Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran842001

सोनपुर NDA सम्मेलन में विनय सिंह बनाम पंकज सिंह समर्थकों का जबरदस्त हंगामा

RSRAKESH SINGH
Sept 21, 2025 09:46:36
Chapra, Bihar
RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: बिधानसभा चुनावबतैयारी शुरू नहीं हुई की एनडीए में सिर फुटटवाल शुरू हो गया , एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज सोनपुर में पूर्व विधायक विनय सिंह और भाजपा से प्रत्याशी के स्वघोषित पंकज सिंह के समर्थकों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ, बताते चले कि सोंनपुर से भाजपा के एक बार बिधायक चुने गए विनय सिंह यहां से लगातार दो चुनाव हारने के बाद बिनय सिंह एक बार फिर सक्रिय हुए हैं वहीं भाजपा के नए कार्यकर्ता पंकज सिंह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं आज गंगजला में हुए एनडीए के सम्मेलन में दोनों नेताओं के द्वारा जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया इसके बाद कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए, गंगाजल उच्चतर विद्यालय सोनपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ के दौरान दो उम्मीदवार के समर्थकों के बीच खूब कुर्सी चली सभा युद्ध स्थल में बढला गया बताया जाता है कि सोनपुर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक विनय सिंह के समर्थकों व पंकज सिंह के समर्थकों के बीच जमकर चला कुर्सी मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह के पहल पर मामला शांत कराया गया , मामला चाहे जो भी हो एनडीए में बढ़ते महत्वकांक्षा से आये दिन सम्मेलनों में तानातनी और धक्का मुक्की भाजपा के अंदरूनी कलह को सामने ला दिया है, BYTE: कृष्ण कुमार मंटू मंत्री
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Sept 21, 2025 11:27:59
0
comment0
Report
Sept 21, 2025 11:24:53
Varanasi, Uttar Pradesh:पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जगतगंज, लहुराबीर चौराहा, चेतगंज, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन होते हुए कोतवाली जोन कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। यह रैली लगभग 6 किलोमीटर लंबी रही। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि अब हर परिसर में महिला शक्ति केंद्र और उसके लिए अलग कमरा होगा, जहां एक महिला दरोगा की तैनाती रहेगी। शारदीय नवरात्र के दौरान भी महिला शक्ति केंद्र मंदिरों में सक्रिय रहेंगे और किसी भी तरह की समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में डीआईजी शिव हरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल, एसीपी नीतू कात्यान सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Sept 21, 2025 11:21:50
Sambalpur, Odisha:ଝାରଖଣ୍ଡି ଗୁଣ୍ଡା ଅଫିସ ଭିତରେ ପଶି ମାଡ଼ ମାରିବା ସହ ଅପହରଣ କରି ନେଉଥିବା ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଲେ ସମ୍ବଲପୁର ର ପରିବହନ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ନିୟୋଜିତ ବ୍ୟବସାୟୀ ମନୋଜ ବହିଦାର | ଗତକାଲି ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ କିଛି ଝାରଖଣ୍ଡ ଅଞ୍ଚଳ ର ଗୁଣ୍ଡା ମାନେ ତାଙ୍କ ଅଇଁଠା ପାଲି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ କୁ ପଶି ତାଙ୍କର ଗାଡି ପରିବହନ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ନେଇଥିବା କାରଣ ରୁ ଟଙ୍କା ଦେବା ପାଈଁ ଧମକ ଚମକ ଦେଇଥିଲେ | କିନ୍ତୁ ମନୋଜ ଏଗ୍ରିମେଣ୍ଟ ଆଧାର ରେ ସମସ୍ତ ଟଙ୍କା ଦେଇଥିବା କହିଥିଲେ | ସେମାନେ ତାଙ୍କୁ ମରଣାସ୍ତ୍ର ଦେଖାଇ ଧମକ ଚମକ ସହ ଅଧିକ ଟଙ୍କା ମାଗିଲେ |ସେ ଏ ବାବଦରେ ଅସମର୍ଥତା ପ୍ରକାଶ କରିବାରୁ ତାଙ୍କୁ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ ଓ ତାଙ୍କ ର ୧୫ ଗ୍ରାମ ସୁନା ଚେନ ସହ ଗୁଗୁଲ ପେ ରୁ ତିରିଶ ହଜାର ଟଙ୍କା ନେଇଥିଲେ |ତା ସହ ମନୋଜ ଙ୍କୁ ଅପହରଣ କରି ନେଉଥିବା ବେଳେ ସେ କୌଶଳ କ୍ରମେ ଖସି ଆସି ଅଇଁଠା ପାଲି ଥାନା ରେ FIR ଦେଇଥିଲେ |ପୋଲିସ ଏହି ଘଟଣା ରେ ବର୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ କିଛି ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି | Byte - ମନୋଜ ବହିଦାର,ଅଭିଯୋଗ କାରୀ
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Sept 21, 2025 11:21:41
