Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Palwal121102

हरियाणा खेल मंत्री गौरव गौतम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया धन्यवाद!

ACAmit Chaudhary
Jul 13, 2025 12:01:45
Palwal, Haryana
पलवल नवनियुक्त पदाधिकारी ने हरियाणा के खेल व कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम के निवास पर जाकर किया धन्यवाद anchor:पलवल के हुड्डा सेक्टर 2 स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी ने हरियाणा के खेल व कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम के निवास पर जाकर उनका धन्यवाद किया। जहां नवनियुक्त कार्यकर्ताओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह नजर आ रहा था वही खेल व कानून मंत्री गौरव गौतम ने आए हुए सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा जो जिम्मेदारी उन्हें भारतीय जनता पार्टी संगठन ने दी है उसे वह अच्छे से निभाएं और भाजपा की सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य को लेकर लोगों के बीच जाकर उनकी उपलब्धि बताएं। इस अवसर पर उनके साथ पलवल भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला नवयुक्त जिला महामंत्री भी मौजूद रहे। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अनुशासन के साथ चलने वाली पार्टी है और जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है वह सभी मजबूती से भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को निभाते हुए आम लोगों के हित के काम करेंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस के ऊपर भी निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस नाकारा पार्टी बन चुकी है और उसके नेता भी अपनी घटिया मानसिकता के कारण और एक उम्र दराज होने के कारण कुछ भी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों का किसी को भी बुरा नहीं मानना चाहिए। वहीं उन्होंने पलवल में चल रहे अतिक्रमण कार्यवाही को लेकर भी कहा कि उनका उद्देश्य है कि स्वच्छ और स्मार्ट पलवल दिखे वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए वह प्रतिदिन काम कर रहे हैं बाइट= गौरव गौतम, खेल मंत्री हरियाणा सरकार
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top