Back
अलीगढ़ में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, डॉक्टर से डेढ़ लाख वसूली
MSManish Sharma
Sept 23, 2025 11:37:03
Aligarh, Uttar Pradesh
एंकर। अलीगढ़ थाना क्वार्सी पुलिस ने हनीट्रैप के माध्यम से एक डॉक्टर को जाल में फसने व उससे डेढ़ लाख रुपए की अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा कर गिरोह के सरगना व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से वसूले ₹50000 की नगदी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ प्रकाश में आए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
वीओ। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना जवां क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी डॉक्टर सुनील कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 20 अगस्त 2025 को उनके परिचित राम अवतार ने पार्टी का हवाला देकर शाम के समय थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक निजी होटल में बुलाया। पार्टी के दौरान उन्हें एक महिला मिली और वह अलग ले जाकर उनसे बात करने लगी। इसी दौरान राम अवतार और उसके अन्य साथी वहां आ गए और उनके साथ बदतमीजी करते हुए कहने लगे कि तुमने महिला के साथ छेड़छाड़ की है ओर बलात्कार का मुकदमा लिखने की धमकी देकर 5 लाख रुपयों की मांग की। आरोपियों ने सुनील कुमार से डेढ़ लाख रुपये अवैध रूप से ले लिए और पैसों की मांग करने लगे। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हनी ट्रैप, अवैध धन वसूली की धारा सहित संगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कारग्राें की सरगना राम अवतार व अन्य तीन महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹50000 बरामद किए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करने के अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
बाइट। मृगांक शेखर पाठक एसपी सिटी अलीगढ़
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 23, 2025 13:20:440
Report
AAAbhishek Aadha
FollowSept 23, 2025 13:20:340
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowSept 23, 2025 13:19:262
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 23, 2025 13:19:200
Report
VPVinay Pant
FollowSept 23, 2025 13:19:060
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 23, 2025 13:18:550
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 23, 2025 13:18:250
Report
UCUmesh Chouhan
FollowSept 23, 2025 13:18:160
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 23, 2025 13:17:360
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 23, 2025 13:17:260
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 23, 2025 13:17:070
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 23, 2025 13:16:590
Report