Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

तेज रफ्तार बस ने डंपर से टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल—ललितपुर महरौनी रोड हादसा

KKKRISNDEV KUMAR
Feb 08, 2026 09:47:36
Noida, Uttar Pradesh
ललितपुर - तेजरफ्तार एक प्राइवेट यात्री बस ने डंपर में मारी टक्कर , दर्घटना में एक दर्जन से अधिक बस सवार यात्री हुये घायल । सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी - ललितपुर रोड की घटना ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
Feb 08, 2026 11:22:03
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 08, 2026 11:21:25
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Feb 08, 2026 11:21:15
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के बाजितपुर स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के सहकारिता तथा बंद पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी पहुंचे मंत्री के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत माला और बुके देकर किया गया।केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 9 वा केंद्रीय बजट पेश को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी जाति धर्म समुदाय के साथ सभी आयु वर्ग,युवा,किसान उद्यमी के विकास के साथ सड़क,रेल, हवाई यात्रा सुगम बनाए जाने और यात्रा सुरक्षित हो इसके लिए रोडमैप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का केंद्रीय बजट में 10 प्रतिशत से ज्यादा की राशि उपलब्ध कराया गया है।जबकि बिहार के बजट को भी बेहतर सामाजिक सरोकार के साथ विकास के आयाम को सुलभ बनाए जाने बाला बताया है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 08, 2026 11:20:57
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के भुइयाँडीह स्थित छायानगर में मौजूद नंदन टेंट डेकोरेटर के गोदाम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में गोदाम में रखे टेंट, सजावट से जुड़े कई सामान जलकर खाक हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 08, 2026 11:20:44
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - अपराधियों ने गोली मारी, युवक घायल。 खूँटी में सड़क विगत रात को लुटेरों के द्वारा गोली चलाने से एक युवक घायल हो गया। मुरहू थाना क्षेत्र के सड़क में लूटकांड को अंजाम देने के लिए चार लोग थे । जिन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति पर गोली चलायी। वाहन चालक के जांघ पर गोली लगी है। युवक की पहचान गुरमी गाँव निवासी विश्वनाथ महतो के रुप में हुई है। घायल का सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है。 विश्वनाथ महतो ने बताया कि वो मेला देखने गया हुआ था। और रात हो गयी थी। मेले से घर लौटने के क्रम में गांडू सरमाली के पास सड़क पर वाहनों को रोका जा रहा था इसी क्रम में वह वाहन दबाकर भाग रहा था। इतने में गोली चला दी गयी जो उसके जांघ में लगी और गोली आर-पार हो गया । बाईट -विश्वनाथ महतो, घायल युवक , गुरमी।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 08, 2026 11:20:22
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में विशेष पोक्सो न्यायालय ने आरोपी को सख्त सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो एक्ट न्यायालय, डॉ. प्रभात अग्रवाल ने आरोपी सौरभ पिता धर्मेश वीरवाल, निवासी प्रताप चौक, छोटीसादड़ी को दोषी मानते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास और 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशेष लोक अभियोजनाक किशन लाल कुमावत ने बताया कि पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है और नियमित रूप से कोचिंग पढ़ने जाती थी। 11 सितंबर 2025 को कोचिंग से घर लौटते समय आरोपी स्कूटी पर आया और छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने उस पर एक कागज फेंका, जिसमें उसका नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पीड़िता को आशंका थी कि आरोपी उससे कोई गंभीर घटना कर सकता था। घटना के बाद पीड़िता की ओर से मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक अनुसंधान पूरा किया और न्यायालय में चार्जशीट पेश की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 8 गवाहों और 15 दस्तावेजों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को 3 वर्ष का कठोर कारावास व 5,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक किशन लाल कुमावत ने प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपी को दोषसिद्ध करवाया। कोर्ट के इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Feb 08, 2026 11:20:05
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस। जिले के थाना मुरसान क्षेत्र के गाँव कटेला में एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ रहने वाली करीब 85 वर्षीय प्रेमवती देवी पर अज्ञात हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वह अपने खेत पर बने डेरे में अकेली थीं। हमलावरों ने बुजुर्ग महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु या हथौड़े से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार, प्रेमवती देवी आँखों से देख पाने में असमर्थ हैं और घटना के समय उनके बेटे खेत के अन्य कामों में व्यस्त थे। जब उनका बेटा वापस कमरे पर लौटा, तो उसने अपनी माँ को लहूलुहान और अचेत अवस्था में पाया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शुरुआत में महिला की हालत देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई थी, लेकिन अस्पताल में उनकी सांसें चलने की बात पता चली। फिलहाल इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 08, 2026 11:19:37
