Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gumla835207

गुमला पुलिस ने 24 घंटे में तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार!

Randhir Nidhi
Jul 04, 2025 12:35:58
Gumla, Jharkhand
BIG BREAKING | *गुमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गोलीकांड के 24 घंटे के भीतर तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार* गुमला - भरनो थाना क्षेत्र के बरन्दा गांव में ज़मीन विवाद को लेकर हुए गोलीकांड में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गोली मारने की इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधियों के पास से हथियार, ज़िंदा कारतूस, खाली खोखा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। घटना का विवरण दिनांक 03 जुलाई 2025 को रात्रि लगभग 9:15 बजे भरनो थाना क्षेत्र के बरन्दा गांव में हेमंत कुमार साहू (32 वर्ष) को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। गिरफ्तार आरोपी 1. डॉ. शैलेश कुमार साहू (43 वर्ष) पिता स्व. सीताराम साहू पता - कोर्ट रोड, थाना लोहरदगा, जिला लोहरदगा 2. आनंद कुमार साहू (41 वर्ष) पिता लखन साहू पता - मेन रोड, भंडरा, थाना-मंडरा, जिला लोहरदगा 3. सूरज कुमार साहू (23 वर्ष) पिता रामचंद्र साहू वर्तमान पता - ग्राम बरन्दा, थाना भरनो (डॉ. शैलेश के मकान में किरायेदार) *बरामद सामग्री* एक छः चक्रीय रिवॉल्वर 23 जिंदा कारतूस 4 खाली खोखे घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल 4 मोबाइल फोन छापामारी टीम में शामिल अधिकारी: सुरेश प्रसाद यादव (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला) सुरेन्द्र कुमार सिंह (अंचल निरीक्षक, सिसई) कंचन प्रजापति (थाना प्रभारी, भरनो) अभिनंदन कुमार, मंटू चौधरी, अर्जुन कुमार यादव, विजय लकड़ा (सभी पु.अ.नि., भरनो थाना) तथा भरनो थाना के सशस्त्र बल। एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि सभी अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल शेष फरार अपराधियों की तलाश में गहन छापामारी अभियान जारी है। वाइट - हरीश बिन जमा एसपी गुमला
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement