Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741101
कृष्णनगर में फुटपाथ कब्जा हटाने के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, यातायात साफ़
ADAnup Das
Dec 19, 2025 09:22:58
Krishnanagar, West Bengal
নদীয়া অনুপ কুমার দাস যানজট মুক্তির পথে কৃষ্ণনগর? ফুটপাত দখলমুক্ত করতে কড়া পদক্ষেপ পৌর প্রশাসকের নদীয়া জেলার সদর শহর কৃষ্ণনগরের দীর্ঘদিনের অন্যতম বড় সমস্যা রাস্তায় তীব্র যানজট ও ফুটপাত দখল। শহরের প্রধান প্রধান রাস্তায় দু’ধারের দোকানদাররা প্রায়ই রাস্তার অর্ধেক অংশ দখল করে ব্যবসা চালানোর ফলে সাধারণ মানুষ ও যানবাহন চলাচলে চরম অসুবিধার সম্মুখীন হতে হচ্ছিল। এর আগেও একাধিকবার পৌরসভার পক্ষ থেকে ফুটপাত দখলমুক্ত করার চেষ্টা করা হলেও, কিছুদিনের মধ্যেই পরিস্থিতি ফের আগের মতো হয়ে যেত। ফলে নাগরিকদের একাংশের মতে, এই সমস্যার স্থায়ী সমাধানে পৌরসভার, বিশেষ করে তৎকালীন পৌরপ্রধানের উদ্যোগ বারবার ব্যর্থ হয়েছে বলেই মনে করা হচ্ছিল।দীর্ঘদিন পর কৃষ্ণনগর পৌরসভার দায়িত্ব গ্রহণ করেন পৌর প্রশাসক SDO। দায়িত্ব নেওয়ার পরেই তিনি শহরের ফুটপাত দখলমুক্ত করতে নতুন করে নোটিশ জারি করেন এবং মাইকিংয়ের মাধ্যমে দোকানদারদের সতর্ক করেন। একটানা দীর্ঘদিন ধরে মাইকিং চলার পর শুক্রবার সকাল থেকে পৌরসভার কর্মীদের দিয়ে ফুটপাত দখলমুক্ত করার কাজ শুরু হয়。 এই অভিযান চলাকালীন একাধিক জায়গায় দোকানদারদের সঙ্গে পৌরকর্মীদের বচসা হলেও প্রশাসন নিজের অবস্থানে অনড় থাকে এবং কাজ চালিয়ে যায়。 এখন প্রশ্ন একটাই—এই অভিযান কি স্থায়ী রূপ পাবে? কৃষ্ণনগরের সাধারণ মানুষ আশায় রয়েছেন, এবার অন্তত তাঁরা চলাচলের জন্য পরিষ্কার ও যানজটমুক্ত রাস্তা পাবেন।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Soni
Dec 19, 2025 10:54:30
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) रीको औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बदहाल, आवागमन में हो रही है आमजन को परेशानी, सड़क से डामर गायब दिनभर उड़ती है धूल, दुर्घटनाओं का बना रहता है अंदेशा, कई जगह नालियों का भी अभाव, सड़क पर जमा गंदगी से गुजरा मजबूरी, रीको प्रशासन बना बैठा है उदासीन। एंकर: एक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन कर उद्यमियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि युवाओं को रोजगार मिले और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो, वहीं दूसरी रीको के अधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सड़कों की सुध नहीं लेने की भी जहमत नहीं उठा रहे हैं.... राजधानी जयपुर के नजदीकी बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र के आंतरिक इलाकों की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं होने से यहां आने-जाने वाले श्रमिकों, उद्यमियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी डामर और फैली मिट्टी दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़को की हालात दिन ब दिन बदतर होती जा रही हैं। कई जगह नालियां नहीं होने के कारण औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला गन्दा पानी सड़क पर फैल रहा है, सड़क पर जमा इस गंदगी से गुजराना लोगों की मजबूरी बन गई है, सड़क से डामर गायब हो चुकी है और उड़ती धूल से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने रीको प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि औद्योगिक गतिविधियों को सुचारु रखा जा सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या पर ध्यान देते हैं और बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त किया जाता है। बाइट राजेश, उधमी
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 19, 2025 10:53:23
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लाइफ लाइन बरमसिया पुल पिछले 45 दिनों से मरम्मत कार्य के कारण बंद कराया गया था कल से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण बरमसिया पुल क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पुल को बंद कर दिया गया था। जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त पहल से पुल का मरम्मत कार्य कराया गया। पुल बंद रहने के कारण धनबाद शहर में बैंक मोड़, गया पुल और मुख्य सड़कों पर रोजाना जाम की गंभीर स्थिति बनी हुई थी। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही जिला प्रशासन, विशेषकर उपायुक्त की पहल पर मरम्मत कार्य में तेजी लाई गई। उपायुक्त ने पहले ही 20 दिसंबर से पुल चालू करने की घोषणा की थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। पुल के खुलने से शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Dec 19, 2025 10:52:47
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावटी कैमिकल युक्त चने के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. यहां टीम ने नवीन मंड़ी में अजय कुमार, संजय कुमार नाम की फर्म से औररामाइन रंग से युक्त चने को बरामद किया. बताया जा रहा है कि 65 बोरियों में भरा करीब 1950 किलो चने को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब्त किया है. साथ ही एक अन्य स्टोर पर भी छापेमारी कर चने के सैंपल लिये हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय ने बताया कि हापुड़ जिले में खाद्य आयुक्त सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर कैमिकल युक्त रंग से रंगे चने को पकड़े जाने के निर्देश दिये गये थे. जिसके चलते खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए नवीन मंड़ी स्थित अजय कुमार, संजय कुमार की फर्म से चने के सैंपल लिये. जो पूरी तरह से औररामाईन नाम के कैमिकल रंग से युक्त थे. यह रंग मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है. जिसके चलते टीम ने चने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये और करीब 65 बोरियों में भरे 1950 किलो चने को जब्त कर लिया. जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये है. खाद्य अधिकारी ने बताया कि टीम ने स्मार्ट बाजार रिलायंस स्टोर से भी चने के सैंपल लिये हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Dec 19, 2025 10:52:28
Dungarpur, Rajasthan:शहर के विजयाराजे सिन्ध्या ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति अमृतलाल कलासaua सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल हुए। इधर सीएम भजनलाल शर्मा धौलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जिला स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सीएम रसोई गैस सब्सिडी योजना, पालनहार योजना, छात्रवृत्ति योजना और लाडो योजना में करोड़ों की राशि लाभार्थियों के खाते में डीबीटी की। इधर जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियो ने राजिविका से जुड़ी महिला समूहों को लाखों के ऋणों का वितरण किया। इसके साथ ही महिलाओं की गौद भराई और बच्चो के अन्नप्राशन की परम्परा भी निभाई गई। इस मौके पर अतिथियो ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में अतिथियो ने सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष की उपलब्धियों व योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने इस दो साल के कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ अन्य वर्गो के लिए भी कई कार्य किए हैं।
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 10:52:17
1
comment0
Report
ASAMIT SONI
Dec 19, 2025 10:52:00
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील के दौरान एक छात्र द्वारा रोटी मांगने पर टीचर द्वारा डंडे से जमकर पीटने का आरोप लगा है । छात्र को पीटे जाने से नाराज उसके परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने स्कूल के जाकर इसका विरोध किया तो आरोपी टीचर ने ग्रामीणों से भी अभद्रता करते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । जिसको देखते हुये BSA ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करते हुये मामले की जांच के निर्देश दिये हैं , पूरा मामला बिरधा ब्लॉक अंतर्गत निबऊआ उच्च प्राथमिक विद्यालय का है । बताया जा रहा है कि बिरधा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत निबऊआ ग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र में मिड मील वितरण के दौरान जब अतिरिक्त रोटी माँगी तो वहां के प्रधानाध्यापक सचिन जैन को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस छात्र की डंडो से जमकर पिटाई कर दी । जिसकी जानकारी पाकर जब ग्रामीण और उसके परिजन स्कूल पहुँचे तो आरोपी शिक्षक कहने लगा कि उसे सस्पेंड करवा दीजिये वो पूरे जिले में कहीं ओर पढा लेगा ,जिसका वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मिडिया पर viral कर दिया । जिसको संज्ञान में लेते हुये BSA ने कार्यवाही करते हुये शिक्षक सचिन जैन को निलंबित कर दिया है ।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Dec 19, 2025 10:51:06
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *नासा वाली गर्लफ्रेंड बुला रही मां से कहा युवक ने रेता खुद का गला हुई मौत* इलाज के दौरान युवक की हुई मौत सुसाइड के प्रयास के पहले उसने मां से आखिरी बातचीत में कहा था कि मेरी नासा वाली गर्लफ्रेंड बुला रही है। मैं उसके साथ अंतरिक्ष में जाना चाहता हूं परिजनों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ अलग-अलग मनोचिकित्सक उसका इलाज कर चुके थे परिजन मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की आयुष मेहता नेहरू नगर में रहता था और एमबीए करने के बाद घर में रहता था। उनके पिता इंजीनियर थे और प्राइवेट ठेकेदारी करते थे। उनकी मौत हो चुकी है। आयुष का मानसिक संतुलन साल 2002 से बिगड़ा हुआ था। आए दिन बहकी हुई बातें करता था। शादी कराने के लिए मां के साथ विवाद करता था। पूर्व में भी वह गला रेतकर सुसाइड का प्रयास कर चुका है कमला नगर पुलिस कर रही मामले की जांच
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Dec 19, 2025 10:50:50
