीं कर पाए है लिहाजा लिमिट में कट रहे टोकन से किसान और धीमी गति से शुरू हुई उठाव समस्या का सबब बनी हुई है... वहीं बेमेतरा जिले की धान खरीदी की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर ने धान खरीदी के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल रहा है अबतक 2 लाख 98 हजार मीट्रिक टन धान खरीद चुके है डीवो के लिए भी हम कोशिश कर रहे है कि इसकी संख्या बढ़े और और तेजी से धान परिवहन हो सके उन्होंने कहां की परिवहन में तेजी लाने ट्रांसपोर्टर और मिलरो के वाहन में GPS सिस्टम लगाया गया है जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चले....
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 19, 2025 09:18:16
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। उनके स्वागत के बाद वे ख्वाजा गरीब नवाज की दर पहुंचे जहां उन्होंने माता टेकते हुए अपने परिवार की खुशहाली के साथ ही संगठन को और मजबूती मिले इसकी दुआ की। इसके बाद अजमेर क्लब पहुंचे जहां उनका शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल और उनकी टीम की ओर से स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता में उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार आजादी से पुराना है और अंग्रेजों से लड़ाई के लिए यह शुरू किया गया था; राष्ट्रीय हित की खबरें इसमें प्रकाशित होती थी और ऐसे लोगों को इसमें उजागर किया गया जो अंग्रेजों के साथ थे, इसलिए वर्तमान सरकार इसे बंद करना चाहती थी और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए मुकदमे दर्ज कराकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को परेशान किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चिट देते हुए कहा कि इसमें भ्रष्टाचार नहीं हुआ और राष्ट्र हित को देखते हुए यह अखबार कम कर रहा था। अब इस पूरे मामले को लेकर युवाओं के बीच पहुंचेगी और बताएगी किस तरह से बीजेपी की केंद्र सरकार कांग्रेस और अखबार को बदनाम कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि आज अरावली की पहाड़ियों को खतरा है और युवाओं को बेरोजगारी से जुड़ना पड़ रहा है; भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इन सभी विषयों को लेकर NSUI अलग-अलग स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मौके NSUI के साथ ही कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 19, 2025 09:18:00
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर मामले में पैरोल पर गया आरोपी समय पर जेल में वापस नहीं लौटा, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार ब्यावर निवासी दिलीप सिंह, जिसे वर्ष 2023 में गंगरार क्षेत्र से एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया था, चित्तौड़गढ़ जिला जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया था। अदालत से मिली पैरोल और बाद में हाईकोर्ट से बढ़ी अवधि समाप्त होने के बाद उसे 16 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ जिला जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। नियमों के तहत इंतजार के बाद जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top