Munger, Bihar: प्रशांत कुमार मुंगेर मानगढ़–सिघिंया पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी, तीन पंचायतों का संपर्क टूटा लोगो को हो रही है परेशानी। मुंगेर :मुंगेर जिला में गंगा के जलस्तर में हो रही बृद्धि के कारण कई इलाको में अभी बाढ़ का पानी लोगो के घरो में घुसे हुए। वही क्षेत्र मे आई बाढ़ ने मानगढ़–सिघिंया पथ पर संकट गहरा दिया है। सड़क पर पानी चढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रखंड के हेमजापुर, शिव कुंड और वाहाचौकी पंचायत के लोगों के लिए प्रखंड मुख्यालय तक आना-जाना मुश्किल हो गया है।सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और एनएच-80 से संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। तेज कटाव के साथ पानी सड़क पर बहने लगा है। पानी इतना बढ़ गया है कि सड़क और नदी के बीच फर्क करना मुश्किल हो गया है।पानी की चोट से सड़क कट रही है।मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर गुजरने को विवश हैं। पैदल यात्रियों से लेकर वाहन चालकों तक सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी बाढ़ के कारण सड़क टूटी गयी थी लेकिन विभाग द्वारा सही तरिके से मरम्मति नहीं की गयी जिसके कारण इस बार पूरी तरह बाढ़ के पानी के सड़क की जर्जर स्थिति बन गयी है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों, मरीजों और दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है।स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि विभाग अगर समय रहते मरम्मती करवा देता तो आज स्थिति इतनी भयावह नहीं होती।वाहन चालक डर-डरकर सड़क पार कर रहे हैं,स्थानीय लोग बताते हैं कि पानी के दबाव में आवागमन बेहद कठिन हो गया है। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक डर-डर कर सड़क पार कर रहे हैं। अगर पानी का स्तर और दबाव इसी तरह बना रहा तो सड़क पूरी तरह से टूटने का खतरा है। बाइट : ग्रामीण बाइट : ग्रामीण बाइट : ग्रामीण बाइट : ग्रामीण
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 21, 2025 11:21:30
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Sept 21, 2025 11:21:21
Ajmer, Rajasthan: \\BONLY FOR SUPER FAST\\B BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत रविवार को ब्यावर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने शहर के बिजयनगर रोड स्थित साहू वाटिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री साहू नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री गहलोत ने साहू वाटिका में आयोजित रक्तदान शिविर में देश के महापुरुषों को उन्हे नमन किया। इस दौरान मंत्री गहलोत ने रक्तदान शिविर का अवलोकन करते हुए रक्त वीरों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उपस्थित साहू समाज के पदाधिकारियों एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर मंत्री अविनाश गहलोत सहित नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने रक्त वीरों का माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री साहू नवयुवक मंडल की और से मंत्री अविनाश गहलोत का माला और साफा पहनाकर तथा शौर्य का प्रतिक तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया। मंत्री अविनाश गहलोत ने साहू समाज के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमे साहू समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मंत्री गहलोत ने कहा कि आज विश्व में सबसे मजबूत और सबसे ताकतवर नेता का नाम यदि आता है उनमे सबसे ज्यादा नाम आता है तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की सेवा के लिए नरेंद्र मोदी लगातार कार्य कर रहे है पीएम मोदी ने साढ़े ग्यारह साल में देश की प्रतिष्ठा को विश्व में बढ़ाया है वो सब आपके कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब 2014 मे अपने वोट भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जिससे वह प्रधानमंत्री बने और आज लगातार देश की सेवा के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश के नेताओं की रेटिंग मे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 79 प्रतिशत की रेटिंग मिली है। उन्होंने कहा कि हमें पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज यदि पीएम मोदी भगवा पहने तो किसी संत से कम नहीं और सूट पहने तो किसी बड़े अधिकारी से कम नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी देश की आंख में आंख मिलाकर बात करने वाला देश है तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार जो काम कर रही हे उसे हमें आगे बढाने का कार्य करना है तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। इस दौरान भाजपा नेता इंदर सिंह बागावास सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। कुछ देर ब्यावर रुकने के बाद मंत्री गहलोत जोधपुर के लिए रवाना हो गए। बाइट _अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री राजस्थान
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 21, 2025 11:20:42
Sikar, Rajasthan:सीकर गौरियां गांव में घर में चोरी सीकर के रानोली थाना इलाके के गौरियां गांव में घर में चोरी का मामला सामने आया है। जब चोरी हुई तब परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब परिवार की महिला उठी तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने चोरी की वारदात गांव के जीणमाता रोड स्थित माखनलाल कुमावत के घर में की। माखनलाल की पत्नी और बच्चे के कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब माखनलाल की पत्नी सावित्री देवी उठी तो उन्होंने कमरे के बाहर आकर देखा कि दूसरे कमरे में संदूक, अलमारी और लोहे का बक्सा खुला पड़ा है। साथ ही वहां कपड़े और अन्य सामान बिखरा हुआ है। सावित्री देवी के अनुसार रात करीब 12 बजे बाद चोर घर में घुसे थे। सुबह करीब 6 बजे सामान बिखरा हुआ मिला। ऐसे में पुलिस को सूचना दी। सावित्री देवी के अनुसार चोर उनके घर से 1 लाख रुपए नगद, 2 मोबाइल और अन्य सामान चोरी करके ले गए। सावित्री देवी के पति माखनलाल विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। यहां गांव में सावित्री अपने बच्चों के साथ मकान में रहती है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Sept 21, 2025 11:20:32
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2109ZRJ_PRTP_RSS_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पारसोला कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया। संचलन के दौरान नगरवासियों और आसपास के ग्रामीणों ने जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन का विशेष आकर्षण उस समय बना जब सरपंच जीवाराम मीणा जेसीबी मशीन पर चढ़कर पुष्पवर्षा करते नजर आए। नगर के प्रमुख मार्गों पर सर्व समाज ने मिलकर पुष्पवर्षा की और संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। पथ संचलन सरवन नगर से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद चौराहा, पटेलवाड़ा मार्ग से होता हुआ राजकीय माध्यमिक विद्यालय पारसोला पहुंचा। विद्यालय परिसर में संचलन का समापन किया गया। संचलन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। लोगों ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Sept 21, 2025 11:20:01
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- नशे की हालत में युवकों ने मटर व्यापारी के घर में घुसकर की दो भाइयों की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-21-09-2025 एंकर जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रताप नगर में नशे में धुत दो युवकों ने एक मटर व्यापारी के घर में घुसकर तांडव मचाते हुए दो सगे भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित रुचिर रस्तोगी (मटर व्यापारी) ने बताया कि उनके घर के सामने शनिवार शाम दो युवक राहुल और अंकित नशे की हालत में पहुंचे और बिना किसी बात का विवाद किए उनके भाइयों पर हमला कर दिया। नशे में चूर युवकों ने उनके दोनों भाइयों को घर से बाहर घसीटा और लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया और यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों युवक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए घर के अंदर घुसते हैं और फिर दोनों भाइयों को घसीटकर बाहर लाते हैं और उन पर बेरहमी से हमला करते हैं। इस दौरान पीड़ित लगातार मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन नशे में अंधे हुए युवकों ने कोई रियायत नहीं दिखाई। वही सीसीटीवी फुटेज सामने आने और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बाइट:- रुचिर रस्तोगी--पीड़ित मटर व्यापारी
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Sept 21, 2025 11:19:49
Kota, Rajasthan:TONK एक पेड मां के नाम धरती माता के प्रति कर्ज चुकाने का काम है: भूपेन्द्र यादव बिजली,पानी, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान सरकार ने अनूठा काम किया:-कन्हैया लाल चौधरी । स्वदेशी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने का कार्य करे :- यादव केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने डिग्गी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम जब शुरू किया था तो कहा था कि दो ही लोगो का हम पर अहसान है एक जिस मां ने हमे जन्म दिया और दूसरी धरती माता का जो हमे पालने का काम धरती माता कर रही है दुनिया ने भले ही कितनी ही तरक्की कर ली हो लेकिन क्या कोई ऐसी फेक्ट्री है जो अनाज का उत्पादन कर सके दुनिया बिजली और गाड़ी बिना नही चलती है लेकिन बिजली बनाने का रिसोर्स भी धरती माता ही है क्यो की चाहे पानी से बने बिजली या हवा या धूप से या यूरेनियम से यह रिसोर्स धरती माता की बदौलत है मीडया से बात करते हुए भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वेदशी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हमे आगे आने की जरूरत है वही प्रकृति को बचाने के पौधे लगाना जरूरी है इस लिए हम सब एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं । BITE 01 भूपेन्द्र यादव,केंद्रीय मंत्री भारत सरकार केन्द्रीय मंत्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया की कोई भी दवाई बनाने का रिसोर्स भी प्रकृति धरती माता से ही आता है और आज जरूरत इसी बात की है कि प्रकृति को बचाये रखना जरूरी है इसी लिए देश मे एक पेड मां के नाम और हरियालो राजस्थान बहुत जरूरी है पेड़ को बचाना ओर धरती को हरा भरा बनाना हमारे लिए बहुत महत्वपुर्ण है । केंद्रीय मंत्री यादव ने देश के प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश मे जीएसटी की दरो को 10 से 15 प्रतिशत कम करके आम आदमी के जीवन को सरल करने का काम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है वही खाने पीने की चीजों पर जीएसटी फ्री करने का काम किया हमारे प्रधानमंत्री जी ने किया है हमे लोगो के जीवन मे परिवर्तन लाने का काम करना होगा, उन्होंने कहा कि राजस्थान की पिछली सरकार में राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले को देखा है वही हमारी सरकार ने घर घर जल ओर नल पंहुचाने का काम कर रहे है । 21 वी सदी के भारत के लिए शिक्षा और युवाओ पर हमें ध्यान देना है इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने शिक्षा के विस्तार की बात की है देश के प्रधानमंत्री जी ने खेलो इंडिया और शिक्षा के विस्तार की बात की है आज भारत दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है । हम जो रासायनिक खादों का जो इस्तेमाल कर रहे है उससे धरती जहरीली ओर बंजर होती जा रही है इसके लिए हमे प्रकृति और पर्यावरण । हमे भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है सरकार इसके लिए देश की जनता के साथ है ।
1
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Sept 21, 2025 11:19:29
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट... त्रिपुरेश त्रिपाठी लोकेशन... देवरिया एंकर– देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के सतराव गांव में आज उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब दो मासूम बच्चे जो आपस में मित्र थे । गांव के बाहर अपने अन्य साथियों के साथ तालाब में नहा रहे थे कि अचानक गहरे पानी में चले गए जहां डूबने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है । वही इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दे कि भीम यादव और टिशू यादव जिनकी उम्र लगभग 12 वर्ष थी अपने चार दोस्तों के साथ पोखरे में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों मासूम डूब गए मौके पर मौजूद बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे और दोनों की मौत हो गई। मृतक टिशू यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था वहीं भीम यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
1
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Sept 21, 2025 11:19:18
Jaipur, Rajasthan: दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— राजधानी जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग की बडी कार्रवाई देखी गई,,,,,, कस्टम अधिकारियों ने फ्लाइट संख्या FD 130 से बैंकॉक से जयपुर आए यात्री से करीब 11 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के साथ पकडा,,,, यात्री अपने ट्रॉली बैग में छुपाकर गांजा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा जहां कस्टम ने जांच पडताल के दौरान यात्री को पकडा,,,,,, यात्री से जब्त हाइड्रोपोनिक वीड की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है,,,,,, कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा आरोपी यात्री से मामले में पूछताछ की जा रही है,,,,, बता दे पिछले सप्ताह भी हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) और सोना तस्करी के दो अलग अलग मामलो में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) जयपुर ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था,,,,,,, जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है,,,,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top