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में घर से गई बेटी का परिजनों ने किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार बेटी के फैसले ने तोड़ दिया परिवार, विदिशा में निकली प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा घर छोड़कर गई युवती, सदमे में परिजनों ने शमशान में किया प्रतीकात्मक संस्कार विदिशा में भावुक घटना: बेटी के जाने से टूटे परिजन, आटे से बना पुतला और अंतिम संस्कार विदिशा में घर से गई बेटी की परिवार ने निकाली अर्थी कुशवाह परिवार की बेटी कविता कुशवाहा कुछ दिन पहले घर से चली गई थी। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी आई कि वह एक युवक के साथ घर छोड़कर गई है। इस खबर से पूरा परिवार सदमे में आ गया। परिजनों ने कविता का आटे से पुतला बनाया, अर्थी सजाई और शहर में प्रतीकात्मक रूप से उसकी अंतिम यात्रा निकाली। शमशान घाट पहुंचकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के कई रिश्तेदार भी मौजूद रहे。 बाइट – राजेश कुशवाहा (भाई): “हमने बहन को बहुत लाड़-प्यार से पाला, उसकी हर इच्छा पूरी की। उसे अच्छे से पढ़ाया-लिखाया, उससे हमें बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन वह हम सबको छोड़कर चली गई। आज हमने बेटी नहीं, अपने अरमानों की अर्थी निकाली है।” परिवार का कहना है कि इस फैसले ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया है और वे गहरे मानसिक आघात में हैं। बाइट – रामबाबू कुशवाहा (पिता): “बेटी के इस फैसले से मैं पूरी तरह टूट गया हूं। यह मेरे जीवन का सबसे दुखद क्षण है।”
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Dec 19, 2025 10:50:22
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Dec 19, 2025 10:49:34
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में ब्लॉक कांग्रेस शहर ग्रामीण एवं नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नगर पालिका की उदासीनता, लापरवाही, भ्रष्टाचार एवं कर्मचारियों को समय पर वेतन ना मिलने के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इंदिरा चौक हरेराम धर्मशाला से लेकर नगर पालिका तक सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान नगर पालिका प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. नगर पालिका के समक्ष धरना दे रहे नगर पालिका के कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कांग्रेस ने समर्थन दिया. यहां पर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. नगर पालिका के सफाई एवं अन्य कर्मचारी पिछले तीन दिनों से वेतन समय पर ना मिलने व अन्य मांगों के निराकरण के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस हड़ताल से नरसिंहपुर शहर में गंदगी का आलम बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर अनुकंपा प्राप्त महिला कर्मचारी बताती है अनुकंपा नियुक्ति किस प्रारूप पर मिली है यह उनके समझ के पारे है लगभग 9 माह से अनुकंपा प्राप्त महिला सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण उन्हें अपना घर चलना भी मुश्किल हो रहा है
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 19, 2025 10:47:51
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सतनामी समाज के जयंती समारोह में हंगामा।RSS पदाधिकारियों की मौजूदगी पर समाज की आपत्ति, नारेबाजी बिलासपुर के मिनीबस्ती स्थित महंत बाड़ा में आयोजित सतनामी समाज के जयंती समारोह में जमकर बवाल हो गया। कार्यक्रम स्थल पर RSS पदाधिकारियों के पहुंचते ही माहौल गरमा गया, जिसके बाद समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध शुरू कर दिया। सतनामी समाज का आरोप है कि जयंती समारोह में RSS की मौजूदगी के जरिए संगठन का प्रचार किया जा रहा है, जो समाज की भावनाओं के खिलाफ है। इस दौरान सतनामी समाज के लोगों ने RSS मुर्दाबाद के नारे भी लगे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी बढ़ी और सतनामी समाज के लोगों ने RSS के खिलाफ नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि RSS के पदाधिकारी सिर्फ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे, लेकिन उनकी एंट्री ने कार्यक्रम को विवादों में धकेल दिया
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Dec 19, 2025 10:47:02
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले से नक्सलवाद को पूरी तरह से खात्मे को लेकर लगातार पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही है और नक्सलियों के घर-घर जाकर पुलिस इस्तेहार चिपका रही है। जिस कारण नक्सली पुलिस के आत्मसमर्पण कर रही है। नक्सली संगठन पीएलएफआई के एक लाख का इनामी नक्सली पीएलएफआई का दस्ता सदस्य आलोक यादव उर्फ चंदशेखर यादव ने एक देशी करवाईन, 4 जिंदा कारतूस और नक्सली वर्दी के साथ लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष आकर आत्मसमर्पण किया है। ज्ञात हो कि लगातार नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अब तक 22 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं। लातेहार, चतरा और रांची में विभिन्न थाना क्षेत्रों अब तक 35 मामले प्राथमिकी दर्ज है और पूर्व में भी जेल जा चुका जेल निकलने के उपरांत नक्सली संगठन पीएलएफआई में शामिल हुआ था और लातेहार में लगातार छोटी-बड़ी घटनाओं का अंजाम दिया करता था। लातेहार एसपी कुमार गौरव के लगातार पुलिस की दबिश और सरकार द्वारा चलाये जा आत्मसमर्पण नीति नई दिशा से प्रभावित होकर आज आत्मसमर्पण किया है। वही लातेहार एसपी कुमार ने बताया कि पीएलएफआई के दस्ता सदस्य हार्डकोर नक्सली आलोक यादव पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति नई दिशा के तहत अब तक 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया इसके ऊपर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। नक्सली या तो सरकार की आत्मसमर्पण नीति नई दिशा के तहत आत्मसमर्पण कर नहीं तो पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top