Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirohi307001

आबूरोड में गुरु पूर्णिमा: शिक्षा और संस्कारों का अनोखा संगम!

STSharad Tak
Jul 11, 2025 02:32:28
Sirohi, Rajasthan
एंकर - आबूरोड के माधव विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा के मूल्यों पर गहन विचार व्यक्त किए गए। दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मान अर्पित करते हुए कविताओं, भाषणों और गीतों के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। अपने उद्बोधन में चेयरमैन डॉ. राजकुमार राणा ने गुरु को जीवन का सच्चा मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि गुरु न केवल ज्ञान देता है, बल्कि शिष्य को आत्मनिर्भर और नैतिक भी बनाता है। उन्होंने शिक्षा को संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में चांसलर हिम्मत सिंह देवल, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर ने रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. वी. आर. पटेल, फार्मेसी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुशील भार्गव, होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ. भारती देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top