Jaipur, Rajasthan:इण्डिया स्टोनमार्ट 2026 ‘समापन समारोह’ सुरक्षित खनन के साथ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन पर भी ध्यान देना ज़रूरी। ‘इण्डिया स्टोनमार्ट 2026’ पत्थर उद्योग और उससे जुड़े शिल्प निर्माण क्षेत्र की भविष्य संभावनाओं के द्वार खोलने वाला-राज्यपाल। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पत्थर उद्योग और उससे jु़ड़े प्रसंस्करण में सुरक्षित खनन के साथ पर्यावरण और पारिस्थिकी संतुलन को प्राथमिकता में रखकर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्थरों के खनन में ही नहीं उनकी विविधता और निर्यात में भी देश में अग्रणी है। उन्होंने ‘इण्डिया स्टोनमार्ट 2026’ को पत्थर उद्योग और इससे जुड़े शिल्प निर्माण क्षेत्र, उद्यमिता की भविष्य की संभावनाओं के द्वार खोलने वाला बताया। राज्यपाल ने ‘इण्डिया स्टोनमार्ट 2026’ के समापन समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि पत्थर उद्योग खनन में सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल नीति का विषय नहीं, बल्कि एक परिपक्व उद्योग की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भारत के कुल पत्थरों के खनन और प्रसंस्करण राजस्थान का 70 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने संगमरमर, ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर के सबसे बड़े उत्पादकों में राजस्थान के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि इस समय राजस्थान में 81 प्रकार के पत्थरों का खनन होता है। इनमें से 57 का व्यावसायिक दोहन होता है। राज्यपाल ने पत्थर खनन से जुड़ी उद्यमशीलता और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर सभी स्तरों पर कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर विभिन्न स्टॉल में प्रदर्शित पत्थरों के शिल्प-सौंदर्य और निर्माण कार्यों में उनकी उपयोगिता का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय पत्थर-उद्योग ने विश्वभर में अब अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर ली है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 08, 2026 11:18:13
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 08, 2026 11:17:46
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश ने बताया कि अवैध शराब तस्करी को रोकने ऑपरेशन स्वच्छता चलाया जा रहा है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर राजस्थान - गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी। मुखबिर के बताए अनुसार एक ट्रक उदयपुर की तरफ से आते हुए नजर आया। पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसमें सिलाई मशीन, गैस चूल्हा व अन्य सामान भरा होना बताया। लेकिन मुखबिर की सूचना पक्की होने से पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। सामान की आड में ट्रक में शराब के कार्टून भरे हुए मिले। ट्रक से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कार्टन मिले। गिनती करने पर कुल 101 कार्टन पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही शराब से भरे कार्टनों व तस्करी में प्रयुक्त आईसर ट्रक को जब्त कर लिया। वही चालक दरियाव सिंह पुत्र लखा सिंह रावत (46 वर्ष), निवासी बिलियावास, जवाजा, जिला ब्यावर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जब्त शराब की कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 08, 2026 11:17:28
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच एक अहम मुलाकात हो सकती है। 14 से 16 फरवरी के बीच गोरखपुर प्रवास के दौरान हिन्दू एकता और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर चर्चा संभावित है। मोहन भागवत 14 फरवरी की देर शाम गोरखपुर पहुंचेंगे और 15 व 16 फरवरी को संगठन के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शताब्दी वर्ष समारोह के तहत सामाजिक सद्भाव अभियान के तहत यह दौरा अहम माना जा रहा है। 15 फरवरी को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जिसमें गोरख प्रांत के लगभग एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। उसी दिन प्रबुद्धजन सम्मेलन भी होगा। 16 फरवरी को होली पर्व को देखते हुए पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होगा जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा संभव है। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 फरवरी को गोरखपुर आने की संभावना है। परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर में रहकर गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और शिवालयों में जलाभिषेक करने की प्रथा है। सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख और मुख्यमंत्री के बीच 14-16 फरवरी के बीच किसी भी दिन मुलाकात हो सकती है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं है। दो दिवसीय कार्यक्रम में गोरखनाथ मंदिर जाने का शेड्यूल फिलहाल शामिल नहीं है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top